व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स) का विश्लेषण (Personal Accidental policies review of United India)

पिछले लेख व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, क्या आपके साथ दुर्घटना नहीं हो सकती [Personal Accident Insurance Policy]

के बाद विचार आया कि कुछ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजनाओं का विश्लेषण भी दिया जाये तो पाठकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी और वे अच्छी योजना का चयन भी कर पायेंगे।

यूनाईटेड इंडिया इंशयोरन्स कंपनी की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना ( PA Policy)

किसी व्यक्ति को शारीरिक हानि के लिये आकस्मित घातक परिस्थितियों के लिये (दुर्घटना और चोट के कारण) सुरक्षा प्रदान करते हैं।

१२ वर्ष से ७० वर्ष तक की उम्र तक सुरक्षा प्रदान करते हैं, ७० वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य परीक्षण होता है, वैसे ८० वर्ष तक भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

बीमा अवधि के दौरान घातक दुर्घटना होने पर इस प्रकार निर्देश हैं –

मृत्यु बीमित राशि का १००%
स्थायी संपूर्ण विकलांगता बीमित राशि का १००%
दो अंगों की हानि / दोनों आँखें या कोई एक अंग और एक आँख बीमित राशि का १००%
किसी एक अंग / एक आँख की हानि बीमित राशि का ५०%
स्थायी आंशिक विकलांगता निर्भर करता है % बीमित राशि और योजना के अनुसार
अस्थायी संपूर्ण विकलांगता १% हर सप्ताह बीमित राशि का, अधिकतम ३००० रुपयों तक, अधिकतम १०० सप्ताह के लिये

अतिरिक्त बीमा शुल्क देकर, बीमित दावा राशि का २५% तक का चिकित्सा व्यय, या १०% बीमित राशि तक योजना में सम्मिलित की जा सकती है।

बीमित व्यक्ति के लिये योजना में अधिकतम दो आश्रित बच्चों के लिये शिक्षा राशि का भी प्रबंध है। दुर्घटना के बाद शव को दुर्घटना के स्थान से लाने के लिये किया गया खर्च भी सम्मिलित होता है (योजना के नियम और शर्तों के अनुसार)

योजना के नवीनीकरण पर ५% बीमित राशि का आकर्षक संचयी लाभ दिया जाता है, बीमित राशि हर वर्ष ५% अधिक हो जाती है हर वर्ष अगर बीमा दावा न किया गया हो, (अधिकतम बीमित राशि के ५०% तक), बिना अतिरिक्त बीमा शुल्क दिये।

योजना में क्या सुरक्षा सम्मिलित नहीं है –

क्षतिपूर्ति राशि विकलांगता के लिये एक ही अवधि में एक ख्ंड से ज्यादा का फ़ायदा नहीं दिया जाता है, जो कि अधिकतम बीमित राशि हो सकती है।

कोई ओर भुगतान, बीमित राशि का ५०%/१००% बीमा दावा करने के बाद ।

कोई ओर दावा, समान अवधि में जो कि बीमित राशि से जयादा होता हो।

आत्महत्या, अपराध में मृत्यु, शराब/ड्रग्स से प्रभावित दुर्घटना मृत्यु / चोट।

गर्भावस्था से संबंधित कोई भी दावा।

युद्ध और परमाणु खतरों से।

बीमा शुल्क राशि

दस लाख रुपये के दुर्घटना बीमा के लिये लगभग १००० रुपये सालाना है।

मुंबई में यात्रियों का बदला १२ अगस्त को ऑटो और टेक्सीवालों से (Revenge of the Commuters)

    क्या आपको कभी किसी ऑटो या टेक्सीवाले ने मना किया है, हमें तो रोज ही ऑटो और टेक्सीवाले मना करते हैं, और हम मन मसोस कर रह जाते हैं, क्योंकि इनके खिलाफ़ कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है।

    पर आज जब मुंबई मिरर पढ़ा तो लगा कि हम यात्री भी कुछ कर सकते हैं, अगर हम ही इनकी ऑटो और टेक्सियों में बैठने से मना कर दें तो ……

    जी हाँ १२ अगस्त को मुंबई में सभी यात्रियों से अपील की गई है कि ऑटो और टेक्सियों का उपयोग न करें, जिससे इनको भी यात्रियों की ताकत का पता चले।

    इस अभियान के लिये मीटरजाम नाम का अंतर्जाल भी बनाया गया है। जिससे यात्रियों में जागरुकता जगायी जा सके।

    अभी तक लगभग ६०० लोगों ने अपने को पंजीकृत करवा कर अभियान को समर्थन दिया है। और फ़ेसबुक पर लगभग ८४४ लोगों ने समर्थन दिया है।

इस अभियान को जयदेव रुपानी, रचना बरार और अभिषेक कृष्णन चला रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिये यहाँ चटका लगाईये।

तुझसे बिछुड़कर जिंदा है, जान बहुत शर्मिंदा है – एक गीत … मेरी पसंद

सालों पहले “यादों के मौसम” फ़िल्म आयी थी और इसका एक एक गाना मेरी पसंद आज भी है, एक गाना सुनिये – तुझसे बिछुड़कर जिंदा है, जान बहुत शर्मिंदा है – एक गीत … मेरी पसंद

ये गाने इसलिये सुनवा रहा हूँ क्योंकि बहुत ही कम लोगों ने ये गाने सुने हैं –

मेरा सपना मेरी डायरी मेरी जिंदगी

    अपना सपना पूरा होने में पता नहीं कितना समय लगेगा, या देखते हैं सपना, सपना ही रह जाता है क्या जिंदगी में मौका नहीं मिलेगा, पर अगर जिंदगी में मौका मिलता भी है तो किस्मत उसे छीन लेती है। पता नहीं ये मौका वापस कब मिलता है । इंतजार है….

सिगरेटियों के नित्यकर्म और उनके धुएँ [Cigratte Smokers Routine)

   कभी कभी सिगरेट से नफ़रत होती थी, कि ये कहीं अंदर तक नुकसान कर रही है, पर तन्हाई का एक अकेला दोस्त केवल और केवल सिगरेट ही थी, कहीं अगर २ मिनिट भी इंतजार करना होता तो फ़ट से एक सिगरेट सुलगा लेते और कसैला धुआँ मुँह में लेकर अंदर अंतड़ियों तक ले जाते, पता नहीं अंदर अंतड़ियों की क्या दशा होती होगी, जब फ़क से इतना सारा धुआँ इतनी रफ़्तार से उनमें जाता होगा।

    कई बार तो गुस्सा भी आता कि क्यों में इस सड़ी सी चीज का गुलाम हूँ जो कि सफ़ेद कागज में लिपटी हुई मौत है, जिसमें तंबाखू और पता नहीं क्या कैमिकल मिला होगा, पर बस केवल अपनी जिद और अपना मन की करने के लिये पिये जा रहा था मैं तो, कोई मजा नहीं, कोई कसैलापन नहीं, सब साधारण सा हो रहा था, पर सिगरेट पीते देखकर शायद दुनिया को लगता होगा कि मैं कोई असाधारण कार्य कर रहा हूँ, मुझे कभी नहीं लगा !!

    जो लोग आज भी सिगरेट पीते हैं, मैं उन्हें देखता हूँ तो ऐसा लगता है कि अभी तक ये अपनी कमजोरी से जीत नहीं पाये हैं, सुबह चाय के साथ तलब, फ़िर ऑफ़िस पहुँचते ही चाय के साथ तलब, फ़िर थोड़ा काम किया न किया कोई सिगरेटिया मिल गया तो उसका साथ निभाने की तलब, बस इस तरह सिगरेटियों को बुरा न लग जाये इसके लिये सिगरेट पीते जाना और अपने जीवन के नित्यकर्म में शामिल कर लेना, और धीरे धीरे अपनी कुंठा को दबाना।

    सिगरेट पीना केवल उत्कंठा से जनित होती है, जो कि किसी भी कारण से हो सकती है, गम को दबाने का बहाना देना या खुशी को जाहिर करने का या फ़िर दोस्तों या लड़कियों के सामने झांकीबाजी जमाने का, बहुत सारे कारण हो सकते हैं, जब अकेले सिगरेट पीते हैं तो ४ कश लगाने के बाद सिगरेट जल्दी खत्म होने का इंतजार और फ़िल्टर तक आने के पहले ही सिगरेट को अपने पैरों तले रौंद कर चल देते हैं।

    कई सिगरेटिये देखे हैं, जो सिगरेट पैर से नहीं बुझाते, बोलते हैं कि पवित्र अग्नि है, वो सिगरेट के ठूँठ को दीवार से रगड़ कर बुझा देते हैं, कुछ नाली में डालकर चल देते हैं, तो कुछ ऐसे ही जलती हुई सिगरेट के ठूँठे को फ़ेंककर चल देते हैं।

    सिगरेट पीने वाले अपने होठों की भी बहुत परवाह करते हैं कि फ़िल्टर तक आने के पहले ही फ़ेंक देते हैं, इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरतते, नहीं तो फ़िल्टर तक याने कि ठूँठ तक सिगरेट पीने से होठ काले हो जाते हैं, कईयों के देखे हैं हमने तो। आखिर १०० डिग्री का तापमान होता है।

    अगर कोई जरुरी कार्य कर रहा होता है और बीच में कोई मित्र फ़ोन करकर बोल दे कि चलो एक सिगरेट साथ में पी लें तो वह सब जरुरी कार्य छोड़कर चल देता है संगति देने, ऐसे सिगरेटिये दोस्तों की दोस्ती भी बहुत पक्की होती है जैसे बिल्कुल लंगोटिया यार, या दाँतकाटी रोटी।

क्यों हमें धन के लिये कार्य करना पड़ता है ? क्या हमारे बुजुर्गों ने सही निवेश नहीं किया था ?

    समाज में देखा होगा कि नौकरी पेशा व्यक्ति केवल और केवल धन के लिये ही कार्य करता है, अगर वह कार्य करना बंद कर दे तो उसकी मासिक आय रुक जाती है, और उसकी जरुरतें पूरी नहीं हो पायेंगी।

    क्या गलत है ? मैं यह सोच रहा हूँ, मेरे दादा भी पैसे के लिये कार्य करते थे, मेरे पापा भी और अब मैं भी !! इसका मतलब कि जितना कमाया वह बहुत कम था ऐसा तो नहीं ?

    नहीं !! मुझे लगता है कि हमारे बुजुर्गों ने कमाया पर सही तरीके से निवॆश नहीं किया, जिसके कारण हमें आज भी पैसे के लिये कार्य करना पड़ रहा है, मैं बुजुर्गों को कोस नहीं रहा हूँ केवल अपनी बात रख रहा हूँ।

    अगर सही तरीके से निवॆश किया जाता तो मुझे अपना भविष्य चुनने की आजादी होती और मैं किसी थियेटर में कार्य कर रहा होता या कहीं नदी किनारे बैठकर कविता लिख रहा होता।

    आज भी वक्त है हमारे खुद के लिये कि हम चेत जायें और अपनी भविष्य की पीढ़ी को वो देने की कोशिश करे जो हमें नहीं मिला, कम से कम उनको तो धन के लिये कार्य नहीं करना पड़े और वे अपने मनोनुकूल अपनी राह चुन सकें नहीं तो उनकी भी जिंदगी केवल धन कमाने में निकल जायेगी।

    ये मेरे विचार हैं और आजकल ये प्रश्न बहुत ही तेजी से धाड़धाड़ करके दिमाग में कौंधता रहता है ।

गपोड़ी बेटेलाल की गप्प के किस्से ३१०७२०१०

    बेटेलाल को सुबह स्कूल के लिये बस पर छोड़ने जाते हैं तो कल उनकी एक मारक गप्प वहीं सुनी, लगभग ५ मिनिट मिलते हैं रोज जब मैं और मेरा बेटा बिल्कुल पास होते हैं, तो अभी दो दिन से स्कूल बस की जगह वीडियोकोच बस आ रही है, मैंने पूछा कि स्कूल बस कहाँ गई और ये वीडियोकोच बस क्यों आ रही है।
    तो बोले कि दो दिन पहले जब हम स्कूल से घर की ओर आ रहे थे तो हमारे स्कूल के ग्राऊँड में से अचानक धुआँ आने लगा तो पता चला कि बस जल गई, हमने कहा ऐसा क्या, चलो फ़िर तो बस अभी आयेगी तो पूछ लेंगे, तो बोलते हैं
“नहीं डैडी, मत पूछना प्लीज”
मैंने कहा “नहीं उससे पूछना पड़ेगा, कि कैसी बसें चलाते हो स्कूल के लिये”
बेटेलाल बोले “डैडी स्कूलबस नहीं जली थी, मैं तो बस ऐसे ही बोल रहा था” “उल्लू बनाया चरखा चलाया”
पर वीडियोकोच बस में बैठे हुए सारे बच्चे बहुत खुश नजर आते हैं।
 

इटेलियानो पास्ता सचित्र (Iteliano Pasta with Pictures)

    आज जाने कहाँ से ख्याल आया कि आज इटेलियानो पास्ता खाया जाये, पास्ता मसाला मेनिया नहीं,  पर पिज्जाहट और डोमिनो पिज्जा के पास्ते के भाव देखकर होश फ़ाख्ता हो लिये, हमने खुद ही बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया। और ले आये पास्ता और उसमें लगने वाला समान, सब्जियाँ।
  • समान –
  • पास्ता – २०० ग्राम
  • प्याज –  २
  • शिमला मिर्च – १
  • टमाटर – ४
  • हरी प्याज – १
  • बटर – ३ चम्मच
  • चीज – २ क्यूब

Vegetables Chopped Vegetables
Crushed chees Pasta
Pasta in Boiled Water Cooking Pasta
Iteliano Pasta ready
सारी सब्जियों को मनपसंद आकार में काटकर, बटर में १ मिनिट तक गुलाबी कर लें और फ़िर सब्जियों को भी डाल दें और नमक डाल दें।

पास्ता को पकाने के लिये पहले १-२ लीटर पानी में नमक और १ चम्मच तेल डालकर उबाल लीजिये और जब पानी उबल जाये तो उसमें पास्ता डालकर १०-१२ मिनिट तक पका लें फ़िर पानी नितार कर इस पास्ता को बनी हुई सब्जी में डाल दें और चीज को किसकर डाल दें, नमक स्वादानुसार डाल लें। अगर टमाटर सॉस डालना है तो वो भी डाल सकते हैं, तैयार हो गया इटेलियानो पास्ता।
पकाने का समय – १०-१२ मिनिट

३० मिनिट में डिलेवरी देने वाले फ़्रेंचाईजी से लेने से अच्छा हमें खुद ही बनाना अच्छा लगा और पूरे ३० मिनिट भी नहीं लगे समान खरीदने, सब्जी काटने और बनाने में।

कुल लागत – लगभग ६०-६५ रुपये ३-४ लोगों के लिये अच्छी मात्रा में। और अगर बहुराष्ट्रीय कंपनी को ऑर्डर देते तो बिल होता कम से कम २४० रुपये और पास्ता की मात्रा भी कम। यम्मी यम्मी बना पास्ता।

प्रात:भ्रमण के दौरान “मधुबन में राधिका नाचे रे, गिरधर की मुरलिया बाजे रे…”

    आज सुबह घूमने के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा हो गईं, घूमते हुए एक वृद्ध सज्जन के पास से निकले तो उनके जेब में रखे मोबाईल से गाना बज रहा था “मधुबन में राधिका नाचे रे, गिरधर की मुरलिया बाजे रे…”, हमें अपने घर की याद आ गई, क्योंकि हमारे पापा और मम्मी जी को भी यह गाना बहुत पसंद है, और मुझे भी, शास्त्रीय संगीत पर आधारित (मेरे ज्ञान के अनुसार) गाना लाजबाब है।

कोहिनूर (1960) फ़िल्म के इस  गाने का लुत्फ़ उठाईये –