Three White Soldiers और Three Black Crows आखिर बाजार की सेना क्यों कहलाते हैं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 16

Three White Soldiers और Three Black Crows आखिर बाजार की सेना क्यों कहलाते हैं?

मंगलवार सुबह बाहर फिर हल्की सी धूप आ गई थी। ड्राइंग रूम की बड़ी खिड़की के शीशों से धूप की किरणें अंदर रही थीं।

मैं अपने recliner पर आधा लेटा हुआ था। सामने टीवी पर किसी बिजनेस चैनल की आवाज़ म्यूट पर चल रही थी।

बेटेलाल सामने वाले recliner पर बैठे मोबाइल में chart देख रहे थे।

अचानक बेटेलाल बोले —

“डैडी, ये Three White Soldiers और Three Black Crows आखिर होते क्या हैं?”

मैं मुस्कुराया।

“अच्छा… आज बाजार की सेनाओं की कहानी सुनो।”

“सेना?”

“हाँ। और ये उन candles में से हैं जिन्हें देखकर कई traders तुरंत सतर्क हो जाते हैं।”

Three White Soldiers

मैंने कॉफी का घूंट लेते हुए कहा —

“पहले Three White Soldiers समझते हैं।”

“नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें तीन सैनिक हैं।”

“मतलब तीन candles?”

“बिल्कुल।”

मैंने मोबाइल हाथ में लिया।

“देखो, लगातार तीन मजबूत हरी candles बनती हैं।”

“हाँ।”

“और हर candle पिछली candle से ऊपर बंद होती है।”

“मतलब buyers लगातार जीत रहे हैं?”

“Exactly।”

बेटेलाल अब ध्यान से chart देखने लगे।

मैंने कहा —

“यह pattern अक्सर downtrend के बाद दिखाई देता है।”

“मतलब market गिर रहा था?”

“हाँ।”

“और फिर buyers धीरे-धीरे control लेने लगे।”

सैनिक वाला उदाहरण

मैंने कहा —

“कल्पना करो कि सीमा पर तीन चौकियाँ दुश्मन ने कब्जा कर रखी हैं।”

“हाँ।”

“फिर सेना एक-एक करके तीनों चौकियाँ वापस ले ले।”

“तो momentum बदल जाएगा।”

“बस वही Three White Soldiers है।”

Market Psychology

मैंने कहा —

“पहली candle कहती है कि buyers वापस आये हैं।”

“दूसरी?”

“अब buyers का भरोसा बढ़ रहा है।”

“तीसरी?”

“अब बाकी लोग भी buyers के साथ जुड़ने लगते हैं।”

बेटेलाल बोले —

“मतलब crowd psychology बदल रही है।”

मैं मुस्कुराया।

“अब तुम सही दिशा में सोच रहे हो।”

Three Black Crows

मैंने कहा —

“अब Three Black Crows समझो।”

“नाम थोड़ा डरावना है।”

“Pattern भी कई बार वैसा ही लगता है।”

मैंने chart दिखाया।

“लगातार तीन मजबूत लाल candles।”

“मतलब sellers का दबदबा।”

“हाँ।”

“और हर candle नीचे बंद हो रही है।”

“मतलब market में डर बढ़ रहा है।”

कौवे क्यों?

बेटेलाल हँसते हुए बोले —

“लेकिन नाम Three Black Crows क्यों?”

मैंने कहा —

“पुरानी पश्चिमी मान्यताओं में काले कौवों को अशुभ संकेत माना जाता था।”

“ओह।”

“इसलिए लगातार तीन लाल candles देखकर traders ने इसे Three Black Crows कहना शुरू कर दिया।”

सबसे बड़ी गलती

मैंने कहा —

“लेकिन याद रखना बेटेलाल…”

“क्या?”

“हर Three White Soldiers खरीदने का मौका नहीं होती।”

“और हर Three Black Crows market crash का संकेत नहीं होती।”

बेटेलाल बोले —

“फिर क्या देखना चाहिए?”

मैं मुस्कुराया।

“तुम्हें जवाब पता है।”

वह हँस पड़े।

“Volume…”

“हाँ।”

“Support और Resistance…”

“हाँ।”

“Trend…”

“हाँ।”

“और confirmation।”

“बिल्कुल।”

Volume क्यों जरूरी है?

मैंने कहा —

“मान लो टीवी पर कोई राजनीतिक रैली दिख रही हो।”

“हाँ।”

“अगर मंच पर नेता जोर-जोर से भाषण दे रहा है लेकिन मैदान खाली है…”

“तो प्रभाव कम होगा।”

“बस वही volume है।”

असली सीख

ड्राइंग रूम में हल्की रोशनी फैली हुई थी।

मैंने recliner पर थोड़ा पीछे सिर टिकाते हुए कहा —

“याद रखना बेटेलाल…”

“क्या?”

“Chart में बनती candles सिर्फ कीमत नहीं दिखातीं।”

“फिर?”

“वे यह दिखाती हैं कि भीड़ क्या सोच रही है।”

कुछ देर दोनों चुप रहे।

टीवी की स्क्रीन पर हरे और लाल रंग चमक रहे थे।

बेटेलाल मोबाइल की तरफ देखते हुए बोले —

“मतलब Three White Soldiers उम्मीद की सेना है…”

“और Three Black Crows डर की सेना।”

मैं मुस्कुराया।

“बहुत बढ़िया।”

फिर उन्होंने पूछा —

“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने कॉफी का आखिरी घूंट लेते हुए कहा —

“अगले भाग में समझेंगे — Harami Pattern आखिर नाम में जितना अजीब है, market psychology में उतना ही दिलचस्प क्यों है।”

क्रमशः…

#sharemarket #learnstock #investment #betelal #financialbakwas

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 15

Morning Star और Evening Star आखिर बाजार में सूर्योदय और सूर्यास्त क्यों कहलाते हैं?

कबन पार्क से निकलते-निकलते लगभग दोपहर होने लगी थी।

रविवार की वजह से सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ थी। हल्की बारिश फिर शुरू हो चुकी थी। कार के शीशे पर गिरती बूंदों को वाइपर नियमित अंतराल पर साफ कर रहे थे।

मैं गाड़ी चला रहा था और बेटेलाल बगल वाली सीट पर बैठे मोबाइल में chart देख रहे थे।

सड़क के दोनों तरफ पुराने पेड़ बारिश से धुले हुए चमक रहे थे।

कुछ देर दोनों चुप रहे।

फिर अचानक बेटेलाल बोले —

“डैडी, ये चार्ट में chart में Morning Star और Evening Star दिखाई दे रही थीं।”

मैं मुस्कुराया।

“अच्छा… तो फिर आज बाजार का सूर्योदय और सूर्यास्त समझते हैं।”

“मतलब?”

“नाम सुनकर जितना रोमांटिक लग रहा है, pattern उतना ही दिलचस्प है।”

Morning Star क्या होती है?

मैंने कहा —

“Morning Star तीन candles से बनती है।”

“तीन?”

“हाँ।”

“पहली candle?”

“एक मजबूत लाल candle।”

“मतलब sellers का दबदबा।”

“बिल्कुल।”

“दूसरी?”

“छोटी body वाली candle।”

“Spinning Top जैसी?”

“कई बार हाँ।”

“और तीसरी?”

“एक मजबूत हरी candle।”

बेटेलाल मोबाइल में pattern देखने लगे।

“मतलब पहले market गिर रहा था…”

“हाँ।”

“फिर रुककर सोचने लगे…”

“हाँ।”

“और फिर buyers वापस आ गये।”

मैं मुस्कुराया।

“अब तुम pattern नहीं, psychology पढ़ रहे हो।”

Morning Star नाम क्यों?

हम लालबाग रोड की तरफ बढ़ रहे थे। बादलों के बीच से हल्की धूप निकलने लगी थी।

मैंने कहा —

“रात सबसे अंधेरी कब लगती है?”

“सुबह होने से ठीक पहले।”

“बिल्कुल।”

“Morning Star भी अक्सर downtrend के अंत में बनती है।”

“मतलब अंधेरे के बाद उजाला?”

“चार्ट की भाषा में हाँ।”

Evening Star

बेटेलाल बोले —

“तो Evening Star इसका उल्टा होगी?”

“सही पकड़े हैं।”

मैंने कहा —

“पहली candle मजबूत हरी।”

“Buyers खुश।”

“दूसरी छोटी।”

“Market सोच रहा है।”

“और तीसरी बड़ी लाल।”

“मतलब sellers ने मैदान संभाल लिया।”

कार वाला उदाहरण

तभी हमारे सामने एक सिग्नल लाल हो गया।

कार धीरे-धीरे रुक गई।

मैंने कहा —

“देखो इस सिग्नल को।”

“हाँ।”

“अभी तक सारी गाड़ियाँ तेजी से चल रही थीं।”

“हाँ।”

“फिर सब धीमे हुए।”

“हाँ।”

“और अब रुक गये।”

“तो?”

“यह भी momentum बदलने जैसा है।”

सबसे बड़ी गलती

सिग्नल हरा हुआ और कार फिर आगे बढ़ने लगी।

बेटेलाल बोले —

“तो Morning Star दिखी तो खरीद लें?”

मैं हँस पड़ा।

“यही वजह है कि बाजार में जल्दी अमीर बनने वाले जल्दी गरीब भी बनते हैं।”

दोनों हँस पड़े।

मैंने कहा —

“Pattern दिखना अलग बात है।”

“और?”

“उसका सफल होना अलग बात है।”

Confirmation क्यों जरूरी है?

“मतलब?”

“अगर Morning Star बन रही है लेकिन volume कमजोर है…”

“तो?”

“Signal उतना मजबूत नहीं हो सकता।”

“और अगर किसी महत्वपूर्ण support के पास बने?”

“तब उसकी अहमियत बढ़ जाती है।”

असली सीख

बारिश अब धीरे-धीरे रुकने लगी थी।

सड़क किनारे लगे पेड़ों की पत्तियाँ चमक रही थीं।

मैंने कहा —

“याद रखना बेटेलाल…”

“क्या?”

“Morning Star और Evening Star भविष्य नहीं बतातीं।”

“फिर?”

“ये सिर्फ बताती हैं कि भीड़ की सोच बदलनी शुरू हो सकती है।”

कुछ देर दोनों चुप रहे।

कार अब हमारी रिहाईश के पास पहुँच चुकी थी।

बेटेलाल बाहर देखते हुए बोले —

“डैडी, अब समझ आ रहा है कि chart पर बनती हर candle के पीछे इंसानों की भावनाएँ छिपी होती हैं।”

मैं मुस्कुराया।

“और जो इंसानों की भावनाएँ पढ़ लेता है, वह बाजार को थोड़ा बेहतर समझने लगता है।”

तभी बेटेलाल ने पूछा —

“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैं मुस्कुराया।

“अगले भाग में समझेंगे — Three White Soldiers और Three Black Crows आखिर बाजार की सेना क्यों कहलाते हैं।”

क्रमशः…

#sharemarket #learnstock #investment #betelal #financialbakwas

छोटी सी Spinning Top Candle इतनी बड़ी बात क्यों बताती है?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 14

छोटी सी Spinning Top Candle इतनी बड़ी बात क्यों बताती है?

रविवार की सुबह थी। बेंगलुरु का मौसम वैसे भी देश के बाकी शहरों से थोड़ा अच्छा रहता है, लेकिन बारिश के बाद की सुबह हो तो बात ही कुछ और होती है।

मैं और बेटेलाल आज कॉलोनी की बजाय कबन पार्क आये हुए थे। चारों तरफ हरियाली थी। पुराने बरगद और रेन ट्री की विशाल शाखाएँ सड़क के ऊपर प्राकृतिक छत बना रही थीं।

कुछ लोग जॉगिंग कर रहे थे, कुछ योग कर रहे थे,

दूर से बच्चों की हँसी सुनाई दे रही थी।

एक तरफ कुछ लोग कैमरा लेकर पक्षियों की फोटो खींच रहे थे।

बेटेलाल ने चलते-चलते मोबाइल निकाला।

“डैडी, कल आपने Marubozu समझाई थी। आज chart में एक और candle दिखाई दी।”

“कौन सी?”

“ये देखिये।”

मैंने मोबाइल देखा।

“अच्छा… Spinning Top।”

बेटेलाल बोले —

“नाम सुनकर तो लगता है जैसे लट्टू हो।”

मैं हँस पड़ा।

“असल में है भी कुछ वैसा ही।”

हम दोनों धीरे-धीरे पेड़ों से घिरे रास्ते पर आगे बढ़ने लगे।

मैंने कहा —

“देखो बेटेलाल, Marubozu हमें confidence दिखाती है।”

“मतलब?”

“Buyers या Sellers में से किसी एक का पूरा दबदबा।”

“हाँ।”

“लेकिन Spinning Top उसका बिल्कुल उल्टा है।”

“कैसे?”

मैंने कहा —

“यह market की अनिश्चितता दिखाती है।”

Spinning Top आखिर होती क्या है?

हम एक बड़े बरगद के पेड़ के पास रुक गये।

मैंने कहा —

“इस candle की body छोटी होती है।”

“और wick?”

“ऊपर भी होती है और नीचे भी।”

“मतलब market ऊपर भी गया और नीचे भी गया?”

“बिल्कुल।”

“फिर?”

“फिर अंत में वहीं के आसपास आकर बंद हो गया।”

बेटेलाल बोले —

“मतलब पूरा दिन मेहनत की और हासिल कुछ नहीं हुआ?”

मैं हँस पड़ा।

“कुछ वैसा ही समझ लो।”

Market Psychology

पास से एक छोटा बच्चा लट्टू घुमाते हुए निकला।

मैंने उसकी तरफ इशारा किया।

“देखो उसे।”

“हाँ।”

“जब तक लट्टू घूम रहा है, तुम्हें लगता है बहुत कुछ हो रहा है।”

“हाँ।”

“लेकिन वह अपनी जगह से बहुत दूर नहीं जाता।”

बेटेलाल मुस्कुराये।

“अच्छा… इसलिए नाम Spinning Top है।”

“बिल्कुल।”

Buyers और Sellers क्या कर रहे होते हैं?

मैंने कहा —

“कल्पना करो कि buyers price ऊपर ले गये।”

“हाँ।”

“फिर sellers आये और नीचे धकेल दिया।”

“फिर?”

“फिर buyers वापस आ गये।”

“मतलब पूरे दिन रस्साकशी चली?”

“Exactly।”

क्या यह Reversal का Signal है?

बेटेलाल ने तुरंत पूछा —

“तो क्या Spinning Top बनते ही trend बदल जाएगा?”

मैं मुस्कुराया।

“यही गलती लोग करते हैं।”

“मतलब?”

“Spinning Top सिर्फ यह कहती है कि market सोच रहा है।”

“निर्णय नहीं ले पा रहा?”

“हाँ।”

Cubbon Park वाला उदाहरण

हम आगे बढ़े तो सामने एक बड़ा चौराहा आया।

चार दिशाओं में रास्ते जा रहे थे।

मैंने कहा —

“मान लो पहली बार कोई व्यक्ति Cubbon Park आया हो।”

“हाँ।”

“और इस चौराहे पर आकर रुक जाए।”

“फिर?”

“उसे समझ नहीं आ रहा कि किस रास्ते जाए।”

“तो?”

“यही Spinning Top है।”

“मतलब market भी दिशा चुनने से पहले रुककर सोचता है?”

“बिल्कुल।”

यह कैंडल सबसे ज्यादा कब और कहाँ दिखे तो महत्वपूर्ण होती है?

मैंने कहा —

“अगर Spinning Top किसी महत्वपूर्ण Support या Resistance के पास बने…”

“तो?”

“उसकी अहमियत बढ़ जाती है।”

“क्यों?”

“क्योंकि वहाँ market फैसला कर रहा होता है कि आगे बढ़ना है या वापस मुड़ना है।”

सबसे बड़ी सीख

हम अब पार्क के बीच वाले हिस्से में पहुँच चुके थे।

हल्की हवा चल रही थी।

ऊपर पेड़ों के बीच से छनकर आती धूप जमीन पर सुंदर आकृतियाँ बना रही थी।

मैंने कहा —

“याद रखना बेटेलाल…”

“क्या?”

“हर बड़ी candle ताकत नहीं दिखाती।”

“और?”

“हर छोटी candle कमजोरी भी नहीं दिखाती।”

“मतलब?”

“कई बार सबसे महत्वपूर्ण बात वही candle बताती है जो कहती है — ‘अभी फैसला बाकी है।'”

कुछ देर दोनों चुप रहे।

फिर बेटेलाल ने पूछा —

“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैं मुस्कुराया।

“अगले भाग में समझेंगे — Morning Star और Evening Star patterns आखिर trend बदलने का संकेत क्यों माने जाते हैं।”

क्रमशः…

#sharemarket #learnstock #investment #betelal #financialbakwas

Marubozu Candle आखिर इतनी ताकतवर क्यों मानी जाती है?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 13

Marubozu Candle आखिर इतनी ताकतवर क्यों मानी जाती है?

सुबह का समय था। रात की बारिश के बाद हवा में मिट्टी की खुशबू घुली हुई थी। मैं और बेटेलाल रोज़ की तरह कॉलोनी में टहल रहे थे।

बेटेलाल मोबाइल में chart देखते हुए बोले —

“डैडी, कल मैंने एक candle देखी। न ऊपर wick, न नीचे wick। पूरी की पूरी हरी थी।”

मैं मुस्कुराया।

“अच्छा… तो आज Marubozu की बारी आ गई।”

“नाम तो किसी जापानी समुराई जैसा लग रहा है।”

मैं हँस पड़ा।

“जापानी ही है। और candle भी उतनी ही अनुशासित मानी जाती है।”

Marubozu आखिर होती क्या है?

मैंने कहा —

“Marubozu ऐसी candle होती है जिसमें wick बहुत छोटी होती है या बिल्कुल नहीं होती।”

“मतलब?”

“मतलब opening से closing तक एक ही पक्ष का दबदबा रहा।”

“हैं जी?”

मैंने कहा —

“अगर पूरी हरी Marubozu है तो buyers शुरू से अंत तक मैदान में छाये रहे।”

“और लाल?”

“तो sellers ने पूरे दिन किसी को मौका नहीं दिया।”

Cricket वाला उदाहरण

मैंने कहा –

“मान लो कोई बल्लेबाज 100 रन बनाकर नॉट आउट लौटे और पूरे मैच में गेंदबाजों को मौका ही न दे।”

“तो domination कहेंगे।”

“बस वही Marubozu है।”

Bullish Marubozu

मैंने मोबाइल पर chart दिखाया।

“यह देखो।”

“पूरी हरी candle।”

“हाँ।”

“मतलब buyers लगातार खरीदते रहे।”

“और sellers?”

“लगभग पूरे दिन दबाव में रहे।”

Bearish Marubozu

“और यह?”

बेटेलाल ने दूसरी candle की तरफ इशारा किया।

“पूरी लाल।”

“मतलब sellers का एकतरफा दबदबा।”

“तो buyers गायब थे?”

“गायब नहीं… लेकिन कमजोर थे।”

क्या Marubozu दिखते ही खरीद लेना चाहिए?

बेटेलाल हँसते हुए बोले —

“तो फिर तो यह सबसे बढ़िया candle हुई।”

मैंने कहा —

“यही सोचकर लोग फँसते भी हैं।”

“मतलब?”

“हर मजबूत दिखने वाली candle अच्छा trade नहीं बनाती।”

मैंने कहा —

“देखो, अगर कोई पेड़ एक दिन में बहुत तेजी से बढ़ने लगे तो क्या तुम उसे देखकर कहोगे कि यह हमेशा ऐसे ही बढ़ेगा?”

“नहीं।”

“बस market भी ऐसा ही है।”

Context सबसे जरूरी है

“मतलब?”

“Marubozu कहाँ बनी है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

“कैसे?”

“अगर Bullish Marubozu किसी महत्वपूर्ण resistance को तोड़कर बनी हो…”

“तो?”

“Signal ज्यादा मजबूत हो सकता है।”

“और अगर Bearish Marubozu support तोड़ दे?”

“तो market की कमजोरी दिख सकती है।”

Volume का महत्व

बेटेलाल बोले —

“आप हर बार volume की बात क्यों करते हैं?”

मैंने कहा —

“क्योंकि volume market का attendance register है।”

“हैं जी?”

“अगर बड़ी candle बनी लेकिन volume नहीं है, तो समझो मैदान खाली था।”

“और volume ज्यादा हो?”

“तो समझो बड़ी संख्या में लोग उस दिशा में खड़े हैं।”

सबसे बड़ी सीख

मैंने कहा —

“याद रखना बेटेलाल…”

“क्या?”

“Marubozu हमें ताकत दिखाती है।”

“और?”

“लेकिन ताकत हमेशा स्थायी नहीं होती।”

बेटेलाल अब chart को अलग नजर से देख रहे थे।

शायद पहली बार उन्हें समझ आ रहा था कि बड़ी candle का मतलब सिर्फ बड़ा move नहीं होता… उसके पीछे भीड़ की मानसिकता भी छिपी होती है।

हम धीरे-धीरे घर की तरफ लौटने लगे।

तभी बेटेलाल ने पूछा —

“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैं मुस्कुराया।

“अगले भाग में समझेंगे — Spinning Top Candle आखिर market की अनिश्चितता कैसे दिखाती है, और क्यों कई बार छोटी candle बड़ी कहानी सुना जाती है।”

क्रमशः…


#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas

Bullish Engulfing और Bearish Engulfing आखिर इतनी महत्वपूर्ण क्यों मानी जाती हैं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 12

Bullish Engulfing और Bearish Engulfing आखिर इतनी महत्वपूर्ण क्यों मानी जाती हैं?

सुबह का समय था। रात भर हल्की बारिश हुई थी और अब मौसम बेहद सुहावना हो गया था। कॉलोनी की सड़कें धुली हुई लग रही थीं। दोनों तरफ लगे गुलमोहर, अमलतास, आम और अशोक के पेड़ों से पानी की बूंदें अभी भी टपक रही थीं।

मैं और बेटेलाल रोज़ की तरह कॉलोनी के अंदर टहल रहे थे। पेड़ों पर बैठे तोते और मैना भी शायद अपनी-अपनी मीटिंग कर रहे थे।

बेटेलाल चलते-चलते मोबाइल में chart देख रहे थे।

अचानक उन्होंने पूछा —

“डैडी, ये Bullish Engulfing और Bearish Engulfing आखिर इतनी महत्वपूर्ण क्यों मानी जाती हैं? हर दूसरा trader इनके पीछे क्यों भागता है?”

मैं मुस्कुराया।

“आज market में ताकत के बदलते संतुलन की कहानी समझते हैं।”

“मतलब?”

“मतलब कल तक कौन जीत रहा था और आज किसने बाज़ी पलट दी।”

हम धीरे-धीरे कॉलोनी के अंतिम सिरे की तरफ बढ़ रहे थे।

मैंने कहा —

“पहले Bullish Engulfing समझते हैं।”

Bullish Engulfing — जब खरीदार मैदान में लौट आते हैं।

मैंने बेटेलाल के मोबाइल में chart खोला।

“देखो, पहली candle लाल है।”

“मतलब sellers मजबूत थे।”

“बिल्कुल।”

“और दूसरी?”

“दूसरी बड़ी हरी candle है।”

“तो?”

“ध्यान से देखो। यह पिछली लाल candle को पूरी तरह ढक रही है।”

बेटेलाल रुक गये।

“अरे! सच में।”

मैंने कहा —

“इसीलिए इसे Engulfing कहते हैं।”

“मतलब निगल जाना?”

“हाँ।”

मैं हँसते हुए बोला —

“चार्ट की भाषा में समझो कि buyers ने sellers को पूरा निगल लिया।”

दोनों हँस पड़े।

हम आगे बढ़े तो सामने माली पेड़ों की सूखी टहनियाँ काट रहा था।

मैंने उसकी तरफ इशारा किया।

“देखो, कल तक ये सूखी टहनियाँ पेड़ की ऊर्जा खा रही थीं। आज इन्हें हटा दिया गया।”

“तो?”

“ठीक वैसे ही Bullish Engulfing कई बार market को नई ऊर्जा मिलने का संकेत देती है।”

लेकिन असली कहानी क्या है?

बेटेलाल बोले —

“तो सिर्फ बड़ी हरी candle देखकर खुश हो जाना चाहिए?”

“नहीं।”

“क्यों?”

“क्योंकि candle का आकार नहीं, उसके पीछे की मानसिकता महत्वपूर्ण है।”

मैंने कहा —

“कल तक sellers market को नीचे धकेल रहे थे।”

“हाँ।”

“लेकिन आज buyers इतने ताकतवर निकले कि उन्होंने पूरी दिशा ही बदल दी।”

“मतलब confidence वापस आ गया?”

“कई बार हाँ।”

हम पार्क के पास पहुँच चुके थे। बारिश की वजह से घास चमक रही थी।

एक छोटा बच्चा साइकिल सीख रहा था। बार-बार गिर रहा था और फिर उठकर कोशिश कर रहा था।

मैंने कहा —

“देख रहे हो उसे?”

“हाँ।”

“Bullish Engulfing भी कुछ वैसी ही होती है। Market पहले गिरता है, लड़खड़ाता है, लेकिन अचानक ताकत जुटाकर उठने की कोशिश करता है।”

अब Bearish Engulfing समझो

बेटेलाल ने तुरंत पूछा —

“तो Bearish Engulfing इसका उल्टा होगा?”

“बिल्कुल।”

मैंने chart दिखाया।

“पहली candle हरी है।”

“मतलब buyers मजबूत हैं।”

“और दूसरी बड़ी लाल candle।”

“जो पहली हरी candle को पूरा ढक रही है।”

“Exactly।”

मैंने कहा —

“अब सोचो कि क्रिकेट मैच में एक टीम तेजी से रन बना रही हो।”

“हाँ।”

“और अचानक विकेटों की झड़ी लग जाए।”

“तो momentum बदल जाएगा।”

“बस वही Bearish Engulfing है।”

सबसे बड़ी गलती

हम कॉलोनी के गेट के पास पहुँच गये थे।

मैंने कहा —

“लेकिन याद रखना बेटेलाल, यही जगह है जहाँ नए लोग गलती करते हैं।”

“कैसे?”

“Bullish Engulfing दिखी — खरीद लिया।”

“Bearish Engulfing दिखी — बेच दिया।”

“तो गलत क्या है?”

मैं हँसा।

“Market इतनी आसानी से पैसा नहीं देता।”

Confirmation क्यों जरूरी है?

“तो क्या देखना चाहिए?”

“Volume।”

“Trend।”

“Support और Resistance।”

“और confirmation।”

“मतलब?”

“एक candle देखकर निर्णय मत लो। अगला दिन क्या कह रहा है, वो भी सुनो।”

कुछ देर दोनों चुप रहे।

हल्की हवा चल रही थी। पेड़ों से पानी की बूंदें गिर रही थीं। किसी घर से घंटी की आवाज़ आ रही थी।

मैंने धीरे से कहा —

“याद रखना बेटेलाल…”

“क्या?”

“Candlestick pattern भविष्यवाणी नहीं करते।”

“फिर?”

“वे सिर्फ बताते हैं कि भीड़ की मानसिकता किस दिशा में बदल रही है।”

बेटेलाल कुछ देर तक सोचते रहे।

फिर मुस्कुराकर बोले —

“मतलब chart पढ़ना असल में लोगों को पढ़ना है?”

मैंने सहमति से सिर हिलाया।

“अब तुम technical analysis नहीं… market psychology सीखने लगे हो।”

चलते-चलते हम वापस घर की ओर मुड़ गये।

तभी बेटेलाल ने आखिरी सवाल पूछा —

“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैं मुस्कुराया।

“अगले भाग में समझेंगे — Marubozu Candle आखिर इतनी ताकतवर क्यों मानी जाती है, और क्यों कई traders इसे conviction candle कहते हैं।”

क्रमशः…

#sharemarket #learnstock #investment #betelal #financialbakwas

Hanging Man और Shooting Star देखकर बड़े Trader चौकन्ने क्यों हो जाते हैं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 11

Hanging Man और Shooting Star देखकर बड़े Trader चौकन्ने क्यों हो जाते हैं?

बेटेलाल हाथ में मोबाइल लिए chart को घूर रहे थे।

कुछ देर तक वे candles को zoom in और zoom out करते रहे।

फिर अचानक बोले —
“डैडी, Hammer और Inverted Hammer तो समझ आ गया। लेकिन ये Hanging Man और Shooting Star क्या होते हैं?”

मैं मुस्कुराया।
“आज market के डर की कहानी समझते हैं।”

“डर की कहानी?”

“हाँ। क्योंकि ये दोनों candles अक्सर वहाँ दिखाई देती हैं जहाँ लोगों को लगता है कि market हमेशा ऊपर ही जाएगा।”

बेटेलाल तुरंत बोले —
“मतलब danger वाली candles?”

“Danger नहीं… warning वाली candles।”

बारिश की बूंदें balcony की छत पर लगातार संगीत बजा रही थीं।

मैंने chart खोला।
“पहले Hanging Man समझते हैं।”

Hanging Man — जब तेजी के बीच थकान दिखने लगे

मैंने मोबाइल पर candle दिखाते हुए कहा —
“देखो इसकी shape Hammer जैसी ही होती है।”

“अरे! बिल्कुल वही तो है।”

“यही वजह है कि नए लोग अक्सर confuse हो जाते हैं।”

“फिर फर्क क्या है?”

मैंने कहा —
“फर्क shape में नहीं… जगह में है।”

“मतलब?”

“Hammer अगर गिरते बाजार में बने तो bullish signal माना जाता है।”

“और Hanging Man?”

“वही candle अगर लगातार ऊपर जाते market में बने तो Hanging Man कहलाती है।”

“हैं जी?”

मैंने कहा —
“मतलब market ऊपर जा रहा था। अचानक एक दिन sellers ने price को काफी नीचे धकेल दिया।”

“लेकिन फिर buyers वापस ले आये?”

“हाँ। इसलिए candle Hammer जैसी दिखती है।”

“तो फिर problem क्या है?”

मैंने कहा —
“Problem यह है कि पहली बार sellers ने अपनी ताकत दिखाई है।”

कुछ पल दोनों चुप रहे।

मैंने आगे कहा —
“सोचो एक क्रिकेट टीम 300 रन बना रही हो। अचानक उसके तीन विकेट जल्दी गिर जाएँ।”

“मतलब मैच अभी खत्म नहीं हुआ…”

“लेकिन warning मिल गई कि सब कुछ perfect नहीं है।”

“ओह…”

Shooting Star — जब आसमान से सितारा गिरने लगे

मैंने दूसरी candle दिखाई।