शेयर बाज़ार पर ज्ञान की बकवास — भाग 9
Doji Candle आखिर market में कहना क्या चाहती है?
शाम का समय था। बाहर लगातार बारिश हो रही थी। हमारी balcony की लोहे की रेलिंग पर पानी की बूंदें धीरे-धीरे गिर रही थीं। सामने सड़क पर गाड़ियों की लाइट्स बारिश में धुंधली दिखाई दे रही थीं।
मैं और बेटेलाल balcony में बैठे थे। मेरे हाथ में ब्लैक टी थी और बेटेलाल मोबाइल पर chart खोले बैठे थे।
कभी-कभी ठंडी हवा के साथ हल्की पानी की फुहार भी अंदर तक आ जाती थी।
बेटेलाल काफी देर से chart को घूर रहे थे।
फिर अचानक बोले —
“डैडी… ये जो छोटी सी candle बनती है ना… जिसकी body लगभग नहीं होती… वो आखिर कहना क्या चाहती है?”
मैं मुस्कुराया।
“अच्छा… आज तुम Doji candle से मिलने वाले हो।”
बेटेलाल हँस पड़े।
“नाम तो ऐसा लग रहा है जैसे कोई जापानी fighter हो।”
मैं भी हँस पड़ा।
“असल में candlestick chart जापान से ही आया था।”
बारिश अब थोड़ी और तेज हो चुकी थी। नीचे सड़क पर पानी जमा होने लगा था।
मैंने कहा —
“देखो बेटेलाल… Doji candle market की confusion candle होती है।”
“Confusion?”
“हाँ।”
मैंने ipad पर chart zoom किया।
“मतलब buyers और sellers दोनों लड़ते रहे… लेकिन आखिर में कोई साफ साफ जीत ही नहीं पाया।”
“हैं जी?”
मैंने कहा —
“Market ऊपर भी गया… नीचे भी गया… लेकिन closing लगभग वहीं हुई जहाँ opening हुई थी।”
“मतलब बराबरी?”
“Exactly।”
बेटेलाल अब ध्यान से chart देखने लगे।
मैंने आगे कहा —
“याद रखना… market जब confident होता है, तब strong candles बनती हैं।”
“और जब unsure होता है?”
“तब Doji बनती है।”
Balcony के बाहर बिजली हल्की चमकी। कुछ सेकंड के लिए सामने की सड़क पूरी रोशनी में नहा गई।
मैंने धीरे से कहा —
“ठीक वैसे ही जैसे जिंदगी में कभी-कभी इंसान फैसला नहीं कर पाता… market भी कई बार रुककर सोचता है।”
बेटेलाल बोले —
“मतलब Doji आने का मतलब trend बदल सकता है?”
मैंने कहा —
“हर बार नहीं। लेकिन यह संकेत हो सकता है कि market थक रहा है।”
“मतलब अगर market लगातार ऊपर जा रहा हो और वहाँ Doji बने…”
“तो buyers थोड़े confused हो सकते हैं।”
“और अगर नीचे market में बने?”
“तो sellers की कमजोर हो रहे हो सकते हैं।”
बेटेलाल अब काफी गंभीर होकर सुन रहे थे।
मैंने कॉफी का घूंट लेते हुए कहा —
“लेकिन सबसे बड़ी गलती नए लोग क्या करते हैं जानते हो?”
“क्या?”
“एक Doji देखकर अगले दिन करोड़पति बनने का सपना।”
दोनों हँस पड़े।
मैंने कहा —
“आजकल YouTube thumbnail देखकर लगता है कि Doji बनते ही market rocket बन जाएगा।”
बारिश की आवाज़ अब सामने पेड़ के बड़े पत्तों पर और तेज सुनाई दे रही थी।
मैंने chart फिर zoom किया।
“अब ध्यान से देखो… Doji के भी कई प्रकार होते हैं।”
“हैं जी? confusion के भी types?”
मैं मुस्कुराया
“इंसानों की confusion अलग-अलग होती है… तो market की भी।”

1. Standard Doji
“सबसे सामान्य Doji।”
“मतलब normal confusion?”
“हाँ। Buyers और sellers दोनों बराबर।”
2. Long-Legged Doji
मैंने chart पर candle दिखाते हुए कहा —
“इसमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ लंबी wick होती है।”
“मतलब market बहुत घूम गया?”
“Exactly।”
“मतलब buyers भी aggressive थे और sellers भी?”
“बिल्कुल।”
3. Dragonfly Doji
मैंने कहा —
“इसमें नीचे लंबी wick होती है।”
“मतलब sellers नीचे ले गये थे?”
“हाँ… लेकिन buyers ने वापस ऊपर खींच लिया।”
“मतलब नीचे buyers active हो गये?”
“अब तुम market psychology समझने लगे हो।”
4. Gravestone Doji
मैंने अगली candle दिखाई।
“इसमें ऊपर लंबी wick होती है।”
“मतलब buyers ऊपर ले गये… लेकिन sellers ने नीचे गिरा दिया?”
“Exactly।”
मैंने कहा —
“इसका मतलब कई बार ये हो सकता है कि ऊपर resistance मिल रहा है।”
कुछ पल दोनों चुप रहे।
बारिश की बूंदें लगातार गिर रही थीं।
मैंने धीरे से कहा —
“याद रखना बेटेलाल…
Doji certainty नहीं देती।”
“फिर क्या देती है?”
“Warning देती है कि market सोच में पड़ गया है।”
बेटेलाल अब मोबाइल पर चार्ट को अलग नजर से देखने लगे थे।
शायद पहली बार उन्हें chart सिर्फ candles नहीं… इंसानी emotions लग रहा था।
मैंने आगे कहा —
“Technical analysis का सबसे बड़ा काम भविष्य बताना नहीं है।”
“फिर?”
“Market की मानसिकता समझना।”
बेटेलाल ने आखिर में पूछा —
“डैडी… अगली बार क्या सीखेंगे?”
मैं मुस्कुराया।
“अगले भाग में समझेंगे — Hammer, Inverted Hammer और Hanging Man candles आखिर buyers और sellers की ताकत कैसे दिखाती हैं।”
क्रमशः…
#sharemarket
#learnstock
#investment
#betelal
#financialbakwas