Category Archives: अर्थ प्रबंधन

ये लाल-हरी मोमबत्तियाँ आखिर बोलती क्या हैं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 7

ये लाल-हरी मोमबत्तियाँ आखिर बोलती क्या हैं?

बेटेलाल को आँखों में थोड़ा ठीक नहीं लग रहा था, तो पास के ही शंकर आई हॉस्पिटल में चले गये, अब वहाँ जाकर टोकन मिल गया और टीवी पर टोकन के रंग बिरंगे आइकन में नंबर आ रहे थे।

बेटेलाल काफी देर से टीवी को घूर रहे थे।

फिर अचानक बोले —

“डैडी… ये chart में लाल-हरी मोमबत्तियाँ आखिर होती क्या हैं?” वे जो सामने नंबर दिखाई दे रहे थे, वह भी कैंडल कैसी ही दिखाई दे रही थी।

मैं मुस्कुराया।

“अच्छा… अब तुम technical analysis की दुनिया में घुसने वाले हो।”

बेटेलाल तुरंत बोले —

“डैडी, सच बताऊँ? मुझे ये सब देखकर ऐसा लगता है जैसे ECG रिपोर्ट चल रही हो।”

मैं हँस पड़ा।

“शुरुआत में सबको ऐसा ही लगता है।”

हम लोग लाउंज में ही बैठे अपना नंबर का इंतजार कर रहे थे और मैंने कहा –

“लेकिन याद रखना बेटेलाल…
ये सिर्फ लाइनें नहीं हैं।
ये लोगों का डर, लालच और उम्मीद है, जो स्क्रीन पर दिखाई देता है।”

लाउंज में नर्स बार बार किसी न किसी का नाम लेकर पुकार रही थीं, क्योंकि डाइलेशन के बाद स्क्रीन की चमक देखते नहीं बनती।

मैंने बेटेलाल से पूछा।

“इन मोमबत्तियों को Candlestick कहते हैं।”

“लेकिन मोमबत्ती ही क्यों?”

“क्योंकि इनका shape पुरानी मोमबत्तियों जैसा दिखता है।”

बेटेलाल अब थोड़ा आगे झुक गये। उनके साथ ही एक परिवार जो पास ही बैठा था, वह भी हमारी बातें सुनने लगा।

मैंने कहा —

“देखो, हर candle बाजार की एक छोटी कहानी बताती है।”

“कहानी?”

“हाँ।


किसी भी समय के दौरान बाजार कहाँ खुला… कहाँ गया… कितना ऊपर गया… कितना नीचे आया… और आखिर कहाँ बंद हुआ।”

“हैं जी?”

मैंने फोन उठाया और chart zoom किया।

“अगर candle हरी है, मतलब buyers ज्यादा ताकतवर थे।”

“और लाल?”

“मतलब sellers ज्यादा ताकतवर थे।”

बेटेलाल ध्यान से स्क्रीन देखने लगे।

मैंने आगे कहा —

“लेकिन असली खेल सिर्फ रंग में नहीं है।”

“मतलब?”

मैंने chart पर candle की तरफ इशारा किया।

“इसका बीच वाला हिस्सा body कहलाता है… और ऊपर-नीचे की पतली लाइनें wick।”

“ये wick क्या बताती है?”

मैं मुस्कुराया।

“यही तो market psychology है।”

लाउंज में अब भी हम अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।

टीवी स्क्रीन की तरफ नंबर देखते हुए बेटेलाल बोले —

“तो wick क्या बताती है?”

मैंने कहा —

“मान लो एक हरी candle है लेकिन ऊपर लंबी wick बनी हुई है। इसका मतलब buyers शेयर को ऊपर ले गये थे… लेकिन बाद में sellers आ गये और भाव नीचे धकेल दिया।”

“मतलब ऊपर resistance मिला?”

मैं मुस्कुराया।

“वाह… अब तुम सीखने लगे हो।”

बेटेलाल हँस पड़े।

मैंने आगे कहा —

“ठीक वैसे ही अगर नीचे लंबी wick हो, तो इसका मतलब sellers ने नीचे गिराया… लेकिन buyers ने वापस खरीद लिया।”

“मतलब market लड़ाई जैसा है?”

“बिल्कुल।”

मैंने सामने नर्स को देखते हुए कहा, जो कि डाइलेशन करने में व्यस्त थीं —

“हर candle buyers और sellers की लड़ाई का छोटा परिणाम है।”

बेटेलाल बोले —

“डैडी, लोग इन candles को देखकर भविष्य कैसे बताने लगते हैं?”

मैं हँस पड़ा।

“यही सबसे बड़ी गलतफहमी है।”

“मतलब?”

“Technical analysis भविष्य बताने की मशीन नहीं है।”

“फिर?”

“ये सिर्फ market का mood समझने की कोशिश है।”

सामने काँची कामकोटि के आचार्य की मूर्ति लगी हुई है, जिसे काँच से सुरक्षित किया गया है, और अस्पताल के कर्मचारी जो भी आते, वे उनकी प्रार्थना करते और फिर अपने काम की शुरुआत करते ।

मैंने कहा —

“देखो बेटेलाल, chart हमें certainty नहीं देता… probability देता है।”

“हैं जी?”

“मतलब ये नहीं कि market जरूर ऊपर जाएगा।
बस इतना कि अभी buyers थोड़े मजबूत दिख रहे हैं।”

बेटेलाल अब काफी ध्यान से सुन रहे थे।

मैंने आगे कहा —

“सबसे बड़ी गलती नए लोग ये करते हैं कि एक-दो candles देखकर excited हो जाते हैं।”

“मतलब?”

“एक हरी candle देखकर सोचते हैं rocket बन जाएगा।”

दोनों हँस पड़े।

फिर मैंने थोड़ा गंभीर होकर कहा —

“लेकिन market हमेशा सीधा नहीं चलता।”

मैंने chart पर उंगली रखते हुए कहा —

“जब लगातार ऊपर higher highs और higher lows बनते हैं, तो उसे uptrend कहते हैं।”

“और नीचे?”

“Lower highs और lower lows — downtrend।”

“मतलब trend market की दिशा है?”

“बिल्कुल।”

मैंने आगे कहा —

“याद रखना बेटेलाल…
trend के खिलाफ लड़ना नदी के बहाव के खिलाफ तैरने जैसा है।”

मोबाईल पर लाइव मार्केट में अचानक लाल candle बनी।

बेटेलाल तुरंत बोले —

“डैडी! market गिर गया!”

मैं हँस पड़ा।

“बस यही problem है।”

“क्या?”

“लोग हर छोटी candle में panic कर जाते हैं।”

मैंने कहा —

“शेयर बाजार में noise बहुत होता है। हर लाल candle खतरा नहीं होती।”

“तो कैसे समझें?”

“धीरे-धीरे।
Experience से।
Observation से।”

मैंने धीरे से कहा —

“Technical analysis chart पढ़ने से ज्यादा खुद को पढ़ना सिखाता है।”

बेटेलाल कुछ सेकंड तक चुप रहे।

फिर बोले —

“डैडी… क्या बड़े investors भी candles देखते हैं?”

मैंने कहा —

“हाँ। लेकिन सिर्फ candle देखकर पैसा नहीं लगाते।
वे business भी देखते हैं… trend भी… और risk भी।”

“मतलब fundamental और technical दोनों जरूरी हैं?”

मैं मुस्कुराया।

“अब तुम असली बात समझने लगे हो।”

मैंने मोबाईल का स्क्रीन बंद करते हुए कहा —

“याद रखना बेटेलाल…
Chart में सिर्फ market नहीं चलता… इंसानी emotions भी चलते हैं।”

वो कुछ देर तक मोबाइल के स्क्रीन की तरफ देखते रहे।

शायद पहली बार उन्हें candles सिर्फ लाल-हरी आकृतियाँ नहीं… लोगों की भावनाएँ लग रही थीं।

फिर उन्होंने पूछा —

“डैडी… अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैं मुस्कुराकर बोले —

“अगले भाग में समझेंगे — Support और Resistance आखिर होते क्या हैं, और market बार-बार कुछ levels पर रुक क्यों जाता है।”

क्रमशः…
#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas

ये SIP आखिर होती क्या है?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 6

ये SIP आखिर होती क्या है?

शाम का समय था। बाहर हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। खिड़की के बाहर सड़क पर पानी की चमक दिखाई दे रही थी। ड्राइंग रूम में हल्की पीली रोशनी जल रही थी और टीवी म्यूट पर चल रहा था। नीचे स्क्रीन पर हरे और लाल रंग की लाइनें भाग रही थीं।

बेटेलाल सामने सोफे पर बैठे मोबाइल चला रहे थे। अचानक बोले — “डैडी… ये SIP आखिर होती क्या है?”

“अच्छा… अब तुम निवेशकों वाली बातें पूछने लगे हो।”

बेटेलाल हँस पड़े।

“नहीं डैडी, सच में समझ नहीं आता। हर जगह लोग SIP-SIP बोलते रहते हैं। कोई कहता है करोड़पति बन जाओगे, कोई कहता है रिटायरमेंट सुरक्षित हो जाएगा।”

मैंने कहा —

“देखो बेटेलाल, शेयर बाज़ार में दो तरह के लोग होते हैं।
एक वो जो जल्दी अमीर बनना चाहते हैं…
और दूसरे वो जो धीरे-धीरे मजबूत बनना चाहते हैं।”

“और SIP?”

“वो दूसरे लोगों का रास्ता है।”

कमरे में हल्की शांति थी। 

मैंने आगे कहा —

“SIP का मतलब होता है — Systematic Investment Plan।”

बेटेलाल तुरंत बोले — “हैं जी?”

मैं हँस पड़ा।

“मतलब हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करना।”

“बस इतनी सी बात?”

“हाँ। लेकिन यही छोटी सी बात लंबे समय में बहुत बड़ी बन जाती है।”

मैंने टेबल पर रखा गुल्लक उठाया।

“जब तुम छोटे थे, तब इसमें हर हफ्ते थोड़े पैसे डालते थे ना?”

“हाँ।”

“तो साल के अंत में क्या होता था?”

“काफी पैसे जमा हो जाते थे।”

“बस वही SIP है।”

बेटेलाल अब ध्यान से सुन रहे थे।

मैंने कहा —

“अधिकतर लोग शेयर बाज़ार में एक साथ बड़ा पैसा लगाना चाहते हैं। लेकिन समस्या ये है कि किसी को नहीं पता बाजार कल ऊपर जाएगा या नीचे।”

“तो SIP क्या करती है?”

“वो तुम्हें market timing के तनाव से बचाती है।”

“मतलब?”

मैंने समझाया —

“मान लो तुम हर महीने 5000 रुपये निवेश करते हो।
कभी बाजार ऊपर होगा, तो कम units मिलेंगी।
कभी बाजार नीचे होगा, तो ज्यादा units मिलेंगी।”

“तो average बनता रहता है?”

“बिल्कुल।”

बेटेलाल ने सिर हिलाया।

बाहर बारिश थोड़ी तेज हो चुकी थी। मैंने कहा, “जरा खिड़की थोड़ा बंद कर दो, पानी अंदर आ रहा है।”

खिड़की बंद करते हुए बेटेलाल बोले —

“लेकिन डैडी, लोग गिरते बाजार में SIP बंद क्यों कर देते हैं?”

मैं मुस्कुराया।

“क्योंकि लोग बाजार को sale की तरह नहीं… disaster की तरह देखते हैं।”

“मतलब?”

मैंने कहा —

“अगर तुम्हारी पसंद की चीज़ discount में मिले तो खुश होना चाहिए या दुखी?”

“खुश।”

“तो फिर अच्छी कंपनियाँ सस्ती होने पर लोग डरते क्यों हैं?”

बेटेलाल कुछ सेकंड चुप रहे।

फिर बोले —

“क्योंकि वहाँ पैसा डूबता हुआ दिखता है।”

“बिल्कुल।”

मैंने आगे कहा —

“यही वजह है कि SIP सिर्फ investment नहीं है… discipline भी है।”

टीवी पर अचानक market expert का चेहरा आया। आवाज़ म्यूट थी लेकिन expressions देखकर लग रहा था जैसे दुनिया खत्म होने वाली हो।

मैं हँस पड़ा।

“इन लोगों का काम है excitement बेचना।”

बेटेलाल भी हँसने लगे।

फिर बोले —

“डैडी, SIP mutual fund में ही होती है क्या?”

मैंने कहा —

“ज्यादातर लोग mutual fund में SIP करते हैं। लेकिन असली बात mutual fund नहीं… नियमित निवेश है। वैसे आजकल बहुत सी ब्रोकिंग एप्प शेयर में भी SIP करने का ऑप्शन देती हैं।”

“मतलब?”

“मतलब आदत बनाना।”

मैंने कहा —

“शेयर बाज़ार में बहुत लोग ज्ञान से नहीं… consistency से पैसा बनाते हैं।”

बेटेलाल अब थोड़ा गंभीर हो गये।

“तो क्या SIP से सच में बड़ा पैसा बन सकता है?”

मैंने कहा —

“धीरे-धीरे… हाँ।”

“लेकिन लोग overnight rich बनने की बात क्यों करते हैं?”

मैं मुस्कुराया।

“क्योंकि इंसान को shortcut पसंद है। लेकिन पैसा पेड़ की तरह बढ़ता है बेटेलाल… lottery ticket की तरह नहीं।”

कुछ पल दोनों चुप रहे।

बाहर बारिश अब हल्की हो चुकी थी। 

मैंने धीरे से कहा —

“सबसे बड़ी बात ये है कि SIP तुम्हें market के emotions से बचाती है।”

“कैसे?”

“क्योंकि तुम prediction नहीं कर रहे होते। तुम सिर्फ लगातार निवेश कर रहे होते हो।”

बेटेलाल अब शायद पहली बार SIP को सिर्फ financial product नहीं… मानसिक शांति की तरह समझ रहे थे।

फिर उन्होंने पूछा —

“डैडी… SIP शुरू करने का सही समय क्या है?”

मैं मुस्कुराया।

“जब कमाई शुरू हो जाए… वही सही समय है।”

“और अगर market गिर रहा हो?”

“तो शायद और भी अच्छा समय है।”

कमरे में अब हल्की शांति थी। टीवी की लाल-हरी लाइनें अभी भी चल रही थीं, लेकिन इस बार बेटेलाल बार-बार मोबाइल नहीं देख रहे थे।

मैंने कहा —

“याद रखना बेटेलाल…
शेयर बाज़ार में अमीर वही बनता है जो लंबे समय तक टिकता है।”

वह कुछ सेकंड तक चुप बैठे रहे।

फिर मुस्कुराकर बोले —

“डैडी… अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने ipad उठाते हुए कहा —

“अगले भाग में समझेंगे — चार्ट में ये लाल और हरी मोमबत्तियाँ आखिर होती क्या हैं, और लोग इन्हें देखकर बाजार का मूड कैसे समझते हैं।”

क्रमशः…

#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas

गिरते बाजार में बड़े निवेशक डरते क्यों नहीं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 5

गिरते बाजार में बड़े निवेशक डरते क्यों नहीं?

सुबह का समय था। बाहर बादल छाये हुए थे। खिड़की के बाहर पेड़ों की पत्तियाँ हवा से हिल रही थीं। ड्राइंग रूम में टीवी म्यूट पर चल रहा था और नीचे लाल रंग में लगातार एक ही बात चमक रही थी — “मार्केट में भारी बिकवाली।”

बेटेलाल सामने सोफे पर बैठे थे। हाथ में मोबाइल था और चेहरे पर वही टेंशन, जो रिज़ल्ट से पहले स्टूडेंट्स के चेहरे पर होती है।

“डैडी…” उन्होंने धीरे से कहा, “आज फिर पूरा पोर्टफोलियो लाल हो गया।”

मैंने ipad टेबल पर रखा और ब्लैक कॉफी का घूंट लेते हुए कहा — “अच्छा है।”

बेटेलाल तुरंत चौंक पड़े और बोले – “अच्छा है मतलब?”

मैं मुस्कुराया और कहा – “मतलब बाजार आज तुम्हें पढ़ा रहा है।”

कुछ पल कमरे में हल्की खामोशी रही। बाहर कहीं से हवा धीमी आ रही थी, पर बाहर धूप तेज हो चुकी थी, पर फिर भी थोड़ा ठंडा था।

बेटेलाल बोले —
“लेकिन डैडी, जब मार्केट गिरता है तो सब डर क्यों जाते हैं?”

मैंने कहा —
“क्योंकि इंसान को नुकसान का डर, मुनाफे की खुशी से ज्यादा बड़ा लगता है।”

बेटेलाल बोले – “हैं जी?”

मैंने हँसते हुए कहा —
“हाँ जी। अगर तुम्हें सड़क पर 1000 रुपये मिल जाएँ तो खुशी होगी। लेकिन अगर जेब से 1000 रुपये गिर जाएँ… तो उससे ज्यादा दुख होगा।”

“सही बात है,” बेटेलाल बोले।

“बस यही शेयर बाज़ार में भी होता है।”

मैंने आगे कहा —
“जब बाजार गिरता है, तो लोगों को लगता है उनका पैसा खत्म हो रहा है। फिर दिमाग डरने लगता है। और डर इंसान से गलत फैसले करवाता है।”

बेटेलाल अब ध्यान से सुन रहे थे।

मैंने कहा —
“शेयर बाज़ार में सबसे ज्यादा नुकसान खराब कंपनी नहीं करवाती… घबराहट करवाती है।”

टीवी पर अचानक एंकर ने हाथ हिलाते हुए कुछ जोर से बोलना शुरू किया। आवाज़ म्यूट थी लेकिन चेहरा देखकर ही डर लग रहा था।

मैं हँस पड़ा।
“इन लोगों का काम ही डर बेचने का है।”

बेटेलाल भी हल्का मुस्कुराये।

फिर उन्होंने पूछा —
“लेकिन डैडी, बड़े निवेशक गिरते बाजार में खरीदारी क्यों करते हैं?”

मैंने कहा —
“क्योंकि वे बाजार को दुकान की तरह देखते हैं… एग्जाम की तरह नहीं।”

“मतलब?”

मैंने टेबल पर रखा बिस्किट का डिब्बा उठाया।

“अगर तुम्हारी पसंद का बिस्किट कल 50 रुपये का था और आज वही 35 में मिल रहा है… तो तुम क्या करोगे?”

“खरीद लूँगा।”

“तो फिर अच्छी कंपनी सस्ती होने पर लोग डरते क्यों हैं?”

बेटेलाल कुछ सेकंड चुप रहे।

फिर बोले —
“क्योंकि वहाँ पैसा लगा होता है।”

मैंने मुस्कुराकर कहा —
“और वहीं असली खेल शुरू होता है।”

बाहर से ठंडी हवा आनने लगी थी। और अब कमरा भी ठंडा होने लगा था।

मैंने आगे कहा —
“बड़े निवेशक गिरावट में इसलिए नहीं डरते क्योंकि वे पहले से जानते हैं कि बाजार ऊपर-नीचे होता रहेगा।”

“मतलब उन्हें फर्क नहीं पड़ता?”

“फर्क सबको पड़ता है बेटेलाल। लेकिन अनुभवी निवेशक भावनाओं से फैसले नहीं लेते।”

मैंने ipad पर एक पुराना चार्ट खोलते हुए कहा —
“देखो, इतिहास में बाजार कई बार गिरा है। युद्ध में गिरा… महामारी में गिरा… मंदी में गिरा… लेकिन लंबे समय में फिर ऊपर भी गया।”

बेटेलाल स्क्रीन देखने लगे।

मैंने कहा —
“बाजार का गिरना असामान्य नहीं है। असामान्य ये है कि लोग हर बार भूल जाते हैं कि बाजार पहले भी संभला था।”

बेटेलाल ने पूछा —
“तो क्या गिरते बाजार में हमेशा खरीदना चाहिए?”

मैंने कहा —
“नहीं। आँख बंद करके कभी नहीं।”

“फिर?”
“पहले देखो कि गिरावट क्यों आई है।”

“मतलब?”

“अगर सिर्फ डर की वजह से अच्छी कंपनियाँ गिर रही हैं… तो मौका हो सकता है। लेकिन अगर कंपनी का बिज़नेस ही खराब हो गया हो, तो गिरावट जाल भी हो सकती है।”

बेटेलाल अब बहुत गंभीर होकर सुन रहे थे।

मैंने आगे कहा —
“शेयर बाज़ार में सबसे मुश्किल काम सही समय पर शांत रहना है।”

“और लोग शांत क्यों नहीं रह पाते?”

मैंने कहा —
“क्योंकि मोबाइल हर पाँच मिनट में उन्हें डर दिखाता रहता है।”

बेटेलाल हँस पड़े।

“सही पकड़े हैं डैडी।”

मैंने भी हँसते हुए कहा —
“पहले लोग साल में एक बार शेयर देखते थे। अब लोग washroom में भी portfolio check करते हैं।”

दोनों हँस पड़े।

फिर मैं थोड़ा गंभीर हुआ।

“याद रखना बेटेलाल… गिरते बाजार में इंसान का असली स्वभाव बाहर आता है।”

“मतलब?”

“कुछ लोग डरकर भाग जाते हैं… कुछ लोग सीखते हैं… और कुछ लोग मौका ढूँढते हैं।”

टीवी पर अब लाल पट्टी थोड़ी कम हो चुकी थी।

मैंने खिड़की की तरफ देखते हुए कहा —
“बाजार भी मौसम की तरह है बेटेलाल। हमेशा एक जैसा नहीं रहता।”

कुछ पल दोनों चुप रहे।

फिर बेटेलाल बोले —
“डैडी… तो सफल निवेशक बनने के लिए सबसे जरूरी क्या है?”

मैंने मुस्कुराकर कहा —
“ज्ञान जरूरी है… लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है — मुश्किल समय में शांत रहना।”

कमरे में हल्की शांति थी। टीवी अब भी म्यूट था। लेकिन इस बार बेटेलाल बार-बार मोबाइल नहीं देख रहे थे।

शायद पहली बार उन्हें समझ आ रहा था कि बाजार सिर्फ पैसा कमाने की मशीन नहीं… धैर्य की परीक्षा भी है।

फिर उन्होंने पूछा —
“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने मुस्कुराकर कहा —
“अगले भाग में समझेंगे — SIP क्या होती है, और लोग धीरे-धीरे निवेश करके बड़ा पैसा कैसे बनाते हैं।”

क्रमशः…

#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas

लोग नुकसान वाले शेयर क्यों पकड़े रहते हैं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 4

लोग नुकसान वाले शेयर क्यों पकड़े रहते हैं?

रात का समय था। बाहर हल्की बारिश हो रही थी। खिड़की के शीशों पर पानी की बूंदें गिर रही थीं और ड्राइंग रूम में हल्की पीली रोशनी जल रही थी। टीवी म्यूट पर था, लेकिन नीचे ब्रेकिंग न्यूज लगातार दिख रही थी —
“मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव।”

बेटेलाल सामने सोफे पर बैठे मोबाइल में अपना पोर्टफोलियो देख रहे थे। चेहरे पर वही भाव थे जो रिज़ल्ट खराब आने के बाद छात्र के होते हैं।

“डैडी…” उन्होंने धीरे से कहा,
“एक बात समझ नहीं आती।”

मैंने ब्लैक कॉफी का कप नीचे रखा और कहा —
“पूछो बेटेलाल।”

“जब किसी शेयर में नुकसान हो रहा होता है… तब लोग उसे बेचते क्यों नहीं?”

मैं हल्का सा मुस्कुराया।

“और जब मुनाफा होता है… तब जल्दी बेच क्यों देते हैं?”

बेटेलाल तुरंत बोले —
“हाँ! यही तो मैं भी करता हूँ!”

मैं हँस पड़ा।

“यही तो पूरी दुनिया करती है बेटेलाल। शेयर बाज़ार में सबसे मुश्किल चीज़ शेयर चुनना नहीं है… खुद को संभालना है।”

कुछ पल कमरे में हल्की खामोशी रही। बाहर बारिश थोड़ी तेज हो गई थी।

मैंने धीरे से कहा —

“देखो, इंसान का दिमाग नुकसान सहना पसंद नहीं करता। अगर किसी शेयर में 50% नुकसान हो जाए, तो आदमी उसे बेचने से डरता है।”

“डरता क्यों है?”।

“क्योंकि जैसे ही वह शेयर बेचेगा… नुकसान सच बन जाएगा। यानि कि रियल में हो जायेगा”

बेटेलाल थोड़ा आगे झुक गये।

मैंने समझाना जारी रखा —

“जब तक शेयर अकाउंट में पड़ा है, आदमी खुद को दिलासा देता रहता है —
‘एक दिन वापस ऊपर जाएगा।’
‘अभी नहीं बेचते।’
‘थोड़ा और इंतजार करते हैं।’”

बेटेलाल मुस्कुराने लगे।

“डैडी… ये तो बिल्कुल मेरे जैसा है।”

मैंने कहा —

“लगभग हर निवेशक ऐसा करता है। इसे कहते हैं — उम्मीद का जाल, दिमागी फितूर।”

बाहर कहीं से कुत्तों के भौंकने की आवाज़ आ रही थी।

मैंने आगे कहा —

“अब दूसरी तरफ देखो। अगर किसी शेयर में 20% मुनाफा हो जाए, तो आदमी जल्दी बेच देता है।”

“क्यों?”

“क्योंकि उसे डर लगता है कि कहीं मुनाफा वापस न चला जाए।”

बेटेलाल ने सिर हिलाया।

“मतलब नुकसान वाले शेयर पकड़कर रखते हैं… और अच्छे शेयर जल्दी बेच देते हैं?”

“बिल्कुल।”

मैंने टेबल पर रखा एक छोटा गमला उठाया।

“मान लो तुमने दो पौधे लगाए। एक सूख रहा है और दूसरा तेजी से बढ़ रहा है। अब अगर तुम बढ़ते हुए पौधे को काट दो और सूखे पौधे को रोज़ पानी देते रहो… तो बगीचा कैसा बनेगा?”

बेटेलाल हँस पड़े – “बेकार।”

“बस वही लोग अपने पोर्टफोलियो में करते हैं।”

कमरे में हल्की कॉफी की खुशबू फैल चुकी थी।

मैंने कहा —

“शेयर बाज़ार में लोग अक्सर अपनी गलती स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्हें लगता है कि अगर शेयर बेच दिया तो मानो हार मान ली।”

“तो क्या नुकसान वाला शेयर तुरंत बेच देना चाहिए?”

मैंने कहा —

“हर बार नहीं। पहले ये समझो कि शेयर नीचे क्यों गया है।”

“मतलब?”

“अगर कंपनी अच्छी है, बिज़नेस मजबूत है और सिर्फ बाजार के डर से शेयर गिरा है… तो गिरावट मौका भी हो सकती है।”

“और अगर कंपनी ही खराब हो?”

“तो फिर सिर्फ उम्मीद के भरोसे बैठे रहना खतरनाक है।”

बेटेलाल अब बहुत ध्यान से सुन रहे थे।

टीवी पर किसी एक्सपर्ट का चेहरा दिख रहा था जो बिना रुके बोलता जा रहा था। आवाज़ म्यूट थी लेकिन हाथ बहुत तेज़ चल रहे थे।

मैंने हँसते हुए कहा —

“आजकल टीवी वाले ऐसे सलाह देते हैं जैसे उन्हें भविष्य दिखाई देता हो।”

बेटेलाल भी हँस पड़े।

फिर अचानक उन्होंने पूछा —

“डैडी, क्या आपने भी कभी ऐसा किया है?”

मैं कुछ सेकंड चुप रहा।

बारिश की बूंदें अब और साफ सुनाई दे रही थीं।

फिर मैंने धीरे से कहा —

“बहुत बार।”

बेटेलाल ने आश्चर्य से पूछा —

“सच?”

मैंने सिर हिलाया।

“शुरुआत में मैंने भी खराब शेयर सिर्फ इसलिए पकड़े रखे क्योंकि मुझे लगता था कि मैं गलत नहीं हो सकता।”

“फिर?” 

“फिर बाजार ने सिखाया कि बाजार से बड़ा अहंकार किसी का नहीं चलता। बाजार सुप्रीम है, उससे बढ़कर कोई नहीं, इसलिए बाजार का सम्मान करना सीखो” 

कुछ देर दोनों चुप रहे।

मैंने आगे कहा —

“याद रखना बेटेलाल…
निवेश में पैसा कमाने से पहले गलती स्वीकार करना सीखना पड़ता है।”

बेटेलाल धीरे-धीरे बात समझ रहे थे।

उन्होंने पूछा —

“तो अच्छे निवेशक क्या करते हैं?”

मैंने कहा —

“वे भावनाओं से ज्यादा तथ्यों को देखते हैं।”

“मतलब?”

“अगर कंपनी की कहानी बदल गई… बिज़नेस कमजोर हो गया… या मैनेजमेंट खराब निकला… तो अच्छे निवेशक बाहर निकल जाते हैं।”

“और अगर कंपनी मजबूत हो?”

“तो वे गिरावट में भी धैर्य रखते हैं।”

बाहर बारिश अब रुकने लगी थी। पड़ोस में से किसी घर से आरती की आवाज़ आने लगी।

मैंने धीरे से कहा —

“शेयर बाज़ार में सबसे महंगी चीज़ जानकारी नहीं है बेटेलाल…”

“फिर क्या है?”

मैं मुस्कुराया।

“धैर्य।”

कमरे में अब एक अजीब सी शांति थी।

बेटेलाल मोबाइल की स्क्रीन बंद करके मेरी तरफ देखने लगे।

शायद पहली बार उन्हें समझ आ रहा था कि शेयर बाज़ार सिर्फ पैसे का खेल नहीं… इंसानी व्यवहार का आईना भी है।

फिर उन्होंने पूछा —

“डैडी… अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने ब्लैक कॉफी का आखिरी घूंट लिया और मुस्कुराकर कहा — “अगले भाग में समझेंगे — लोग गिरते बाजार में घबराते क्यों हैं, और बड़े निवेशक उसी समय खरीदारी क्यों शुरू करते हैं।”

क्रमश:

#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas

अच्छी कंपनी पहचानते कैसे हैं?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 3

अच्छी कंपनी पहचानते कैसे हैं?

शाम का समय था। बाहर हल्की हवा चल रही थी। पड़ोस में कहीं प्रेशर कुकर की सीटी बज रही थी और ड्राइंग रूम में टीवी पर कोई एक्सपर्ट बहुत तेज़ आवाज़ में चिल्ला रहा था — “ये स्टॉक अगले तीन महीने में डबल हो सकता है!”
बेटेलाल पूरे ध्यान से टीवी देख रहे थे। फिर अचानक बोले —
“डैडी… ये लोग हर दूसरे शेयर को मल्टीबैगर क्यों बोलते हैं?”

मैंने आईपैड को नीचे रखा और मुस्कुराया।
“क्योंकि टीवी पर सपना बेचना आसान है बेटेलाल… लेकिन असली निवेश करना मुश्किल।”

बेटेलाल थोड़ा और पास खिसक आये।

और बोले – “तो फिर अच्छी कंपनी पहचानते कैसे हैं?”

मैंने अपनी ब्लैक कॉफी उठाई और कहा —
“देखो, शेयर खरीदने से पहले सबसे बड़ी गलती लोग ये करते हैं कि वो सिर्फ शेयर देखते हैं… कंपनी नहीं।”

“मतलब?”

“मतलब अगर किसी दुकान के बाहर बहुत भीड़ लगी हो, तो क्या सिर्फ भीड़ देखकर तुम दुकान खरीद लोगे?”

“नहीं।”

“तो फिर लोग सिर्फ भागते हुए शेयर देखकर पैसा क्यों लगा देते हैं?”

बेटेलाल हल्का सा हँसे और बोले — “क्योंकि सबको जल्दी अमीर बनना है।”

मैंने कहा — “और शेयर बाज़ार जल्दी अमीर बनने वालों को सबसे जल्दी सबक सिखाता है।”

कुछ पल कमरे में खामोशी रही। घर के बाहर चिल्ड्रन पार्क से बच्चों के खेलने की आवाज़ आ रही थी।

मैंने धीरे से कहा —
“अच्छी कंपनी पहचानने का पहला तरीका है — समझो कि कंपनी करती क्या है।”

बेटेलाल तुरंत बोले — “हैं जी?”

मैं हँस पड़ा।

“हाँ जी। अगर तुम्हें कंपनी का बिज़नेस ही समझ नहीं आता, तो सिर्फ किसी यूट्यूबर के भरोसे पैसा लगाना खतरनाक है।”

मैंने टेबल पर रखे मखाने के बिस्किट का डिब्बा उठाया।

“मान लो कोई कंपनी बिस्किट बनाती है। अब सोचो — क्या लोग रोज़ बिस्किट खाते हैं?”

“हाँ।”
“क्या आने वाले दस साल में भी खाएँगे?”
“हाँ।”
“बस। इसका मतलब बिज़नेस समझने में आसान है।”

फिर मैंने कहा —
“लेकिन अगर कोई कंपनी ऐसा काम कर रही हो जिसका नाम समझने में ही पाँच मिनट लग जाएँ, तो पहले सीखो… फिर निवेश करो।”

बेटेलाल अब ध्यान से सुन रहे थे।

“डैडी, लोग हमेशा कहते हैं कि कंपनी के ‘फंडामेंटल’ अच्छे होने चाहिए। ये फंडामेंटल क्या होता है?”

मैंने कहा —
“फंडामेंटल मतलब कंपनी की असली सेहत।”

“जैसे?”

“जैसे डॉक्टर पहले आदमी की रिपोर्ट देखता है — ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट… वैसे ही निवेशक कंपनी की रिपोर्ट देखते हैं।”

“और उसमें क्या देखते हैं?” बेटेलाल ने पूछा

मैंने उंगलियों पर गिनाना शुरू किया —
“कंपनी लगातार पैसा कमा रही है या नहीं… उस पर बहुत कर्ज़ तो नहीं… उसकी बिक्री बढ़ रही है या नहीं… और सबसे जरूरी — कंपनी का मालिक/प्रमोटर ईमानदार है या नहीं।”

बेटेलाल बोले — “मतलब मालिक या प्रमोटर को भी देखना पड़ता है?”

मैंने तुरंत कहा —
“सबसे ज्यादा वही देखना पड़ता है।”

मैंने कहा – याद है एक मेरे मित्र जो कहते हैं कि फलां कंपनी का प्रमोटर चोर है, इसमें पैसा मत लगाना, तो उनका कहने का मतलब यही होता है कि वे ईमानदार नहीं हैं।

टीवी पर अचानक किसी घोटाले की खबर फ्लैश हुई।

मैंने स्क्रीन की तरफ इशारा किया —
“देखो, खराब बिज़नेस से ज्यादा नुकसान खराब मालिक करवाता है।”

बेटेलाल कुछ सेकंड तक चुप रहे।

फिर बोले —
“लेकिन डैडी, छोटे निवेशक को कैसे पता चलेगा कि मालिक अच्छा है या नहीं?”

मैंने कहा —
“बहुत आसान तरीका है। देखो कि कंपनी सालों से क्या कर रही है, और आज क्या बोल रही है।”

“मतलब?”

“अगर कोई कंपनी हर साल बड़े-बड़े वादे करे लेकिन नतीजे कमजोर हों, तो सावधान रहो।”

फिर मैंने हँसते हुए कहा —
“आजकल कुछ कंपनियाँ बिज़नेस कम करती हैं… प्रेजेंटेशन ज्यादा बनाती हैं।”

बेटेलाल हँस पड़े।

मैंने आगे कहा —
“याद रखना बेटेलाल, शेयर बाज़ार में कहानी बेचना आसान है… लेकिन लगातार मुनाफा कमाना मुश्किल।”

बाहर अब हल्का अंधेरा होने लगा था। घरवाली रसोई से आवाज़ लगा रही थी —
“कॉफी फिर से गरम करनी पड़ेगी क्या?”
मैंने जवाब दिया — “बस दो मिनट!”

फिर मैं बेटेलाल की तरफ मुड़ा।
“एक और जरूरी चीज़ समझो।”

“क्या?”

“अच्छी कंपनी का शेयर हमेशा सस्ता नहीं होता।”

बेटेलाल तुरंत बोले — “हैं जी?”
मैंने कहा —
“लोग सोचते हैं 20 रुपये वाला शेयर सस्ता है और 3000 वाला महँगा। जबकि सच इसका उल्टा भी हो सकता है।”

“कैसे?”

मैंने कहा —
“अगर 20 रुपये वाली कंपनी खराब है, कर्ज़ में डूबी है और बिज़नेस खत्म हो रहा है… तो वो महँगी है, चाहे भाव छोटा हो।”

“और 3000 वाला?”

“अगर कंपनी शानदार है, लगातार बढ़ रही है और भविष्य मजबूत है… तो वो सस्ती हो सकती है, चाहे कीमत बड़ी लगे।”

बेटेलाल अब धीरे-धीरे असली बात समझने लगे थे।

उन्होंने पूछा —
“तो डैडी, क्या सिर्फ सस्ता शेयर देखकर खरीदना गलत है?”

मैंने मुस्कुराकर कहा —
“बिल्कुल। शेयर बाज़ार में ‘सस्ता’ और ‘महँगा’ सिर्फ भाव से तय नहीं होता… गुणवत्ता से तय होता है।”

कमरे में अब हल्की पीली रोशनी जल चुकी थी। टीवी अब म्यूट पर चल रहा था लेकिन नीचे लाल-हरी लाइनें लगातार भाग रही थीं।

मैंने धीरे से कहा —
“याद रखना बेटेलाल… अच्छा निवेश वही है जहाँ तुम्हें रात में नींद भी अच्छी आये।”

वो कुछ देर तक चुप बैठे रहे। फिर बोले —
“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने मुस्कुराकर कहा —
“अगले भाग में समझेंगे — लोग नुकसान में शेयर क्यों बेच देते हैं और मुनाफे वाले शेयर जल्दी क्यों बेच देते हैं।”

क्रमशः…

#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas

ये शेयर ऊपर-नीचे आखिर होता क्यों है?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 2

“ये शेयर ऊपर-नीचे आखिर होता क्यों है?”

सुबह का समय था। बाहर हल्की धूप निकल चुकी थी। ड्राइंग रूम में टीवी म्यूट पर चल रहा था और नीचे स्क्रीन पर लाल अक्षरों में लिखा आ रहा था — “मार्केट में भारी गिरावट”

बेटेलाल सामने लैपटॉप खोले बैठा था। चेहरे पर वही चिंता थी जो बोर्ड परीक्षा के रिज़ल्ट वाले दिन बच्चों के चेहरे पर होती है।

“डैडी…” उसने धीरे से कहा, “कल जो शेयर मैंने खरीदा था, आज नीचे क्यों चला गया?

मैंने चाय का कप उठाया और मुस्कुराया।

“बस? इतनी सी बात से डर गये?”

“इतनी सी बात?” बेटेलाल लगभग चौंक पड़े।
“सुबह उठते ही पाँच हज़ार का लॉस दिखा रहा है अकाउंट में!”

मैं हल्का सा हँसा।

“यही तो शेयर बाज़ार है बेटेलाल। यहाँ आदमी पहले पैसा नहीं खोता… पहले उसकी नींद जाती है।”

कुछ पल के लिए कमरे में हल्की खामोशी रही। बाहर से पक्षियों के चहचहाने की आवाज़ आ रही थी, जिससे मन हमेशा ही प्रफुल्लित रहता है।

मैंने कहा,
“देखो, सबसे पहले ये समझो कि शेयर की कीमत ऊपर-नीचे क्यों होती है। इसका सीधा जवाब है — मांग और आपूर्ति।” 

बेटेलाल थोड़ा आगे झुक गये और बोले “हैं जी!”

मैंने समझाना शुरू किया और कहा “हाँ जी!”

“मान लो मोहल्ले में अचानक सबको आम पसंद आने लगे। लेकिन आम सीमित याने लिमिटेड हैं। अब लोग ज्यादा खरीदेंगे तो आम की कीमत बढ़ेगी या घटेगी?”

“बढ़ेगी,” बेटेलाल ने तुरंत कहा।

“बस यही शेयर बाज़ार है।”

मैंने आगे कहा,
“अगर लोगों को लगता है कि कोई कंपनी भविष्य में अच्छा करेगी, तो लोग उसके शेयर खरीदने लगते हैं। खरीदने वाले ज्यादा हुए तो शेयर ऊपर जाएगा। अगर डर फैल गया कि कंपनी का भविष्य खराब है, तो लोग बेचने लगेंगे। बेचने वाले ज्यादा हुए तो शेयर नीचे आएगा।”

बेटेलाल ध्यान से सुन रहे थे।

“लेकिन डैडी,” उसने पूछा, “लोग अचानक डरते क्यों हैं?”

मैंने टीवी की तरफ इशारा किया।

“क्योंकि बाजार सिर्फ नंबर नहीं देखता। बाजार खबरें भी देखता है… राजनीति भी… युद्ध भी… बारिश भी… और कभी-कभी तो सिर्फ अफवाह भी।”

“मतलब?”

“मतलब अगर किसी बड़ी कंपनी का मालिक अचानक इस्तीफा दे दे, तो लोग डर सकते हैं। अगर सरकार कोई नया नियम ले आए, तो भी बाजार हिल सकता है। अगर दुनिया में कहीं युद्ध हो जाए, तब भी शेयर नीचे आने लगते हैं।”

बेटेलाल थोड़ा सोच में पड़ गये, और बोले बहुत सारे फैक्टर्स को मार्केट कंसीडर करता है।

मैंने कहा,
“शेयर बाज़ार दुनिया का सबसे बड़ा डर और उम्मीद मापने वाला थर्मामीटर है।”

तभी बिजली हल्की सी गई और इन्वर्टर की बीप सुनाई दी।

मैंने हँसते हुए कहा,
“देखा? अभी अगर बिजली दो घंटे चली जाए तो तुम्हारा मूड खराब हो जाएगा। ठीक वैसे ही बाजार का मूड भी बदलता रहता है।”

बेटेलाल अब मुस्कुराने लगे और पूछा,
“डैडी, ये लोग ‘बुल मार्केट’ और ‘बियर मार्केट’ क्यों बोलते हैं?”

मैंने कहा,
“अच्छा, कभी बैल को हमला करते देखा है?”

बेटेलाल बोले – “हाँ।”

मैंने कहा – “वह अपने सींग नीचे से ऊपर मारता है। इसलिए जब बाजार ऊपर जाता है तो उसे बुल मार्केट कहते हैं।”

बेटेलाल ने आगे पूछा – “और बीयर?”

मैंने कहा – “भालू अपने पंजे ऊपर से नीचे मारता है। इसलिए जब बाजार गिरता है तो उसे बीयर मार्केट कहते हैं।”

बेटेलाल अचानक हँस पड़े और बोले –  “मतलब पूरा बाजार जानवरों पर चल रहा है?”

फिर बोले ये बीयर और बुल लोगों को क्यों बोलते हैं।

मैंने कहा – जो बाजार की आने वाली गिरावट को पहचानता है तो वह ऊपर भाव से शेयर बेचना शुरू कर देता है, यह कहलाते हैं बीयर याने कि मंदेड़िए।

और जो बाजार की ऊपर जाने वाली चाल समझते हैं, तो वे शेयर खरीदकर मार्केट को ऊपर ले जाते हैं, याने कि डिमांड बनाते हैं, जिससे शेयर के भाव बढ़ते हैं, ये कहलाते हैं बुल याने कि तेजड़िये।

मैं भी हँस पड़ा।

“कभी-कभी तो इंसानों से ज्यादा समझदार वही लगते हैं।”

बाहर अब धूप और तेज हो चुकी थी। मैंने कहा, “जरा पर्दा खींच दो, स्क्रीन पर चमक पड़ रही है।”

बेटेलाल पर्दा खींचते हुए बोले,
“तो डैडी, क्या हर गिरता शेयर खराब होता है?”

मैंने तुरंत कहा,
“नहीं। यही सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं।”

मैंने टेबल पर रखा थर्मस उठाई।

“अगर कल यही बोतल 1000 रुपये की थी और आज 700 में मिल रही है, तो क्या बोतल खराब हो गई?”

बेटेलाल बोले –

“नहीं।”

“तो फिर अच्छी कंपनी का शेयर नीचे आने पर लोग घबराते क्यों हैं?”

बेटेलाल अब खुद ही जवाब समझने लगे थे।

मैंने कहा,
“क्योंकि बाजार में लोग कीमत देखते हैं, मूल्य नहीं।”

कुछ पल दोनों चुप रहे।

दूर कहीं किसी घर से आरती की आवाज़ आने लगी थी।

मैंने धीरे से कहा,
“याद रखना बेटेलाल, बाजार रोज़ तय करता है कि शेयर की कीमत क्या है… लेकिन समय तय करता है कि उसकी असली कीमत क्या थी।”

वह कुछ सेकंड तक चुप बैठा रहा।

फिर बोला,
“तो डैडी, क्या मुझे रोज़ अपना पोर्टफोलियो नहीं देखना चाहिए?”

मैं हँस पड़ा।

“अगर तुमने खेत में बीज बोया है, तो क्या हर घंटे मिट्टी खोदकर देखोगे कि पौधा निकला या नहीं?”

बेटेलाल बोले – “नहीं।”

मैंने कहा – “बस वही निवेश है।”

फिर मैंने थोड़ा गंभीर होकर कहा,

“आजकल मोबाइल ऐप्स ने निवेश आसान कर दिया है। लेकिन एक नई बीमारी भी दे दी है — हर पाँच मिनट में पोर्टफोलियो देखने की बीमारी।”

बेटेलाल हँसते हुए बोले,
“वो तो मुझे भी हो गई है।”

“ज्यादातर नए निवेशकों को होती है,” मैंने कहा।
“लेकिन याद रखो — बाजार का शोर जितना ज्यादा सुनोगे, निर्णय उतने खराब होते जाएंगे।”

अब कमरे में हल्की शांति थी।

टीवी पर एंकर अभी भी तेजी से कुछ बोल रहा था, लेकिन आवाज़ म्यूट थी।

मैंने कहा,
“कभी-कभी शेयर बाज़ार हमें कंपनी से ज्यादा खुद के बारे में सिखाता है। हमें पता चलता है कि हम कितने लालची हैं… कितने डरपोक हैं… और कितने अधीर हैं।”

बेटेलाल अब शायद पहली बार शेयर बाज़ार को सिर्फ पैसे की जगह मानवीय व्यवहार की तरह समझ रहे था।

उसने आखिर में पूछा,
“डैडी, तो अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने मुस्कुराकर कहा,

“अगले भाग में हम समझेंगे — लोग शेयर चुनते कैसे हैं, और आखिर ‘अच्छी कंपनी’ पहचानने का पहला तरीका क्या होता है।”

क्रमशः…

#sharemarket

#learnstock

#investment

#betelal

#financialbakwas

शेयर बाज़ार आखिर है क्या?

शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 1

“शेयर बाज़ार आखिर है क्या?”

सुबह का समय था। ड्राइंग रूम में खिड़की से हल्की हवा आ रही थी। चाय की भाप ऊपर उठ रही थी और सामने बेटेलाल मॉनिटर में लाल-हरी लाइनें देखकर परेशान हो रहा था।

“डैडी,” उसने अचानक पूछा, “ये शेयर बाज़ार आखिर है क्या? लोग कहते हैं यहाँ पैसा बनता भी है और डूबता भी है। सच क्या है?”

मैं मुस्कुराया। “बेटेलाल, शेयर बाज़ार अपने आप में कोई जादू नहीं है। यह बस दुनिया का सबसे बड़ा भरोसे का बाज़ार है।”

“भरोसे का बाज़ार?” बेटेलाल ने आश्चर्य से पूछा।

“हाँ,” मैंने कहा, “मान लो तुम्हारे मोहल्ले में एक आदमी मिठाई की दुकान खोलता है। दुकान अच्छी चलती है, लेकिन उसे बड़ा कारखाना बनाना है। उसके पास पूरे पैसे नहीं हैं। अब वह क्या करेगा?”

बेटेलाल बोले – “कर्ज़ लेगा?”

मैंने कहा – “वह एक रास्ता है। लेकिन दूसरा रास्ता यह है कि वह लोगों से कहे — ‘आप मेरे व्यापार में थोड़ा पैसा लगाओ और बदले में इस दुकान में आपका हिस्सा होगा।’ यही हिस्सा शेयर कहलाता है।”

बेटेलाल अब थोड़ा समझने लगे।

मैंने आगे कहा, “जब कोई कंपनी अपने छोटे-छोटे हिस्से लोगों को बेचती है, तो वही शेयर बाज़ार में ट्रेड होते हैं। यानी जिसने शेयर खरीदा, वह उस कंपनी के छोटे से हिस्से का मालिक बन गया।”

“तो क्या मैं भी बड़ी कंपनियों का मालिक बन सकता हूँ?” बेटेलाल ने उत्साह से पूछा।

“बिल्कुल,” मैंने कहा, “अगर तुम किसी कंपनी का एक शेयर भी खरीदते हो, तो तकनीकी रूप से तुम उसके हिस्सेदार हो।”

बेटेलाल ने तुरंत मोबाइल उठाया। “तो लोग फिर डरते क्यों हैं?”

मैंने चाय का कप नीचे रखते हुए कहा, “क्योंकि लोग शेयर नहीं खरीदते… लोग सपने खरीदते हैं। और सपनों की कीमत रोज़ बदलती है।”

कुछ पल के लिए बेटेलाल शांत हो गये।

मैंने आगे समझाया — “देखो, बाज़ार में हर दिन लाखों लोग अपनी उम्मीद और डर लेकर आते हैं। अगर लोगों को लगता है कि कंपनी भविष्य में अच्छा करेगी, तो उसके शेयर ऊपर जाते हैं। अगर डर लगता है कि नुकसान होगा, तो शेयर नीचे आने लगते हैं।”

“यानी यह सिर्फ गणित नहीं, निवेशकों के इमोशन भी हैं?”

“बिल्कुल,” मैंने कहा, “शेयर बाज़ार आधा अर्थशास्त्र है और आधा मनोविज्ञान।”

बाहर अब धूप और तेज हो चुकी थी। हमने कहा पंखा थोड़ा तेज कर लो।

बेटेलाल ने पूछा, “लेकिन डैडी, टीवी वाले हर समय ‘मार्केट क्रैश’, ‘रिकॉर्ड हाई’, ‘बुल रन’ क्यों बोलते रहते हैं?”

मैं हँस पड़ा। “क्योंकि डर और लालच सबसे ज्यादा बिकते हैं। समाचार चैनलों को पता है कि आदमी सनसनी देखता है, उसे कुछ शांत तरीके से बताया जायेगा तो उसे वह मजा नहीं आयेगा, जो मजा सनसनी देखने, सुनने में आता है।”

फिर बेटेलाल बोले “तो डैडी, क्या शेयर बाज़ार जुआ है?”

मैंने गंभीर होकर कहा, “नहीं! जुआ वह है जहाँ परिणाम का कोई आधार नहीं होता। लेकिन शेयर बाज़ार में कंपनी का व्यापार, मुनाफा, भविष्य, तकनीक, प्रबंधन — सब कुछ मायने रखता है।”

बेटेलाल हतप्रभ होते हुए, फिर आगे पूछने लगे “फिर लोग नुकसान क्यों करते हैं?”

मैने गर्दन सामने मॉनिटर की और देखते हुए कहा “क्योंकि वे बिना समझे भीड़ के पीछे भागते हैं।”

मैंने बाहर लगे आम के पेड़ की ओर इशारा किया।
“देखो उस पेड़ को। अगर कोई आदमी रोज़ उसकी जड़ खोदकर देखे कि फल आया या नहीं, तो पेड़ मर जाएगा। निवेश भी ऐसा ही है। अच्छे निवेश को समय चाहिए।”
बेटेलाल बहुत ध्यान से सुन रहे था।

मैंने कहा, “दुनिया के बड़े निवेशक शेयर को सिर्फ नंबर नहीं मानते। वे उसे व्यापार समझते हैं। अगर तुम किसी कंपनी का शेयर खरीद रहे हो, तो खुद से पूछो — क्या मैं इस कंपनी का छोटे हिस्से का मालिक बनना चाहता हूँ?”

“लेकिन डैडी,” उसने पूछा, “इतनी सारी कंपनियों में सही कंपनी पहचानें कैसे?”

मैं मुस्कुराया। “यही तो सीखने की यात्रा है। शेयर बाज़ार पैसे से पहले धैर्य सिखाता है।”

फिर मैंने बेटेलाल को एक बहुत ही सरल सा उदाहरण दिया।
“मान लो दो दुकानदार हैं। पहला रोज़ जोर-जोर से चिल्लाता है कि उसकी दुकान सबसे अच्छी है। दूसरा चुपचाप ही अपनी दुकान चला रहा है, लेकिन हर साल उसका व्यापार बढ़ रहा है। समझदार निवेशक किसे चुनेगा?”

“दूसरे को,” बेटेलाल ने तुरंत कहा।

“बस यही शेयर बाज़ार का पहला सिद्धांत है। शोर नहीं, गुणवत्ता यानी क्वालिटी देखो।”

मैंने आगे कहा, “भारत में करोड़ों लोग अब शेयर बाज़ार में आ रहे हैं। मोबाइल ऐप्स ने निवेश आसान बना दिया है। लेकिन आसान चीज़ें अक्सर खतरनाक भी होती हैं। क्योंकि अब लोग ज्ञान से ज्यादा ‘टिप्स’ पर भरोसा करने लगे हैं।”

“यानी व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी?” बेटेलाल हँस पड़े।

“बिल्कुल,” मैंने भी हँसते हुए कहा, “आजकल हर दूसरा आदमी खुद को मार्केट गुरु समझता है।”

फिर मैं थोड़ा गंभीर हुआ।
“याद रखना बेटेलाल, शेयर बाज़ार में सबसे बड़ा हथियार जानकारी नहीं, अनुशासन है। यहाँ कई लोग तेज़ी से पैसा कमाते हैं, लेकिन टिकते वही हैं जो अपने लालच पर नियंत्रण रखते हैं।”

बेटेलाल ने धीरे से पूछा, “तो क्या एक आम आदमी भी अमीर बन सकता है?”

मैंने शांत स्वर में कहा, “हाँ। लेकिन रातों-रात नहीं। शेयर बाज़ार खेत की तरह है, कैसीनो की तरह नहीं। यहाँ बीज बोना पड़ता है, इंतज़ार करना पड़ता है, और हर मौसम की मार भी झेलना पड़ती है।”

कुछ देर दोनों मौन रहे।
दूर कहीं से मंदिर की घंटी सुनाई दी और शंख के आवाज भी आई।

बेटेलाल ने आखिर में पूछा, “डैडी, तो अगली बार क्या सीखेंगे?”

मैंने मुस्कुराकर कहा, “अगले भाग में हम समझेंगे — शेयर की कीमत ऊपर-नीचे क्यों होती है, और आखिर ये ‘बुल’ और ‘बीयर’ कौन होते हैं जिनसे पूरा बाजार डरता है।”

क्रमशः…

इसे आप हमारे ब्लॉग mykalptaru . Com पर भी पढ़ सकते हैं।

#sharemarket #learnstock #investment #betelal #mykalptaru

6 AM का वो ‘Cold Email’ और 12,000 भारतीय इंजीनियरों का भविष्य…

💔 6 AM का वो ‘Cold Email’ और 12,000 भारतीय इंजीनियरों का भविष्य…

आज सुबह जब हम में से कई लोग अपनी नींद से जाग भी नहीं पाए थे, तब Oracle के करीब 12,000 भारतीय कर्मचारियों के इनबॉक्स में एक ऐसा ईमेल आया जिसने उनकी दुनिया बदल दी।

❌ कारण? खराब परफॉरमेंस नहीं।
❌ वजह? कंपनी का घाटा भी नहीं।

वजह है — “Business Needs” और “Cost Cutting”।

📉 क्या हुआ है? (आंकड़े जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे)

  • भारत में असर: ओरेकल के भारत में कुल ~30,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से लगभग 40% को एक झटके में निकाल दिया गया। कुछ टीमों में तो 50% तक की कटौती हुई है।
  • ग्लोबल इम्पैक्ट: पूरी दुनिया में करीब 30,000 लोगों की छंटनी की गई है।
  • बेरहम तरीका: न मैनेजर का फोन, न HR की मीटिंग। सुबह 6 बजे ईमेल आया और सिस्टम तुरंत लॉक कर दिए गए।

🤖 इंसान बनाम AI की रेस?

इस भारी छंटनी के पीछे का असली खेल $8–10 बिलियन की बचत करना है, जिसे अब AI Data Centers में झोंका जाएगा। यानी कंपनियों के लिए अब ‘इंसान’ एक ‘Recurring Cost’ (बार-बार होने वाला खर्च) बन गए हैं, जिसे ‘Optimize’ करना लीडरशिप के लिए सिर्फ एक बटन दबाने जैसा है।

🔍 कड़वा सच:

बड़ी टेक कंपनियाँ अब एक ऐसे फॉर्मूले पर चल रही हैं जहाँ इमोशंस की कोई जगह नहीं है:

  • लागत कम करने का बहाना ढूंढो।
  • दिखाओ कि इससे करोड़ों डॉलर बचेंगे।
  • बिना किसी मानवीय स्पर्श के इतनी तेजी से फैसला लागू करो कि किसी को विरोध का मौका न मिले।

क्या हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहाँ ‘Efficiency’ और ‘AI’ के नाम पर लाखों परिवारों की आजीविका को सिर्फ एक संख्या समझा जाएगा?
यह समय है यह समझने का कि ‘Big Tech’ का भविष्य जितना सुंदर दिखता है, उसके पीछे की लागत उतनी ही बेरहम है। उन सभी साथियों के साथ मेरी सहानुभूति है जो इस अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं।

क्या वाकई AI में निवेश इंसानी नौकरियों की कीमत पर होना चाहिए?

TechLayoffs #Oracle #JobMarket #IndiaTech #AI #FutureOfWork #CorporateReality

सावधान! आपका बैंक खाता अब ‘लोहे के किले’ जैसा सुरक्षित होने वाला है!

🛡️ सावधान! आपका बैंक खाता अब ‘लोहे के किले’ जैसा सुरक्षित होने वाला है! 🛡️

आजकल के डिजिटल युग में जितनी तेजी से हम UPI और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, उतनी ही तेजी से स्कैमर्स भी नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। लेकिन घबराइए मत, बैंकिंग सिस्टम अब आपकी सुरक्षा के लिए कुछ ऐसे जबरदस्त नियम लेकर आ रहा है, जो स्कैमर्स की रातों की नींद उड़ा देंगे।

यहाँ जानिए वो 8 बड़े बदलाव जो आपके पैसों को सुरक्षित रखेंगे:

  1. स्क्रीन रिकॉर्डिंग पर लगाम 🚫
    अक्सर स्कैमर ‘AnyDesk’ जैसे ऐप्स के जरिए आपकी स्क्रीन देख लेते हैं और आपके OTP चुरा लेते हैं। अब नए सुरक्षा फीचर्स के साथ, बैंकिंग ऐप्स ऐसे किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप के एक्टिव होने पर स्क्रीन को ‘ब्लैक आउट’ कर देंगे या काम करना बंद कर देंगे। यानी आपकी स्क्रीन, केवल आपको दिखेगी!
  2. नाइट ट्रांजैक्शन लॉक (Night-Mode Security) 🌙
    क्या आप जानते हैं? कि ज्यादातर बड़े फ्रॉड रात के समय होते हैं जब आप सो रहे होते हैं? अब बैंकों ने विकल्प दिया है कि आप रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए अपने ट्रांजैक्शन को लॉक कर सकते हैं। इस दौरान आपके खाते से एक रुपया भी इधर-उधर नहीं हो पाएगा।
  3. Malware ऐप्स की तुरंत चेतावनी ⚠️
    जैसे ही आप गलती से कोई मैलवेयर या खतरनाक ऐप डाउनलोड करेंगे, आपका बैंकिंग सिस्टम आपको तुरंत अलर्ट भेजेगा। यह एक डिजिटल बॉडीगार्ड की तरह काम करेगा जो खतरे को दरवाजे पर ही रोक देगा।
  4. OTP का नया अवतार 📲
    SMS के जरिए आने वाले OTP अब धीरे-धीरे पुराने होने वाले हैं। सुरक्षा कारणों से अब OTP सीधे आपके बैंक के ऑफिशियल ऐप के भीतर ही जेनरेट होंगे। इससे ‘SIM Swap’ जैसे फ्रॉड की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
  5. Step-up Authentication ❓
    अगर आप अचानक कोई बड़ी राशि (जैसे ₹50,000 या ₹1,00,000) ट्रांसफर करते हैं, तो बैंक आपसे कुछ पर्सनल सवाल पूछ सकता है—जैसे आपकी माताजी का नाम या आपके पहले स्कूल का नाम। सही जवाब मिलने पर ही ट्रांजैक्शन पूरा होगा।
  6. बिहेवियरल बायोमेट्रिक्स (Behavioral Biometrics) 🧠
    यह तकनीक जादू जैसी है! आपका फोन पहचान लेगा कि उसे आप ही चला रहे हैं या कोई और। आपके टाइप करने की स्पीड, फोन पकड़ने का तरीका और स्वाइप करने के अंदाज से बैंक यह कन्फर्म करेगा कि यूजर असली है या नहीं।
  7. बड़ी राशि के लिए बायोमेट्रिक्स और आधार 🔐
    अगर आप ₹5 लाख या उससे ऊपर का बड़ा ट्रांजैक्शन कर रहे हैं, तो सिर्फ पासवर्ड काफी नहीं होगा। इसके लिए फेस-आईडी, फिंगरप्रिंट या आधार आधारित बायोमेट्रिक्स अनिवार्य हो सकते हैं, ताकि आपकी मर्जी के बिना कोई बड़ी राशि ट्रांसफर ना हो सके। सुझाव: टेक्नोलॉजी हमारी सुविधा के लिए है, लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अपने बैंक ऐप को हमेशा अपडेट रखें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

पर क्या आपको लगता है कि ये नियम फ्रॉड रोकने में मददगार होंगे?

#BankingSafety #DigitalIndia #CyberSecurity #StaySafe #FinancialAwareness

डॉलर की ‘सेंचूरी’ की ओर दौड़ और हमारी जेब का ‘रिटायरमेंट’

📉 डॉलर की ‘सेंचूरी’ की ओर दौड़ और हमारी जेब का ‘रिटायरमेंट’! 💸

क्या आपको याद है 2018 का वो दौर? जब ₹70 में एक डॉलर मिल जाता था? आज 2026 में खड़े होकर वो दिन किसी ‘परियों की कहानी’ जैसे लगते हैं। अब डॉलर ₹94 के पार निकल चुका है। ऐसा लग रहा है जैसे रुपया और डॉलर रेस लगा रहे थे, और रुपया बीच रास्ते में ‘शिकंजी’ पीने रुक गया! 😂

70 से 94: ये हुआ क्या? एक छोटा सा फ्लैशबैक 🕒

  • 2018-20: सब ठीक चल रहा था, फिर आया कोरोना। रुपया ₹70 से फिसलकर ₹76 पर आ गया।
  • 2021-23: महंगाई बढ़ी, तेल महंगा हुआ और देखते ही देखते हम ₹83 के पार हो गए।
  • 2024-26 (The Big Jump): पिछले दो सालों में तो जैसे डॉलर को पंख लग गए। 2025 में ₹85 और अब मार्च 2026 में हम ₹94 के ‘ऐतिहासिक’ (और थोड़े डरावने) आंकड़े पर हैं। 😲

आखिर रुपया इतना ‘थक’ क्यों गया? ⛽

इसके पीछे कोई एक विलेन नहीं है, पूरी गैंग है:

  • विदेशी निवेशकों का ‘टा-टा बाय-बाय’: विदेशी निवेशक भारत से अपना पैसा निकालकर बाहर ले जा रहे हैं। जब प्यार कम होता है, तो वैल्यू तो गिरती ही है! 💔
  • महंगा क्रूड ऑयल: हम अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से मंगवाते हैं। तेल महंगा हुआ तो डॉलर की डिमांड बढ़ी और रुपया बेचारा दब गया।
  • ग्लोबल टेंशन: दुनिया में कहीं भी युद्ध या तनाव होता है, असर सीधा हमारी जेब पर पड़ता है।
    आपकी और मेरी जेब पर असर? 🍔💻
  • महंगाई का तड़का: अगर आपको लगता है कि सिर्फ आईफोन महंगा हुआ है, तो जनाब… पेट्रोल से लेकर दाल तक सब इसी ‘डॉलर’ के चक्कर में महंगे हो रहे हैं।
  • विदेश जाने का सपना: जो बच्चे बाहर पढ़ने जाने वाले थे, उनके माता-पिता अब कैलकुलेटर लेकर बैठे हैं। ₹70 के मुकाबले अब उन्हें 34% ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। अब तो ‘मालदीव’ भी ‘मथुरा’ जैसा लगने लगा है! 😂
  • बचत (Savings) की हालत: बैंक में रखे पैसे की ‘परचेजिंग पावर’ कम हो गई है। यानी पैसा वही है, लेकिन उसकी ताकत घट गई है। The Moral of the Story

RBI पूरी कोशिश कर रहा है, अपने भंडार से डॉलर बेचकर रुपये को सहारा दे रहा है, लेकिन ग्लोबल हवाएं बहुत तेज हैं। एक्सपोर्टर्स के लिए थोड़ी चांदी है, लेकिन हम जैसे आम आदमी के लिए तो बस एक ही मंत्र है— “खर्च कम करो, निवेश सही जगह करो!

बाकी समर्थकों नारा याद रखना बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार ….

आपसे पूछना चाहते हैं— क्या इस ₹94 के रेट ने आपकी छुट्टियों या शॉपिंग लिस्ट को बदला है? आप भी अपना दुख (या सुख) साझा करें! 👇

#RupeeDepreciation #Economy2026 #USDINR #Inflation #FinancialAwareness #BudgetLife