शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 16
Three White Soldiers और Three Black Crows आखिर बाजार की सेना क्यों कहलाते हैं?
मंगलवार सुबह बाहर फिर हल्की सी धूप आ गई थी। ड्राइंग रूम की बड़ी खिड़की के शीशों से धूप की किरणें अंदर रही थीं।
मैं अपने recliner पर आधा लेटा हुआ था। सामने टीवी पर किसी बिजनेस चैनल की आवाज़ म्यूट पर चल रही थी।
बेटेलाल सामने वाले recliner पर बैठे मोबाइल में chart देख रहे थे।
अचानक बेटेलाल बोले —
“डैडी, ये Three White Soldiers और Three Black Crows आखिर होते क्या हैं?”
मैं मुस्कुराया।
“अच्छा… आज बाजार की सेनाओं की कहानी सुनो।”
“सेना?”
“हाँ। और ये उन candles में से हैं जिन्हें देखकर कई traders तुरंत सतर्क हो जाते हैं।”
Three White Soldiers
मैंने कॉफी का घूंट लेते हुए कहा —
“पहले Three White Soldiers समझते हैं।”
“नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें तीन सैनिक हैं।”
“मतलब तीन candles?”
“बिल्कुल।”
मैंने मोबाइल हाथ में लिया।
“देखो, लगातार तीन मजबूत हरी candles बनती हैं।”
“हाँ।”
“और हर candle पिछली candle से ऊपर बंद होती है।”
“मतलब buyers लगातार जीत रहे हैं?”
“Exactly।”
बेटेलाल अब ध्यान से chart देखने लगे।
मैंने कहा —
“यह pattern अक्सर downtrend के बाद दिखाई देता है।”
“मतलब market गिर रहा था?”
“हाँ।”
“और फिर buyers धीरे-धीरे control लेने लगे।”
सैनिक वाला उदाहरण
मैंने कहा —
“कल्पना करो कि सीमा पर तीन चौकियाँ दुश्मन ने कब्जा कर रखी हैं।”
“हाँ।”
“फिर सेना एक-एक करके तीनों चौकियाँ वापस ले ले।”
“तो momentum बदल जाएगा।”
“बस वही Three White Soldiers है।”
Market Psychology
मैंने कहा —
“पहली candle कहती है कि buyers वापस आये हैं।”
“दूसरी?”
“अब buyers का भरोसा बढ़ रहा है।”
“तीसरी?”
“अब बाकी लोग भी buyers के साथ जुड़ने लगते हैं।”
बेटेलाल बोले —
“मतलब crowd psychology बदल रही है।”
मैं मुस्कुराया।
“अब तुम सही दिशा में सोच रहे हो।”
Three Black Crows
मैंने कहा —
“अब Three Black Crows समझो।”
“नाम थोड़ा डरावना है।”
“Pattern भी कई बार वैसा ही लगता है।”
मैंने chart दिखाया।
“लगातार तीन मजबूत लाल candles।”
“मतलब sellers का दबदबा।”
“हाँ।”
“और हर candle नीचे बंद हो रही है।”
“मतलब market में डर बढ़ रहा है।”
कौवे क्यों?
बेटेलाल हँसते हुए बोले —
“लेकिन नाम Three Black Crows क्यों?”
मैंने कहा —
“पुरानी पश्चिमी मान्यताओं में काले कौवों को अशुभ संकेत माना जाता था।”
“ओह।”
“इसलिए लगातार तीन लाल candles देखकर traders ने इसे Three Black Crows कहना शुरू कर दिया।”

सबसे बड़ी गलती
मैंने कहा —
“लेकिन याद रखना बेटेलाल…”
“क्या?”
“हर Three White Soldiers खरीदने का मौका नहीं होती।”
“और हर Three Black Crows market crash का संकेत नहीं होती।”
बेटेलाल बोले —
“फिर क्या देखना चाहिए?”
मैं मुस्कुराया।
“तुम्हें जवाब पता है।”
वह हँस पड़े।
“Volume…”
“हाँ।”
“Support और Resistance…”
“हाँ।”
“Trend…”
“हाँ।”
“और confirmation।”
“बिल्कुल।”
Volume क्यों जरूरी है?
मैंने कहा —
“मान लो टीवी पर कोई राजनीतिक रैली दिख रही हो।”
“हाँ।”
“अगर मंच पर नेता जोर-जोर से भाषण दे रहा है लेकिन मैदान खाली है…”
“तो प्रभाव कम होगा।”
“बस वही volume है।”
असली सीख
ड्राइंग रूम में हल्की रोशनी फैली हुई थी।
मैंने recliner पर थोड़ा पीछे सिर टिकाते हुए कहा —
“याद रखना बेटेलाल…”
“क्या?”
“Chart में बनती candles सिर्फ कीमत नहीं दिखातीं।”
“फिर?”
“वे यह दिखाती हैं कि भीड़ क्या सोच रही है।”
कुछ देर दोनों चुप रहे।
टीवी की स्क्रीन पर हरे और लाल रंग चमक रहे थे।
बेटेलाल मोबाइल की तरफ देखते हुए बोले —
“मतलब Three White Soldiers उम्मीद की सेना है…”
“और Three Black Crows डर की सेना।”
मैं मुस्कुराया।
“बहुत बढ़िया।”
फिर उन्होंने पूछा —
“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”
मैंने कॉफी का आखिरी घूंट लेते हुए कहा —
“अगले भाग में समझेंगे — Harami Pattern आखिर नाम में जितना अजीब है, market psychology में उतना ही दिलचस्प क्यों है।”
क्रमशः…
#sharemarket #learnstock #investment #betelal #financialbakwas














