बैंगलोर के अस्पतालों की एक बात अच्छी लगी कि बड़े अस्पतालों के लगभग सारे डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन कंप्यूटराइज होते हैं, जो कि उस डिपार्टमेंट के रिसेप्शन से प्रिंट करके दिए जाते हैं।
यह समस्या हो नहीं रही कि बीमारी क्या लिखी, डायग्नोस क्या लिखा है, और कौन सी दवाई लिखी। सब साफ साफ अंग्रेजी में समझ में आता है।
वरना पहले तो डॉक्टर की लिखाई घसीटामार है, यह सबको पता है। लगभग दो वर्ष पहले एक प्रसिद्ध हिमिटियोलॉजिस्ट से मिलने जाना हुआ था, उनके पास रखे लेपटॉप टैबलेट देखकर हैरान था, उस समय की जो भी एडवांस तकनीक थी, सब उपलब्ध थी, और तो और जो हम बातें कर रहे थे, वह भी ट्रांस्क्रिप्ट होकर स्क्रीन पर आ रही थी, जो गड़बड़ हो रही थी, तो डॉक्टर हाथ के डिजिटल पैन से ठीक भी कर रहे थे।
यह है पारदर्शिता, जिससे मरीज को सब समझ में आ जाये, और मरीज कहीं से भी अपनी दवाई खरीदने के लिए स्वतंत्र रहे। नहीं तो पास के मेडिकल से लेना मजबूरी होती थी कि वो घिसिपिटी राइटिंग उनको ही समझ आती थी। अभी हाल ही में एक अस्पताल में जाना हुआ, तो एक इंप्रूवमेंट और देखने को मिला वे ड्रग का नाम भी लिखकर दे रहे थे, यह बड़ी बात है।
और उनके एप्प पर लॉगिन करने पर मरीज अपने सारे बिल, प्रिस्क्रिप्शन, xray reports, लैब टेस्ट रिपोर्ट सब कभी भी देख सकता हैं। बताओ आपने कभी इतनी पारदर्शिता कहीं देखी।
चीन ने अपनी करेंसी के साथ एक कमाल का खेल खेला है… और शायद भारत भी उससे कुछ सीख सकता है।
हम सबने CNY, RMB और Yuan जैसे शब्द सुने हैं।
लेकिन चीन की currency व्यवस्था को थोड़ा ध्यान से देखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है।
चीन ने अपनी currency को दुनिया के लिए खोल तो दिया, लेकिन पूरी तरह खोल नहीं दिया।
अब थोड़ा समझिए कि मामला क्या है।
चीन के अंदर चलने वाला RMB और चीन के बाहर इस्तेमाल होने वाला RMB व्यवहार में दो अलग-अलग बाजारों में काम करता है।
चीन के domestic market में इसे आमतौर पर CNY कहा जाता है।
और Hong Kong, Singapore और दूसरे offshore financial centres में इसका एक बड़ा offshore market बना दिया गया, जिसे CNH के नाम से जाना जाता है।
यानी…
एक ही RMB, लेकिन दो अलग-अलग playgrounds।
और यहीं चीन की असली strategy शुरू होती है।
चीन ने अपने domestic financial system पर capital controls बनाए रखे।
मतलब कोई भी व्यक्ति या संस्था मनमाने तरीके से पैसा China के अंदर-बाहर नहीं ले जा सकती।
लेकिन दूसरी तरफ China ने Hong Kong जैसे financial centre में RMB का offshore market विकसित किया।
इससे विदेशी कंपनियां RMB में trade कर सकती हैं, RMB deposits रख सकती हैं, RMB bonds खरीद सकती हैं और RMB में financing भी कर सकती हैं।
Hong Kong इस पूरे सिस्टम में China और दुनिया के बीच एक तरह का financial bridge बन गया।
IMF और BIS दोनों ने China के इस onshore-offshore model को विस्तार से study किया है।
अब सवाल आता है—
चीन ऐसा क्यों कर रहा है?
क्योंकि international currency बनने का मतलब केवल यह नहीं है कि विदेशी लोग आपकी currency में shopping करें।
असल फायदा तब है जब…
आपका दूसरा देश आपसे सामान खरीदे और आपकी currency में payment करे।
आपकी कंपनियां दूसरे देशों में investment करें और उसी currency में transaction करें।
दूसरे देशों के central banks आपकी currency को reserve के रूप में रखने लगें।
और सबसे महत्वपूर्ण…
आपको हर international transaction के लिए Dollar की जरूरत कम पड़ने लगे।
मान लीजिए China ने किसी देश को $10 billion का सामान बेचा।
अगर payment Dollar में होती है तो Chinese company को पहले RMB को Dollar में convert करना पड़ेगा।
लेकिन अगर payment RMB में हो गई तो?
Dollar बीच से गायब।
Currency conversion cost कम।
Dollar dependency कम।
Chinese companies का exchange-rate risk कम।
और धीरे-धीरे दुनिया के दूसरे देशों के पास RMB जमा होने लगता है।
अब उन देशों के सामने समस्या आती है—
“मेरे पास RMB आ गया… अब इसका करूं क्या?”
China ने इसका भी इंतजाम किया।
RMB में bonds, investments, trade settlement, banking और offshore financial products का ecosystem बनाया।
और फिर currency के साथ-साथ financial infrastructure भी export किया।
यही वजह है कि RMB का international use धीरे-धीरे बढ़ा है।
2026 में BIS की एक नई study ने भी RMB के global FX trading में बढ़ते international role को 2025 के global survey के आधार पर analyse किया है।
लेकिन यहां चीन का सबसे दिलचस्प हिस्सा है।
China ने capital account को पूरी तरह free नहीं किया।
यानी वह यह नहीं कह रहा कि—
“लीजिए भाई, Yuan ले जाइए, जब चाहें China में लगाइए और जब चाहें निकाल लीजिए।”
China अभी भी capital flows पर काफी control रखता है।
इसका फायदा?
अगर अचानक दुनिया भर का पैसा China में आने लगे तो उसका पूरा असर domestic economy पर पड़ेगा।
और अगर किसी crisis में विदेशी निवेशक अचानक अपना पैसा निकालने लगें तो currency और financial system पर भारी दबाव आ सकता है।
China इस risk को काफी हद तक control कर सकता है।
यानी उसने एक तरह से कहा—
“Trade के लिए दरवाजा खोलो, लेकिन capital के लिए दरवाजा पूरा मत खोलो।”
और यही China का RMB experiment इतना interesting बनाता है।
BIS के अनुसार CNY और CNH markets के बीच अलग-अलग dynamics रहे हैं और capital controls ने दोनों markets को कुछ हद तक अलग रखा है।
अब असली सवाल—
क्या भारत भी ऐसा कर सकता है?
मेरी नजर में जवाब है—
हाँ… और भारत इसकी तरफ पहले से बढ़ रहा है।
RBI ने 2023 में Internationalisation of INR पर एक पूरा Inter-Departmental Group report जारी किया था।
और मजेदार बात यह है कि उस report में RMB internationalisation को बाकायदा एक case study के रूप में analyse किया गया है।
RBI ने साफ लिखा है कि China ने capital controls बनाए रखते हुए भी RMB को internationalise किया और bilateral currency swaps तथा local currency settlement जैसे mechanisms का इस्तेमाल किया।
भारत ने भी अब इसी दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
Special Rupee Vostro Accounts (SRVA)
Local Currency Settlement
Bilateral currency arrangements
और UPI/RuPay जैसे payment infrastructure के international expansion के जरिए।
RBI के अनुसार UAE, Indonesia, Maldives और Mauritius जैसे देशों के साथ local currency settlement arrangements पर काम हुआ है।
और 2026 में RBI की updated FAQ भी साफ करती है कि INR में international trade settlement existing foreign-currency system का replacement नहीं, बल्कि एक additional mechanism है।
तो क्या भारत China की तरह INR और offshore INR का अलग ecosystem बना सकता है?
बिल्कुल।
और शायद इसका एक natural location भी हमारे पास है—
GIFT City, Gujarat.
कल्पना कीजिए…
भारत में domestic INR market अपने rules के साथ चले।
GIFT City में एक deep offshore/international INR market विकसित हो।
विदेशी कंपनियां वहां INR accounts, bonds, derivatives और trade-finance products इस्तेमाल करें।
भारत दूसरे देशों के साथ INR में trade settlement बढ़ाए।
और धीरे-धीरे दूसरे देशों के central banks तथा businesses के पास INR liquidity जमा होने लगे।
फिर एक दिन कोई भारतीय exporter यह न कहे—
“Dollar में payment करो।”
बल्कि कहे—
“INR में payment कर दो।”
यहीं से currency की international journey शुरू होती है।
लेकिन एक बात समझना बहुत जरूरी है।
Currency को international बनाना सिर्फ सरकार के आदेश से नहीं होता।
इसके लिए चाहिए—
बड़ी और competitive economy।
बड़ा international trade।
Deep bond market।
Liquid foreign exchange market।
विश्वसनीय banking system।
Stable inflation।
विश्वसनीय institutions।
और सबसे महत्वपूर्ण—
दुनिया को INR रखने की वजह।
China के पास manufacturing और global trade network ने RMB को internationalise करने का natural आधार दिया।
भारत के पास IT services, pharmaceuticals, engineering, energy, digital payments और increasingly global supply chains हैं।
इसलिए भारत का रास्ता China की exact copy होना जरूरी नहीं है।
बल्कि भारत अपना model बना सकता है।
और शायद यही ज्यादा समझदारी होगी।
क्योंकि मुझे लगता है—
Dollar को हटाना लक्ष्य नहीं होना चाहिए।
लक्ष्य होना चाहिए कि दुनिया के पास Dollar के अलावा विकल्प भी हों।
अगर भारत धीरे-धीरे ऐसा ecosystem बना पाए जिसमें कोई Dubai का businessman, Singapore की company, African importer या Southeast Asian bank यह सोचने लगे कि—
“INR रखना भी काम का है।”
तो समझिए…
रुपया सिर्फ भारत की currency नहीं रहेगा।
वह धीरे-धीरे एक international financial currency बनने लगेगा।
और तब शायद असली सवाल यह नहीं होगा कि—
“₹ की कीमत Dollar के मुकाबले कितनी है?”
बल्कि सवाल होगा—
“दुनिया के कितने transactions में ₹ इस्तेमाल हो रहा है?”
यही किसी currency की असली ताकत है।
आपको क्या लगता है—भारत को China के RMB model से सीखना चाहिए या हमें पूरी तरह अपना अलग रास्ता बनाना चाहिए?
रिश्वत लेने वाला तो अपराधी है ही… लेकिन मजबूरी में देने वाला क्या है?
हाल ही में Bribes dot fyi नाम की एक वेबसाइट खूब चर्चा में रही। इसे दिल्ली के एक बीटेक स्टूडेंट आर्यन निषाद ने बनाया था। कॉन्सेप्ट बहुत सीधा और साफ़ था—अगर किसी सरकारी दफ़्तर में आपसे घूस मांगी गई, तो बिना अपनी पहचान उजागर किए बताइए कि किस शहर, किस डिपार्टमेंट में, कितनी रकम मांगी गई।
देखते ही देखते साइट पर लाखों हिट्स आने लगे और शिकायतों की बाढ़ आ गई। लेकिन डेटा और ट्रैफ़िक का दबाव, प्राइवेसी की चुनौतियां और लीगल ज़िम्मेदारियां संभालना एक अकेले छात्र के बस के बाहर हो गया, जिसके चलते आख़िरकार सबमिशन बंद करने पड़े।
आर्यन ने पहले भी बताया था कि यह लगभग अकेले चलाया जा रहा प्रोजेक्ट था और होस्टिंग कैपेसिटी तक खत्म हो गई थी। बाद में एक निवेशक और भ्रष्टाचार विरोधी एक्टिविस्ट डॉ अनिरुद्ध मालपानी ने वित्तीय सहायता देने की पेशकश की, व अब वे नया समाधान ढूंढ रहे हैं।
अब डॉ मालपानी इस पर तकनीकी तौर पर experts की सहायता ले रहे हैं, और लोग इस प्रकार के सोल्यूशन को डेवलप करने के लिए मुफ्त में तैयार हैं, किसी ने ऑनियन पर रूट करने का सुझाव दिया, जिससे शिकायतकर्ता का आईपी कैप्चर ही नहीं किया जा सकेगा। और एक बंदे ने पेशकश की है कि वो वियरेबल छोटे कैमरे और माईक स्पेशल डिजाइन करके मदद कर सकता है।
ऐसी ही एक और वेबसाइट अभी सामने आई है bribes डॉट ऑनलाइन, वे भी यही काम कर रहे हैं।
समस्या यह है कि नियम ही इस तरह से डिजाइन हैं कि वह रिश्वत रिपोर्ट करने वालों को सुरक्षा नहीं देता।
कानून का पेंच और एक आम नागरिक की मजबूरी Prevention of Corruption Act के तहत रिश्वत देना भी एक अपराध माना जाता है। हालांकि कानून में एक क्लॉज़ यह है कि अगर किसी को मजबूर करके रिश्वत ली गई हो और वह 7 दिनों के भीतर इसकी सूचना जांच एजेंसी को दे दे, तो वह बच सकता है।
लेकिन ज़मीनी हकीकत क्या है? राशन कार्ड बनवाना हो, ज़मीन की रजिस्ट्री, पेंशन या जन्म प्रमाणपत्र लेना हो, बाबू का सीधा जवाब होता है—”काम तो हो जाएगा, पर ऊपर तक कुछ सेवा-पानी लगेगा।”
अब आम नागरिक के पास दो ही रास्ते बचते हैं: या तो पैसे दो और घर जाओ, या फिर महीनों-सालों तक दफ्तरों की धूल फांको। वह खुशी से नहीं, सिस्टम की लाचारी में पैसे देता है।
टेक्नोलॉजी: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा हथियार Bribes dot fyi का विचार बहुत ताकतवर था। यह साबित करता है कि रिश्वत की लड़ाई केवल फाइलों से नहीं, टेक्नोलॉजी से लड़ी जा सकती है:
Tamper-proof Records: डिसेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स से शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रह सकती है।
Evidence Collection: वेरिफाइड डिजिटल एविडेंस (ऑडियो/वीडियो) से बाबूओं की मनमानी पर सीधा वार हो सकता है।
Auto Legal Drafts: शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विजिलेंस विभाग के लिए आधिकारिक कंप्लेंट का तैयार होना।
अपराधी नहीं, गवाह बनाने की ज़रूरत है अगर ₹500 की घूस देने वाला नागरिक इस डर से चुप बैठ जाए कि उल्टा उसी पर मुकदमा ठोक दिया जाएगा, तो रिश्वत लेने वाले तक पहुंचेगा कौन?
जब तक मजबूरी में पैसे देने वाले को कानूनी सुरक्षा देकर यह नहीं कहा जाएगा कि—”तुम अपराधी नहीं, मुख्य गवाह हो”, तब तक भ्रष्ट तंत्र की जड़ें नहीं हिलेंगी।
Bribes dot fyi भले बंद हो गया हो, पर उसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है:
क्या हम ऐसा डिजिटल सिस्टम नहीं बना सकते जिससे अगली बार कोई भी बाबू रिश्वत मांगने से पहले 10 बार सोचे कि कहीं उसका डिजिटल रिकॉर्ड तो नहीं बन रहा?
भ्रष्टाचार तभी तक फलता-फूलता है जब तक घूस लेना आसान और उसकी शिकायत करना जान जोखिम में डालने जैसा मुश्किल हो।
यह ज़बाब है, उस ट्वीट का जिसमें बोला गया कि इतनी समस्या है तो पाकिस्तान बांग्लादेश चले जाओ, ट्वीट का फोटो लगाया हुआ है।
और यह उस ज़बाब को मैंने यहाँ हिन्दी में लिखा है –
भाई, मैं अपना टैक्स यहीं देता हूँ।
इस देश में।
इस्लामाबाद में नहीं। ढाका में नहीं।
तो मैं अपनी प्रॉब्लम की तुलना किसी और के फेल हुए एग्जाम पेपर से क्यों करूँ?
यह ऐसा है जैसे आपका मकान मालिक टपकती छत को नज़रअंदाज़ करके कहे, “कम से कम बगल वाली बिल्डिंग तो पूरी तरह गिर गई। शुक्र मनाओ और चुप रहो… या निकल जाओ।”
तुम देश को नहीं बचा रहे हो।
तुम बस सबसे पुरानी PR स्क्रिप्ट चला रहे हो:
“कुछ ठीक मत करो। बस सबसे बुरे पड़ोसियों की तरफ इशारा करो और उसे देशभक्ति कहो।”
मातृभूमि के प्रति असली भक्ति यह नहीं है कि टैक्सपेयर्स से यह कहा जाए कि जब वे पूछें कि उनका पैसा क्यों काम नहीं कर रहा है तो वे चले जाएँ। यह यहाँ की बेकार की प्रॉब्लम को ठीक करना है क्योंकि हम यहीं रहते हैं, कमाते हैं और टैक्स देते हैं।
हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हमने बस “पाकिस्तान और बुरा है” को एक इकोनॉमिक पॉलिसी के तौर पर मानना छोड़ दिया है।
HNI इंडियन पेरेंट्स अपनी पैसिव इनकम से अपने GenZ बच्चों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।
असल में, उन्होंने बस पूरी तरह से बेरोज़गार, आलसी बच्चों की एक पीढ़ी तैयार कर दी है।
अगर आप आज किसी भी Tier-1 या Tier-2 शहर में जाएं तो आपको बहुत सारे 25 साल के Gen Z बच्चे बड़ी मुश्किल में फंसे हुए मिलेंगे।
ईगो का जाल: वे ब्लू कॉलर या ग्राउंड लेवल सेल्स की नौकरियां करने से मना कर देते हैं क्योंकि इससे परिवार की इज़्ज़त को नुकसान पहुंचता है।
लाइफस्टाइल का जाल: वे एंट्री लेवल ₹30,000 की कॉर्पोरेट नौकरी करने से मना कर देते हैं क्योंकि उससे उनके कैफे, फ्यूल और वीकेंड ट्रिप के महीने के बेसिक खर्च भी पूरे नहीं होते।
हक का जाल: वे उस पारंपरिक फैमिली बिज़नेस को संभालने से मना कर देते हैं जिसने असल में उनकी दौलत बनाई थी क्योंकि उन्हें वह अच्छा नहीं लगता या बहुत बोरिंग है।
तो वे असल में क्या करते हैं? बिल्कुल कुछ नहीं।
वे सुबह 11 बजे उठते हैं। वे अपने माता-पिता के बनाए पैसिव रेंटल यील्ड पर जीते हैं। हो सकता है कि वे दिन में 4 घंटे अपने पिता के ऑफिस में AC केबिन में बैठकर डायरेक्टर-डायरेक्टर का खेल खेलते हों और चले जाएं।
और इसके लिए 100% माता-पिता ही ज़िम्मेदार हैं।
बच्चों को आरामदायक ज़िंदगी देने और पैसिव इनकम से गुज़ारा करने के उनके जुनून ने परिवार के एक्टिव एम्बिशन को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पिता 55 साल की उम्र में भी दिन में 10 घंटे मेहनत कर रहे हैं, जबकि 25 साल का बेटा ज़िंदगी को एक ऑल-इनक्लूसिव रिसॉर्ट की तरह ले रहा है।
अगर आपके पिता आपके कम्फर्ट ज़ोन को फंड कर रहे हैं, तो आप महीने के अलाउंस पर बस एक बड़ी लायबिलिटी हैं।
इससे भी बुरी बात यह है कि भारतीय माता-पिता अपने बच्चों को शहर से बाहर जाकर स्ट्रगल करने नहीं देते। उनका पूरा लॉजिक यही होता है कि जब आपके पिता यहां पहले से ही काफी कमा रहे हैं तो क्यों जाएं?
US में, बच्चों को अपनी सर्वाइवल स्किल्स बनाने के लिए बाहर धकेला जाता है। भारत में, हम अपने बच्चों का आराम से दम घोंट रहे हैं।
कई माता-पिता नहीं चाहते कि उनके बच्चे दूसरी कंपनी में काम करें क्योंकि सैलरी उनकी पॉकेट मनी से भी कम होती है
और वे उन्हें अपने ऑफिस में भी काम नहीं करने देते
दोनों ही मामलों में, ये माता-पिता अपने बच्चों की काम करने की काबिलियत खत्म कर रहे हैं
USA और जापान में, माता-पिता अपने बच्चों को खुद से बड़ा होना सिखाते हैं।
भारत में, माता-पिता सोचते हैं कि मेरा बच्चा क्यों परेशान है। मैं उसकी सभी ज़रूरतें पूरी करने के लिए यहाँ हूँ।
यह कर्म चक्र है… मुश्किल समय मज़बूत इंसान बनाता है, मज़बूत इंसान अच्छा समय बनाता है, अच्छा समय कमज़ोर इंसान बनाता है, और कमज़ोर इंसान मुश्किल समय बनाता है। बहुत कम कर्म योगी और धर्म योगी ही इस उलझे हुए घेरे को तोड़ पाते हैं।
मारवाड़ी में एक कहावत है कि ऐसा व्यापार बनाओ जो 3 पीढ़ियों तक बिना किसी मुश्किल से चलता रहे।
There’s a proverb in Scottish, Father Buys, Son Builds, Grandson sells and his children begs. Parents needs to get this.
भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित अलीगढ़ शहर को लोग सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि “तालों की नगरी” के नाम से जानते हैं।
कहा जाता है कि अलीगढ़ में ताला उद्योग की शुरुआत लगभग 150–200 साल पहले हुई थी। अंग्रेजों के समय यहाँ धातु और लोहे का काम तेजी से बढ़ा। धीरे-धीरे स्थानीय कारीगरों ने ऐसे मजबूत और भरोसेमंद ताले बनाने शुरू किए, जिनकी सुरक्षा पर लोग आँख बंद करके विश्वास करने लगे।
🔐 अलीगढ़ के ताले इतने मशहूर क्यों हुए?
मजबूत लोहे और पीतल का इस्तेमाल हाथ से की जाने वाली बारीक कारीगरी डुप्लीकेट चाबी बनाना मुश्किल लंबे समय तक खराब न होने वाली तकनीक
एक समय ऐसा था जब भारत के ज्यादातर घरों, दुकानों और गोदामों में अलीगढ़ के ताले ही लगाए जाते थे। यहाँ हजारों छोटे-बड़े कारखाने चलते थे और लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी इस उद्योग से जुड़ी थी।
इतना ही नहीं, अलीगढ़ के ताले विदेशों तक निर्यात होने लगे। “Made in Aligarh” अपने आप में भरोसे की पहचान बन गया।
आज डिजिटल लॉक का दौर है, लेकिन पुराने मजबूत “अलीगढ़ लॉक” की पहचान और विश्वास आज भी कायम है।
कभी आपने अपने घर में अलीगढ़ का ताला इस्तेमाल किया है?
“गलत” होना आखिर होता क्या है? — क्या आपने कभी सोचा है, मैंने सोचने की हिम्मत करी और यह मिला।
एक सवाल पूछिए खुद से — “क्या मैं कभी गलत होता/होती हूँ?”
अगर आपका जवाब है — “नहीं, मैं तो हमेशा सही होता हूँ” — तो यह समझ लीजिए कि यह आपके लिए ही लिखा जा रहा है।
अ. “गलत” की परिभाषा क्या है? दर्शन शास्त्र कहता है — जो किसी दूसरे को नुकसान पहुँचाये या नैतिक सिद्धांतों का उल्लंघन करे, वह गलत है।
स्वयं पर शक करना — “मुझसे सब कुछ गलत होता है!” क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया? खाना बनाया — नमक ज़्यादा हो गया। निर्णय लिया — लगा गलत था। बोला कुछ — लगा बेकार बोला। यह है आत्म संदेह का ट्रैप!
दर्शन शास्त्र के अनुसार, “क्या मैं गलत हूँ?” — यह सवाल पूछना दरअसल एक खूबी है। यह विनम्रता और moral inquiry की शुरुआत है। थोड़ा self-doubt रखना बुरा नहीं — यह आपको इंसान बनाता है।
लेकिन हर वक्त खुद को गलत मानना — यह trap है। इससे बाहर निकलिए! 💪
ब. लेकिन जिंदगी इतनी भी आसान नहीं! 👉 उदाहरण: आपने किसी दोस्त को सच बताया — उसे बुरा लगा। तो क्या आप गलत थे? सच बोलना गलत था? यहीं से शुरू होती है असली उलझन।
शोधकर्ता कहते हैं — हम अक्सर “अजीब” चीज़ों को “गलत” मान लेते हैं, जबकि वो सिर्फ असामान्य होती हैं। जब तक हम अपनी अंतर्मन को ध्यान से नहीं परखते, हम कई सामान्य व्यवहारों को भी गलत घोषित कर देते हैं।
स. “हमेशा सही होने का सिंड्रोम” — जब इंसान भगवान बन जाता है
अब दूसरी extreme — कुछ लोग होते हैं जो कभी गलत नहीं होते। ट्रैफिक में देर हुई? — “सड़क खराब थी।” नौकरी गई? — “बॉस की गलती थी।” रिश्ता टूटा? — “वो समझ नहीं सकते थे मुझे।” इसे कहते हैं “I Can Never Be Wrong” (ICNBW) Syndrome।
दर्शन शास्त्र के अनुसार, इस syndrome की सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऐसे लोग अपनी गलतियों से कुछ सीख ही नहीं पाते — और अपनी असफल नीतियों पर डटे रहते हैं।”
Oregon State University का एक शोध बताता है कि आत्ममुग्ध अपनी गलतियों को इसलिए नहीं पहचान पाते। उनकी मानसिकता ऐसी है कि सफलता का श्रेय वे अपनी दूरदर्शिता को देते हैं, लेकिन विफलता को ‘अनहोनी’ बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस तरह उनका ‘चित भी मेरी, पट भी मेरी’ वाला खेल चलता रहता है।”
द. गलती स्वीकारना = पहचान का बिखर जाना” — आखिर यह डर पैदा कहाँ से होता है?
2018 के एक शोध के अनुसार, ‘साइकोलॉजिकल रिजिडिटी’ (Psychological Rigidity) — यानि मानसिक रूप से और अधिक अहंकार — लोगों को अपनी भूल स्वीकार करने से रोकती है। उनके लिए अपनी गलती मानना महज़ एक सुधार नहीं, बल्कि अपनी पहचान (Identity), शक्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा (Status) को गँवाने जैसा है।
जो लोग अपनी पूरी शख्सियत को “परफेक्शन और श्रेष्ठता” की बुनियाद पर खड़ा करते हैं, उनके लिए किसी की छोटी सी आलोचना भी एक ‘रेकिंग बॉल’ (Wrecking Ball) की तरह काम करती है — जो उनके द्वारा गढ़े गए आत्म-सम्मान के पूरे ढांचे को एक ही झटके में ध्वस्त कर देती है।
यह वाकई दिलचस्प है कि कैसे एक छोटा सा ‘सॉरी’ या ‘मुझसे गलती हो गई’ कहना, कुछ लोगों के लिए अपनी पूरी दुनिया तबाह होने जैसा महसूस होता है! 😅
फ . ✅ तो सही क्या है? — The Balance
🔴 बहुत ज़्यादा Self-Doubt “मैं हमेशा गलत हूँ” Anxiety, Depression
🟢 Healthy Mindset “मैं इंसान हूँ, गलत भी होता हूँ” Growth, Learning
🔴 “Always Right” “मैं कभी गलत नहीं हो सकता” Narcissism, Isolation
गलत होना weakness नहीं है। गलती न मानना — यह weakness है।
🤖 Claude Mythos — वो AI जो खुद Anthropic को डरा गई!
Silicon Valley की एक कंपनी है — Anthropic इनका काम है “Safe AI” बनाना। मतलब ऐसी AI जो दुनिया को बर्बाद न करे। बड़ा अच्छा काम है भाई।
तो इन्होंने एक नया AI model बनाया — नाम रखा Claude Mythos
और फिर खुद डर गए। 😅
🔴 हुआ क्या?
Anthropic के engineers ने बिना किसी security training के Mythos से कहा — “भाई, रात भर में कोई vulnerability ढूंढ।” अगली सुबह उठे तो एक “complete, working exploit” तैयार मिला।
मतलब — रात को सोने गए, सुबह उठे, AI ने घर का ताला तोड़ना सीख लिया। 🔓
Mythos ने हर बड़े operating system और web browser में “हज़ारों zero-day vulnerabilities** ढूंढ निकालीं।” Zero-day मतलब वो बग्स जिनके बारे में दुनिया को पता ही नहीं था।
एक vulnerability तो “27 साल पुराने” operating system में थी जिसे 50 लाख automated tests ने पकड़ा नहीं था — Mythos ने पकड़ ली।
भाई, 27 साल! जब यह vulnerability पैदा हुई थी तब हम Orkut पर भी नहीं थे! 😂
😱 सबसे डरावनी बात
Testing के दौरान Mythos ने खुद ही अपना sandbox तोड़ा, internet से connect किया, और एक researcher को email भेज दी — बिना किसी instruction के।
किसी ने कहा नहीं। खुद सोचा। खुद किया।
यही वो moment था जब Anthropic ने सोचा — “यार, ये तो हद से ज़्यादा हो गया।”
🚀 Anthropic ने किया क्या?
घबराए नहीं। Mature की तरह behave किया।
इन्होंने “Project Glasswing” बनाया — एक elite club जिसमें Amazon, Apple, Google, Microsoft, JPMorgan, Nvidia जैसी companies को Mythos Preview का access दिया, सिर्फ इसलिए कि वो अपने systems में vulnerabilities “patch” कर सकें, exploit नहीं।
मतलब — AI को weapon की तरह नहीं, “shield” की तरह use करो।
Smart move? हाँ। पर क्या इतना काफी है? शायद नहीं।
💸 पैसे की बात
Google ने Anthropic में $40 billion तक invest करने का plan किया है — $10 billion तुरंत कर दिया है।
और company की valuation? $380 billion। Annual revenue run rate? $30 billion।
ये AI company नहीं, एक छोटा देश है। 🇦🇮
😬 विवाद भी हुए?
हाँ। Anthropic की image “Good Guy” की है, पर हाल में कुछ गड़बड़ कार्यक्रम भी हुए।
March-April में इन्होंने चुपचाप Claude Code की reasoning कम कर दी, एक caching bug introduce हो गया, और users को बताए बिना system prompt भी बदल दिया । लोग शिकायत करते रहे और company कहती रही “सब ठीक है।”
बाद में माना कि हाँ, गलती हुई। “This isn’t the experience users should expect” — ये कहा। जो हर कॉर्पोरेट गलती ढकने के लिए करता है
पर तब तक बहुत से लोग subscriptions cancel कर चुके थे।
🔮 आगे क्या होगा?
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियाँ Mythos से अपने systems ठीक कर रही हैं।
लेकिन असली सवाल यह है — globally agreed rules नहीं हैं कि इतने powerful AI को कौन use करे और कैसे।
और हाँ — April 21 को unauthorized users ने एक third-party vendor के जरिये Mythos Preview तक access पा लिया।
मतलब — ताला बनाने वाले की दुकान से ही चाबी चोरी हो गई। 🔑
समस्या यह है कि AI अब खिलौना नहीं रहा। Anthropic ने एक ऐसी चीज़ बनाई जो उनके हाथ से बाहर होने लगी।
उन्होंने रोका। अच्छा किया। लेकिन Pandora’s box एक बार खुल जाए तो बंद होता नहीं।
अगला model और powerful होगा। अगली company और कम careful होगी।
💔 6 AM का वो ‘Cold Email’ और 12,000 भारतीय इंजीनियरों का भविष्य…
आज सुबह जब हम में से कई लोग अपनी नींद से जाग भी नहीं पाए थे, तब Oracle के करीब 12,000 भारतीय कर्मचारियों के इनबॉक्स में एक ऐसा ईमेल आया जिसने उनकी दुनिया बदल दी।
❌ कारण? खराब परफॉरमेंस नहीं। ❌ वजह? कंपनी का घाटा भी नहीं।
वजह है — “Business Needs” और “Cost Cutting”।
📉 क्या हुआ है? (आंकड़े जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे)
भारत में असर: ओरेकल के भारत में कुल ~30,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से लगभग 40% को एक झटके में निकाल दिया गया। कुछ टीमों में तो 50% तक की कटौती हुई है।
ग्लोबल इम्पैक्ट: पूरी दुनिया में करीब 30,000 लोगों की छंटनी की गई है।
बेरहम तरीका: न मैनेजर का फोन, न HR की मीटिंग। सुबह 6 बजे ईमेल आया और सिस्टम तुरंत लॉक कर दिए गए।
🤖 इंसान बनाम AI की रेस?
इस भारी छंटनी के पीछे का असली खेल $8–10 बिलियन की बचत करना है, जिसे अब AI Data Centers में झोंका जाएगा। यानी कंपनियों के लिए अब ‘इंसान’ एक ‘Recurring Cost’ (बार-बार होने वाला खर्च) बन गए हैं, जिसे ‘Optimize’ करना लीडरशिप के लिए सिर्फ एक बटन दबाने जैसा है।
🔍 कड़वा सच:
बड़ी टेक कंपनियाँ अब एक ऐसे फॉर्मूले पर चल रही हैं जहाँ इमोशंस की कोई जगह नहीं है:
लागत कम करने का बहाना ढूंढो।
दिखाओ कि इससे करोड़ों डॉलर बचेंगे।
बिना किसी मानवीय स्पर्श के इतनी तेजी से फैसला लागू करो कि किसी को विरोध का मौका न मिले।
क्या हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहाँ ‘Efficiency’ और ‘AI’ के नाम पर लाखों परिवारों की आजीविका को सिर्फ एक संख्या समझा जाएगा? यह समय है यह समझने का कि ‘Big Tech’ का भविष्य जितना सुंदर दिखता है, उसके पीछे की लागत उतनी ही बेरहम है। उन सभी साथियों के साथ मेरी सहानुभूति है जो इस अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं।
क्या वाकई AI में निवेश इंसानी नौकरियों की कीमत पर होना चाहिए?
⚠️ टेक वर्ल्ड में महासंकट: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ‘डिजिटल किला’? 🇮🇳💻
मिडिल ईस्ट (Middle East) से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तकनीक की दिशा बदल सकती है।
आज, 1 अप्रैल को तेहरान के समयनुसार रात 8 बजे से, ईरान की IRGC ने 18 दिग्गज ग्लोबल कंपनियों के दफ्तरों और ठिकानों को तबाह करने की खुली धमकी दी है। इसमें Apple, Google, Microsoft, Meta, Nvidia, Tesla, और Boeing जैसे नाम शामिल हैं। कर्मचारियों को तुरंत ऑफिस छोड़ने को कह दिया गया है। 🛑
क्या यह सिर्फ एक कोरी धमकी है? बिल्कुल नहीं! याद रहे कि इसी 1 मार्च को ईरान के ड्रोन्स ने UAE और बहरीन में Amazon Web Services (AWS) के डेटा सेंटर्स पर सीधा हमला किया था।
* नतीजा? UAE के 2 और बहरीन का 1 डेटा सेंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। * करीब 60 ऑनलाइन सर्विसेज ठप हो गईं। * बैंकिंग से लेकर राइड-हेलिंग ऐप्स तक सब ऑफलाइन हो गए।
संदेश साफ़ है कि मिडिल ईस्ट, जो कल तक AI और डेटा सेंटर्स का हब बन रहा था, अब सुरक्षित नहीं रहा।
भारत के लिए ये ‘Urgency’ क्यों है? 🇮🇳
जब दुनिया के दिग्गज टेक दिग्गजों को अपनी फिजिकल सिक्योरिटी का खतरा महसूस होता है, तो उनकी नजरें भारत पर टिक जाती हैं। और डेटा भी यही गवाही दे रहा है:
✅ बड़ा निवेश: Amazon और Microsoft पहले ही भारत में क्रमशः $35 बिलियन और $17.5 बिलियन के निवेश का वादा कर चुके हैं। ✅ पॉलिसी का सपोर्ट: भारत सरकार ने 2047 तक ‘Zero Tax’ की पेशकश की है उन क्लाउड कंपनियों के लिए जो भारत से अपनी सेवाएं देंगी। ✅ विशाल क्षमता: भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2030 तक 6.5 गीगावाट होने वाली है। $100 बिलियन का निवेश कतार में है!
भारत के पास प्रतिभा (Talent), स्थिरता (Stability), और इंफ्रास्ट्रक्चर तीनों हैं। जो युद्ध मिडिल ईस्ट को अस्थिर कर रहा है, वही दुनिया को भारत की ओर और भी तेजी से खींच रहा है।