भाग–४ मानव शरीर ही ब्रह्माण्ड

मानवशरीर की ब्रह्माण्ड, यज्ञशाला, ऋषि आश्रम, तीर्थ एवं स्वराज्य रूप में अवधारणा –
    वेदों के सुप्रख्यात व्याख्याकार पं.श्रीपाद सातवलेकर ने अपनी व्याख्या में मानवशरीर को विशेष महत्व प्रदान किया है। सकल ब्रह्माण्ड अंश रूप में इस शरीर में विद्यमान है। इसलिए जो कुछ ब्रह्माण्ड में है, वह इस शरीर में भी है। हमारा शरीर ही यज्ञशाला है। शरीर के भितर होने वाली समस्त क्रियाएँ यज्ञीय क्रिया कलापों के समान हैं। मनाव शरीर ही ऋषियों का आश्रम तथा तीर्थ स्थल है। इस कथन से उन्होंने शरीर की पावनता पर बल दिया है। भावों, विचारों तथा ज्ञान से अपने इस शरीर की पवित्रता को बनाए रखना है।
सप्त ऋषय: प्रतिहिता: शरीरे।
सप्त रक्षन्ति सदमप्रमादम ( यजुर्वेद ३४.५५)
    (शरीरे) मानव शरीर में (सप्त ऋषय: ) सप्त ऋषि (प्रतिहिता: ) स्थापित विद्यमान हैं। (सप्त) सातों ऋषि (सदम) शरीर रूपी घर की (अप्रमादम) बिना प्रमाद के सावधानीपूर्वक (रक्षन्ति) रक्षा करते हैं।

पं. सातवलेकर ने मानव शरीर को अपना स्वराज्य बतलाया है। यह शरीर ही रत्नादि से परिपूरित अपराजेय देवपुरी अयोध्या है और सवकीय आत्मा ही इस स्वराज्य का राजा है। शरीर रूपी यह स्वराज्य सभी को सहज ही स्वाभाविक रूप से प्राप्त है। धनी हो अथवा निर्धनी, सभी व्यक्ति का अपना स्वराज्य है और आत्मा रूपी राजा का शासन इस पर चलना चाहिए। इस प्रकार मनुष्य को अपने शरीर के महत्व का बोध कराया गया है।

2 thoughts on “भाग–४ मानव शरीर ही ब्रह्माण्ड

  1. कई सिद्धान्त कई स्तरों पर कार्य करते हैं। दिन रात, जीवन मरण, पलक झपकना। और गहरे उतरने से सूक्ष्म और महत, सब दिख जाते हैं। माण्डूक्य उपनिषद तो यही कहता है, अवस्थाओं और ब्रह्माण्ड के बारे में।

  2. जो कुछ ब्रह्माण्ड में है, वह इस शरीर में भी है-यथा पिंडे तथा ब्रह्माण्डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *