Category Archives: अनुभव
अनजान
मैं पता नहीं कितनी बातों से अपनी जिंदगी में अनजान हूँ, यही सोचता रहता हूँ। अपनी कल्पनाओं में पता नहीं क्या क्या अनजाना से बुनता रहता हूँ, मैं हर घटना और हर वस्तु के बारे में अनजान हूँ और अनजान हूँ तभी तो मैं उनके प्रति जानने के लिये जिज्ञासु हूँ। मैं हर नकारात्मक और सकारात्मक पहलू से अनजान हूँ, मैं पक्षियों की बोली से भी अनजान हूँ, मुझे तो केवल कोयल की कूक और कौवे की कर्कश आवाज ही पता है, बाकी के पक्षियों की आवाजों को मैं नहीं पहचान पाता।
अनजान होना मतलब यह नहीं कि मैं जानना नहीं चाहता, पर मेरे दायरे ही उतने हैं, और मैं हमेशा अपने दायरे की चीजों को ही जान पाया। दायरा शायद सबके इर्द गिर्द होता है, जो किसी को दिखता है किसी को महसूस होता है और किसी को पता ही नहीं चलता। जैसा शायद मेरे साथ, पहले दायरा पता नहीं चलता था, पर अब मैं अपने दायरों को मूर्त रूप से देख पाता हूँ, इसलिये चुपचाप उन चीजों को ही जान लेना बेहतर समझता हूँ, जो उन दायरों को लिये फायदेमंद हों। Continue reading अनजान
QNET कंपनी से बचकर रहें
QNET कंपनी का टाईम्स ऑफ इंडिया में दो दिन पहले ही पूरे मुख्य पेज का एक विज्ञापन आया था, मैं तो उस विज्ञापन को देखकर ही हतप्रभ था, कि फिर एक बड़ी पैसे घुमाने वाली कंपनी, उत्पादों के सहारे कैसे भारत में एक बड़ी एन्ट्री कर रही है। यह सब पौंजी स्कीम कहलाती है, जिसमें कि आपको कुछ लोगों को अपने नीचे लोगों को जोड़ना होता है, जिसके बदले आपको उन पैसों से कमीशन दिया जाता है जिन पैसों से वे लोग आपके नीचे उस कंपनी के लिये आपसे जुड़ते हैं। अगर उस कंपनी के उत्पाद भी देखेंगे तो आपको पता चल जायेगा कि यह कंपनी उत्पाद के लिये नहीं बल्कि सीधे सीधे मनी रोटेटिंग का काम मल्टी लेवल मार्केटिंग के सहारे कर रही है। Continue reading QNET कंपनी से बचकर रहें
मोटापा कम करना और कमजोरी – समझिये
मोटापा कम करना इतना आसान भी नहीं है, जब आप मोटापा कम करेंगे तो मोटापा जायेगा और कमजोरी आयेगी। इसीलिये बहुत सारे तत्वों का समावेश मोटापा घटाने के घरेलू उपाय में किया गया है। हर दिन आपको यह उपाय शायद बहुत ही कठिन लगे, परंतु धीरे धीरे आप पायेंगे कि आपकी आदत बन चुकी है, और आप हर दिन अपना वजन कम पायेंगे जो कि बहुत ही जल्दी आपको विश्वास दिलाता है कि हाँ आप अपने मोटापे को घटाने की और अग्रसर हैं।

मोटापा कम करना के पहले के भाग – (आगे पढ़ने से पहले यह जरूर पढ़ें) –
मोटापा कम कैसे किया जाये – मेरा अनुभव 20 किलो कम करने का Continue reading मोटापा कम करना और कमजोरी – समझिये
मोटापा घटाने का घरेलू उपाय – मोटापा कम कैसे किया जाये
हमने अभी तक बात की कि मोटापा कैसे कम किया जाये, खाने का सही तरीका क्या हो और पानी कैसे पिया जाये। अब मैं आपको मोटापा घटाने का घरेलू उपाय के बारे में बताऊँगा, जिसका शायद सबको ही इंतजार है, इस पोस्ट के बाद इस डाईट क्या फायदे आपको होंगे और मेरे अपने अनुभव भी साझा करूँगा, जिससे आप सबको भी बहुत सी बातें पता चलेंगी और आपके लिये वे बातें मददगार साबित होंगी। इस डाईट को शुरू करने के 15 दिनों बाद ही आप अपने डॉक्टर से अपना अवश्य ही मिलें क्योंकि इस डाईट से आपका शरीर बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से शुद्ध होने लगेगा और जो भी दवाईयाँ आप ले रहे हों खासकर कि कोलोस्ट्रॉल, उच्च रक्ताचाप और मधुमेह की तो शायद आपकी दवाईयों के डोज की मात्रा आपके डॉक्टर कम करें। Continue reading मोटापा घटाने का घरेलू उपाय – मोटापा कम कैसे किया जाये
मोटापा कम कैसे किया जाये – पानी कैसे पिया जाये
मोटापा कम कैसे किया जाये पर हमने अभी तक बात की कि मोटापा कम करने के प्रचलित तरीके क्या हैं और खाना कैसे खाना चाहिये, अब हम बात करेंगे कि पानी कैसे पिया जाये या पेय पदार्थों का सेवन कैसे किया जाये। जैसे हमारी पाचन क्रिया में भोजन को बत्तीस बार चबाना बहुत ही महत्वपूर्ण है वैसे ही पानी कैसे पिया जाये भी बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Continue reading मोटापा कम कैसे किया जाये – पानी कैसे पिया जाये
मोटापा कम कैसे किया जाये – खाने का सही तरीका
वजन कम कैसे करें के लिये अगली मुख्य बात है खान पान के तरीके में बदलाव करना याने कि खाने का सही तरीका सीखना। जब हम सही तरीके से खाना खायेंगे या पेय पदार्थ पियेंगे तभी शरीर को ज्यादा फायदा होगा। मैं यहाँ पर कोई बहुत ही ज्यादा आधुनिक बातों को आपसे साझा नहीं करने वाला हूँ, मैंने जो भी किया है वह सब वैज्ञानिक तरीके से सही है और हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में सहायता करता है, जिससे हमारा शरीर सही तत्वों को पाता है।

पहला भाग – (आगे पढ़ने से पहले यह जरूर पढ़ें) –
मोटापा कम कैसे किया जाये – मेरा अनुभव 20 किलो कम करने का
Continue reading मोटापा कम कैसे किया जाये – खाने का सही तरीका
मोटापा कम कैसे किया जाये – मेरा अनुभव 20 किलो कम करने का
खुद पर भरोसा, आत्मनियंत्रण, आत्मसंयम, अनुशासन से क्या नहीं पाया जा सकता, मैं बरसों से बढ़े हुए वजन से परेशान था, पर कई वर्षों से जतन भी कर रहा था किसी भी तरह से मोटापा कम हो जाये, परंतु कभी किसी विधि में सफलता नहीं मिल पायी, कभी कमजोरी आ गई तो कभी थकान ने परेशान किया। विश्व में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग मोटापे से परेशान हैं और हर कोई मोटापा कम कैसे किया जाये के उपाय ढ़ूँढ़ता रहता है, हम भी कई बरसों से ऐसे ही मोटापा कम कैसे किया जाये के उपाय ढ़ूँढ़ रहे थे। Continue reading मोटापा कम कैसे किया जाये – मेरा अनुभव 20 किलो कम करने का
कोलगेट का नया 360 डिग्री चारकोल गोल्ड ब्रश
कोलगेट के चारकोल गोल्ड गिफ्ट हैंपर ने वाकई मेरी मार्निंग गोल्ड मार्निंग बना दी, कोलगेट का नया 360 डिग्री चारकोल गोल्ड ब्रश हमें बहुत ही अच्छा लगा। इसके पतले रेशे दाँत के हर हिस्से में पहुँच कर सफाई कर पाने में सक्षम हैं। तो अगर कोई छोटे से छोटा खाने का कण भी दाँत में रह जाता है तो वह सड़ नहीं पायेगा और चारकोल गोल्ड ब्रश के पतले रेशे उनको भी निकाल देंगे जिससे आपके दाँतों को संपूर्ण सुरक्षा मिलेगी। किसी खाने के बारीक कण के कारण मैं कई बार सुबह परेशान होता था जो कि टूथपिक से भी नहीं निकलता था पर अब 360 डिग्री चारकोल गोल्ड ब्रश से वह समस्या भी समाप्त हो गई। Continue reading कोलगेट का नया 360 डिग्री चारकोल गोल्ड ब्रश
उज्जैन और सिंहस्थ 2016 के बारे में
उज्जैन विश्व के प्राचीन शहरों में है, और प्राचीन शहर ऊँगलियों पर गिने जा सकते हैं। उज्जैन सदियों से पवित्र एवं धार्मिक नगर के रूप में प्रसिद्ध रहा है। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने यहाँ शासन किया उनके नाम पर ही भारत में विक्रम संवत चलता है। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के नौ रत्न थे महाकवि कालिदास, वेताल भट्ट, वराहमिहिर, वररूचि, अमरसिंह, धनवंतरी, क्षपणक, शंकु और हरिसेना। अपने अपने क्षैत्र में सारे रत्न धुरंधर थे।
महाकवि कालिदास की प्रसिद्ध कृतियाँ हैं मालविकाग्निमित्रम, अभिज्ञान शाकुंतलम, विक्रमोवर्शीयम, रघुवंशम, कुमारसंभवम, ऋतुसंहारं, मेघदूतं जिनको पढना और समझना अद्भुत है। वराहमिहिर ज्योतिष के विद्वान थे उनकी प्रसिद्ध कृति है पंचसिद्धान्तिका। वररूचि संस्कृत व्याकरण के आचार्य थे। अमरकोष अमरसिंह की देन है। धनवंतरी आयुर्वेदाचार्य थे। हरिसेना संस्कृत के कवि थे। उज्जैन महर्षि सांदीपनि की तपोभूमि है तो राजा भृतहरि की योगस्थली, हरिशचन्द्र की मोक्षभूमि और भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली भी रहा है।
उज्जैन में Drive लेकर प्राचीन शनि मंदिर, राजा जयसिंह द्वारा बनवाई गई वेधशाला, चिंतामन गणेश मंदिर, हाशमपुरा जैन मंदिर, अवंतिनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, बड़ा गणपति, सम्राट विक्रमादित्य का सिंहासन, हरसिद्धी देवी, रामघाट, गैबी हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर, अंकपात, कालभैरव मंदिर, गढ़कालिका मंदिर, भृतहरि गुफा, योगी मत्स्येन्द्रनाथ की समाधि, सिद्धवट, कालियादेह पैलेस, मंगलनाथ, अंगारेश्वर, महर्षि सांदीपनी आश्रम, इस्कान मंदिर, फ्रीगंज स्थित घंटाघर, सिंधिया प्राचीन अनुसंधान केन्द्र, वाकणकर शोध संस्थान, कालिदास अकादमी देखा जा सकता है।
उज्जैन के प्राचीन और ऐतिहासिक स्थानों की Design देखने योग्य हैं। भूतभावन श्री महाकालेश्वर मंदिर का बारह ज्योतिर्लिंगों में विशिष्ट स्थान है, श्री महाकालेश्वर शिवलिंग दक्षिणमुखी होने के कारण विशेष महत्व रखता है, महाकाल मंदिर के गर्भगृह की छत पर लगा रूद्र यंत्र विशेष दर्शनीय है और इसका वैज्ञानिक महत्व है। मंगलनाथ को भगवान मंगल का जन्म स्थान माना जाता है, कहते हैं कि यहाँ भातपूजा से मंगल का असर कुँडली पर विशेष प्रभाव डालता है, कर्क रेखा उज्जैन से गुजरती है इसी कारण राजा जयसिंह ने उज्जैन में वेधशाला का निर्माण करवाया था, जिसे जंतर मंतर भी कहा जाता है, सम्राट यंत्र, नाड़ी वलय यंत्र, भित्ति यंत्र, दिगांश यंत्र और शंकु यंत्र को वैज्ञानिक तरीके से बनाया गया है और आज भी बहुत से लोग यहाँ पर शोध करने आते हैं।
उज्जैन बस, ट्रेन और वायु तीनों संसाधनों से Connect है, उज्जैन इंदौर से केवल 55 किमी की दूरी पर स्थित है, मुँबई, दिल्ली, चैन्नई और कलकत्ता से सीधे ट्रेन यहाँ के लिये उपलब्ध हैं, बसों से भी उज्जैन पहुँच सकते हैं। अगर आप वायुयान से यात्रा कर रहे हैं तो निकटतम हवाईअड्डा इंदौर है और लगभग सभी बड़े शहरों से सीधे फ्लाईट उपलब्ध है, इंदौर हवाईअड्डे से उज्जैन टैक्सी के द्वारा या बस के द्वार पहुँचा जा सकता है।
उज्जैन में 2016 में सिंहस्थ महापर्व होने वाला है जो कि 22 अप्रैल से 21 मई 2016 (30 दिनों) के दौरान होगा। सिंहस्थ को कुँभ मेले के नाम से भी जाना जाता है और यह बारह वर्षों में एक बार उज्जैन में लगता है, उज्जैन में यह महापर्व सिंह राशि में होता है इसलिये यह सिंहस्थ कहलाता है। इस बार सिंहस्थ का कुल क्षैत्र 3000 हेक्टेयर से ज्यादा होगा, सिंहस्थ को दौरान होने वाले स्नानों में स्नान करने का विशेष महत्व है।
उज्जैन Made of Great है, जीवन में एक बार उज्जैन आना आपके जीवन को सुकून से भरने के लिये पर्याप्त है।