रिश्वत लेने वाला तो अपराधी है ही… लेकिन मजबूरी में देने वाला क्या है?
हाल ही में Bribes dot fyi नाम की एक वेबसाइट खूब चर्चा में रही। इसे दिल्ली के एक बीटेक स्टूडेंट आर्यन निषाद ने बनाया था। कॉन्सेप्ट बहुत सीधा और साफ़ था—अगर किसी सरकारी दफ़्तर में आपसे घूस मांगी गई, तो बिना अपनी पहचान उजागर किए बताइए कि किस शहर, किस डिपार्टमेंट में, कितनी रकम मांगी गई।
देखते ही देखते साइट पर लाखों हिट्स आने लगे और शिकायतों की बाढ़ आ गई। लेकिन डेटा और ट्रैफ़िक का दबाव, प्राइवेसी की चुनौतियां और लीगल ज़िम्मेदारियां संभालना एक अकेले छात्र के बस के बाहर हो गया, जिसके चलते आख़िरकार सबमिशन बंद करने पड़े।

आर्यन ने पहले भी बताया था कि यह लगभग अकेले चलाया जा रहा प्रोजेक्ट था और होस्टिंग कैपेसिटी तक खत्म हो गई थी। बाद में एक निवेशक और भ्रष्टाचार विरोधी एक्टिविस्ट डॉ अनिरुद्ध मालपानी ने वित्तीय सहायता देने की पेशकश की, व अब वे नया समाधान ढूंढ रहे हैं।
अब डॉ मालपानी इस पर तकनीकी तौर पर experts की सहायता ले रहे हैं, और लोग इस प्रकार के सोल्यूशन को डेवलप करने के लिए मुफ्त में तैयार हैं, किसी ने ऑनियन पर रूट करने का सुझाव दिया, जिससे शिकायतकर्ता का आईपी कैप्चर ही नहीं किया जा सकेगा। और एक बंदे ने पेशकश की है कि वो वियरेबल छोटे कैमरे और माईक स्पेशल डिजाइन करके मदद कर सकता है।
ऐसी ही एक और वेबसाइट अभी सामने आई है bribes डॉट ऑनलाइन, वे भी यही काम कर रहे हैं।
समस्या यह है कि नियम ही इस तरह से डिजाइन हैं कि वह रिश्वत रिपोर्ट करने वालों को सुरक्षा नहीं देता।
कानून का पेंच और एक आम नागरिक की मजबूरी
Prevention of Corruption Act के तहत रिश्वत देना भी एक अपराध माना जाता है। हालांकि कानून में एक क्लॉज़ यह है कि अगर किसी को मजबूर करके रिश्वत ली गई हो और वह 7 दिनों के भीतर इसकी सूचना जांच एजेंसी को दे दे, तो वह बच सकता है।
लेकिन ज़मीनी हकीकत क्या है?
राशन कार्ड बनवाना हो,
ज़मीन की रजिस्ट्री, पेंशन या जन्म प्रमाणपत्र लेना हो,
बाबू का सीधा जवाब होता है—”काम तो हो जाएगा, पर ऊपर तक कुछ सेवा-पानी लगेगा।”
अब आम नागरिक के पास दो ही रास्ते बचते हैं: या तो पैसे दो और घर जाओ, या फिर महीनों-सालों तक दफ्तरों की धूल फांको। वह खुशी से नहीं, सिस्टम की लाचारी में पैसे देता है।
टेक्नोलॉजी: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा हथियार
Bribes dot fyi का विचार बहुत ताकतवर था। यह साबित करता है कि रिश्वत की लड़ाई केवल फाइलों से नहीं, टेक्नोलॉजी से लड़ी जा सकती है:
Tamper-proof Records: डिसेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स से शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रह सकती है।
Evidence Collection: वेरिफाइड डिजिटल एविडेंस (ऑडियो/वीडियो) से बाबूओं की मनमानी पर सीधा वार हो सकता है।
Auto Legal Drafts: शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विजिलेंस विभाग के लिए आधिकारिक कंप्लेंट का तैयार होना।
अपराधी नहीं, गवाह बनाने की ज़रूरत है
अगर ₹500 की घूस देने वाला नागरिक इस डर से चुप बैठ जाए कि उल्टा उसी पर मुकदमा ठोक दिया जाएगा, तो रिश्वत लेने वाले तक पहुंचेगा कौन?
जब तक मजबूरी में पैसे देने वाले को कानूनी सुरक्षा देकर यह नहीं कहा जाएगा कि—”तुम अपराधी नहीं, मुख्य गवाह हो”, तब तक भ्रष्ट तंत्र की जड़ें नहीं हिलेंगी।
Bribes dot fyi भले बंद हो गया हो, पर उसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है:
क्या हम ऐसा डिजिटल सिस्टम नहीं बना सकते जिससे अगली बार कोई भी बाबू रिश्वत मांगने से पहले 10 बार सोचे कि कहीं उसका डिजिटल रिकॉर्ड तो नहीं बन रहा?
भ्रष्टाचार तभी तक फलता-फूलता है जब तक घूस लेना आसान और उसकी शिकायत करना जान जोखिम में डालने जैसा मुश्किल हो।
#BribesFYI #Corruption #India #Transparency #DigitalIndia #CitizenPower #GoodGovernance