पाचन क्रिया को खत्म करने वाली चार चीजें

आपकी खाने की आदत, सोने की आदत और पानी पीने की आदत यह सब आपकी पाचन क्रिया से सीधे संबंधित हैं, तो इन पर ध्यान रखिये और इनको ठीक करिये।

जितना हम समझते हैं पाचन क्रिया इतनी आसान नहीं है। हम लोग अधिकतर पाचन क्रिया को यह कहकर अनदेखा कर देते हैं कि यह तो यह तो ज्यादा वजन के कारण हो रहा है या फिर हमारे कम वजन के कारण हो रहा है। दरअसल पाचन क्रिया हमारी आदतों से सीधे संबंधित है कि हम अपने शरीर को कैसे रखते हैं।

इसको समझने के लिए 4 तरीके हैं जिससे कि हम अपनी आदतें सुधारें और अपने पाचन क्रिया को ठीक करें –

खाना छोड़ देना या फिर बराबर खाना ना खाना –

खाना छोड़ देना कोई बहुत अच्छी बात नहीं है, इसके पीछे आप बहुत सारे कारण दे सकते हैं कि आप व्यस्त हैं, आपके पास समय नहीं है, आपको जो खाना है वह पसंद नहीं है इत्यादि। लेकिन क्या आप जानते हैं खाना छोड़ देने से यानी कि दोपहर या रात का भोजन न करने से आपके शरीर की पाचन क्रिया अपने आप ही कमजोर हो जाती है, क्योंकि आपके पाचन तंत्र को काम करने के लिए शक्ति नहीं मिलती है और कई बार कमजोरी का बहुत बड़ा कारण यह भी होता है। इसके बहुत बड़े-बड़े नुकसान हैं तो नुकसानों से बचने के लिए बराबर खाना खाते रहिए और खाना मत छोड़िये।

कम सोना

आज की दुनिया में लगभग सभी लोग अपनी रात की नींद पूरी करने के लिए तरसते हैं। जितना हम जानते हैं उससे कहीं ज्यादा यह हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाता है। अगर नींद पूरी नहीं होगी तो शरीर को पूरे न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलेंगे और साथ ही अगले दिन काम करने के लिए आपके पास बहुत कम शक्ति बचेगी और साथ ही कमजोरी भी लगेगी, तो बेहतर है की पूरी नींद लें।

स्वस्थ खाना खाना

केवल खाना खाने से ही पाचन तंत्र को दुरुस्त नहीं किया जा सकता है, बल्कि न्यूट्रिएंट्स वाला खाना हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। हमें हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, खासकर फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड हमारे पाचन तंत्र को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं। फाईबर ज्यादा खाने की कोशिश करें, फाईबर का सबसे बढ़िया श्रोत कच्चे फल और सब्जियाँ हैं।

कम पानी पीना

हमारे शरीर को काम करने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है, अगर आप कम पानी पियेंगे या फिर जितना पानी चाहिए उतना नहीं पियेंगे तो आपकी पाचन क्रिया अपने आप ही कम हो जायेगी। कोशिश करें दिन भर में 4 से 5 लीटर पानी रोज पियें। इतना पानी पीना आसान है, बस आदत डाल लें कि हर घंटे में 1 से ज्यादा गिलास पानी पीना है। खाने के 40 मिनिट पहले और खाने के बाद 90 मिनिट तक हमें पानी नहीं पीना चाहिये, कोशिश कर सकते हैं, इससे पाचन तंत्र मजबूत होगा और थोड़े ही दिनों में आपको महसूस होने लगेगा, बाद में एक साथ ही 1 लीटर से ज्यादा पानी पी सकते हैं, सब अपनी आदत पर निर्भर करता है।

2 thoughts on “पाचन क्रिया को खत्म करने वाली चार चीजें

  1. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन भारतीय महिला तीरंदाज़ खिलाड़ी – डोला बनर्जी और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर …. आभार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *