शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 28
VWAP आखिर क्या होता है, और बड़े खिलाड़ी इसे इतना महत्व क्यों देते हैं?
बेटेलाल स्क्रीन पर एक नई लाइन को देखकर परेशान थे।
फिर बोले —
“डैडी, ये VWAP क्या बला है?”
मैं मुस्कुराया।
“अच्छा… आज बड़े खिलाड़ियों की पसंदीदा लाइन समझते हैं।”
“हैं जी?”
“हाँ जी।”
“और इसका पूरा नाम है Volume Weighted Average Price।”
बेटेलाल हँस पड़े।
“नाम सुनकर ही लगता है कि कोई MBA की किताब खुल गई है।”
मैं भी हँस पड़ा।
“नाम छोड़ो, काम समझो।”
मैंने स्क्रीन zoom की।
“देखो बेटेलाल, VWAP एक ऐसी Average Price है जिसमें सिर्फ Price नहीं, बल्कि Volume का भी महत्व होता है।”
“मतलब?”
“मतलब जिस भाव पर ज्यादा Trading हुई है, उस भाव को ज्यादा महत्व मिलेगा।”

बेटेलाल कुछ सेकंड सोचते रहे।
फिर बोले —
“जैसे क्लास में जिसकी आवाज सबसे ज्यादा हो, उसकी बात ज्यादा सुनाई दे?”
“बिल्कुल।”
“और Market में जिसकी Trading ज्यादा हो, उसका भाव ज्यादा महत्व रखता है।”
“मान लो सब्जी मंडी में पूरे दिन टमाटर बिक रहे हैं।”
“हाँ।”
“कुछ लोग 40 रुपये में खरीद रहे हैं, कुछ 42 में और कुछ 45 में।”
“हाँ।”
“लेकिन अगर सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री 42 रुपये पर हुई है, तो पूरे दिन का असली Average लगभग 42 के आसपास रहेगा।”
“बस यही VWAP है।”
बेटेलाल अब ध्यान से सुन रहे थे।
उन्होंने पूछा —
“तो बड़े Investors इसे क्यों देखते हैं?”
मैंने कहा —
“क्योंकि Mutual Funds और Institutions लाखों शेयर खरीदते-बेचते हैं।”
“हाँ।”
“वे चाहते हैं कि उनकी खरीद VWAP से बहुत ऊपर न हो और बिक्री VWAP से बहुत नीचे न हो।”
“मतलब?”
“उन्हें अच्छी Average Price चाहिए।”
मैंने chart की तरफ इशारा किया।
“अगर Price VWAP के ऊपर है तो Intraday में Buyers थोड़े मजबूत माने जाते हैं।”
“और नीचे?”
“तो Sellers का दबदबा माना जा सकता है।”
बेटेलाल तुरंत बोले —
“तो Price VWAP के ऊपर गया नहीं कि खरीद लो?”
मैं हँस पड़ा।
“अगर इतना आसान होता तो सारी दुनिया Trader बन जाती।”
दोनों हँस पड़े।
मैंने कहा —
“VWAP भी अकेले फैसला नहीं देता।”
“फिर?”
“Trend देखो।”
“Volume देखो।”
“Support Resistance देखो।”
“और फिर VWAP को देखो।”
बेटेलाल बोले —
“क्या Long Term Investors भी VWAP देखते हैं?”
मैंने सिर हिलाया।
“नहीं, VWAP का उपयोग ज्यादातर Intraday Traders और बड़े Institutions ज्यादा करते हैं।”
“क्योंकि VWAP हर दिन नई शुरुआत करता है।”
“मतलब?”
“आज का VWAP कल से अलग होगा।”
“ओह!”
बाहर पेड़ों पर बैठी मैना की आवाज़ आ रही थी।
मैंने कहा —
“याद रखना बेटेलाल…”
“क्या?”
“VWAP हमें Market का आज का संतुलन बिंदु दिखाता है।”
“लेकिन यह भविष्य नहीं बताता।”
“मतलब?”
“यह सिर्फ बताता है कि आज भीड़ किस Average Price के आसपास सबसे ज्यादा सक्रिय रही है।”
बेटेलाल मुस्कुराये।
“मतलब Market में भी भीड़ का अपना सेंटर ऑफ ग्रैविटी होता है।”
मैं भी मुस्कुराया।
“और समझदार Trader वही है जो भीड़ के व्यवहार को समझ ले।”
कुछ देर कमरे में शांति रही।
फिर बेटेलाल बोले —
“डैडी, अगली बार क्या सीखेंगे?”
मैंने Futures Chart खोलते हुए कहा —
“अगले भाग में समझेंगे — Open Interest आखिर क्या होता है, और Futures Market के बड़े खिलाड़ी इससे Market का मूड कैसे पढ़ते हैं।”
क्रमशः…
#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas










