Category Archives: अनुभव
जीवन में सफलता के लिये पहली बार मुँबई परिवार के साथ जाने का कठिन निर्णय
बड़ा निर्णय था, जीवन में अपने कैरियर के लिये आगे बढ़ने के लिये मैंने यह कठिन निर्णय ले लिया।
की होती है। और इसी एक निर्णय के कारण हम अच्छी प्रगति भी कर पाये।
घर पहुँचने की खुशी बयां नहीं की जा सकती है
संचार करते हैं। घर पर अपने परिवार से मिलने की खुशी हमेशा ही रहती है।
सारी थकान मिट जाती थी, उनके साथ मिलकर उनकी हँसी, उनकी डाँट, उनका प्यार सबमें अपना अलग ही अपनापन लगता था। घर पहुँचने का इंतजार इसलिये भी रहता था कि बाहर कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई तो सबसे पहले घर पर परिवार के साथ बाँटने में ही मजा आता था। मेरे बगीचे के पौधे और उनके फल फूलों के बीच मैं अपने आप को सातवें आसमान पर पाता था।
अगर मुझे मेरी कार बेचनी होती तो क्विकर नेक्सट के फायदे बहुत हैं
अपने को चुनने का और मौका मिल जायेगा।
बच्चों को सुलाने के लिये क्या क्या नहीं करना पड़ता है
छोटे हों तो शौच निवृत्ति का प्रशिक्षण देना मुश्किल ही नहीं असंभव है, पुराने जमाने किसी भी तरह की अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं थी तो पोतड़ों से ही काम चलाना पड़ता था, तो बच्चों की और माँ की नींद पूरी ही नहीं हो पाती थी, और अगर सोते समय बच्चे ने शौच कर दी तो फिर माँ के लिये और भी मुश्किल होती थी क्योंकि फिर से बच्चे को सुलाना ही एक बहुत बड़ा काम होता है।
बेटे को अपने हाथ से थपकी देते समय ध्यान रखता था कि मेरी हथेली थोड़ी से पिरामिड जैसी हो, जिससे बेटे का पिया हुआ दूध बाहर न आ जाये, पिरामिड जैसी हथेली से थपथपाने से पीठ पर जब थपथपाहट होती है तो थप्प करके आवाज आती है और हवा साथ होती है, जिससे बच्चे को आराम का अहसास होता है। बेटे को लोरी, गाने और मंत्र सुनकर बहुत ही सुकून की नींद आती थी। मैंने जब भी बेटे को ऐसे सुलाया तो देखा कि बेटा बिल्कुल शांत हाथ पैर सीधे करके सोता था और अपनी पूरी नींद करके ही उठता था।
जात था, या फिर खुद ही आलथी पालथी में बैठ गये और बेटे को गोदी में लिटा लिया और सिर पर ओर बालों को एक हाथ से सहलाते रहे और दूसरे हाथ से धीरे धीरे सीने पर थपथपाते रहे, अगर लगता है कि पैर में दर्द है तो पैरों को हल्के हाथों से दबा दिया जिससे बेटा कभी भी आधी नींद में पैर के दर्द के कारण नहीं उठता था, बहुत ही आराम से प्रसन्न मुद्रा में सोते रहता था । मैंने जब भी बेटे को ऐसे सुलाया तो कई बार नींद में उसे किलकारी मारते तो कभी हँसते देखा।
पाँच काम बिल्कुल बेफिकर उमरभर करना चाहता हूँ
बेफिकर रहें तो मैं ये पाँच काम बिल्कुल बेफिकर उमरभर करना चाहता हूँ, जिससे मुझे ये पाँच काम बहुत ही महत्वपूर्ण लगते हैं और ये मेरे लिये हमेशा ही प्राथमिकता भी रही है।
पढ़ाई नहीं कर पाये, उनकी प्रतिभा को निखारकर उन्हें आधुनिकतम तकनीक के बारे में जानकारी देना और उनका मार्गदर्शन करना, जिससे वे अपने जीवन स्तर को उच्चगुणवत्ता के साथ जी पायें और समाज को नई दिशा दे पायें।
2. किताबें पढ़ना – किताबें पढ़ने के बहुत शौक है, हर वर्ष बहुत सारी किताबें खरीद लेता हूँ, और नई किताबें अधिकतर तभी लेती हूँ जब पास में रखी किताबें पढ़ चुका होता हूँ, कोशिश रहती है कि महीने में कम से कम एक किताब तो पढ़ ही ली जायें,
मुझे हिन्दी की साहित्यिक किताबें पढ़ना बहुत भाता है, अभी हाल ही में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी “सरदार” और आचार्य विष्णु प्रभाकर की जीवनी का प्रथम भाग “पंखहीन” पढ़ा है, अभी तक की पढ़ी गई किताबों में सर्वश्रेष्ठ किताब सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन “अज्ञेय“ की “शेखर एक जीवनी” लगी ।
आसुस जेनफोन मोबाईल जिसमें हैं मेरी वेलेन्टाइन के सारे गुण
लोग तो हर वेलन्टाईन पर नयी प्रेमिका के साथ दिखाई देते हैं, खैर जो है उसे वैसा ही रहने देते हैं, हम दुनिया को बदलने की कोशिश न ही करें, क्योंकि यह नितांत व्यक्तिगत मामला है और हमें उस बारे में बात नहीं करनी चाहिये, क्योंकि वाकई यह बात कुछ लोगों के ऊपर बिल्कुल सटीक होती है। वैसे मेरी नई प्रेमिका है आसुस जेनफोन A601CG Gold और इसके मुख्य पाँच कारण हैं –
1. सुनहरा रंग – जी हाँ सुनहरा रंग आखिर दिखने में अच्छा लगता है, दूर से ही आकर्षण पैदा करता है, कहीं भी दूर से ही कोई भी देखकर पहचान सकता है। और मुझे तो दूर से ही देखकर लगने लगता है कि वाह मेरी प्रेमिका मुझे दिख रही है, और वह भी बिल्कुल केवल मेरी क्योंकि इस रंग का कोई और फोन कहीं भी किसी के पास मिलेगा ही नहीं और दूसरे की प्रेमिका से रश्क तभी होता है जब उसमें कुछ खास होता है। और कोई भी देखकर ही कहे कि भाई ये तो उसकी प्रेमिका है।
2. पतला और अच्छा दिखना – मोबाईल तो वही अच्छा होता है जिसे कोई भी परिचित देखे और कम से कम एक बार अपने हाथ में लिये बिना न रह सके, और अपरिचित लालच भरी नजरों से देखता रहे, कि एक बार जेब में हम मोबाईल रखें तो वह केवल इस बात का इंतजार करता रहे कि कब ये जेब से फोन निकाले और कब उसके दर्शन हों। आसुस जेनफोन को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह तकनीक और बनावट का एक सम्पूर्ण मिश्रण है।
3. 13 एवं 2 मेगापिक्सेल का कैमरा – जब मैं तैयार होऊँ तो मैं कैसा दिखूँगा, वह मैं कैमरे की नजरों से देखना पसंद करता हूँ, और जब मैं किसी का भी फोटो खींचू तो कम से कम पिक्सेल टूटें और फोटो सुस्पष्ट, दोष रहित हो । वीडियो चैटिंग में तो यह किसी भी तरह से बेमिसाल होगा, लोग मेरी वीडियो क्वालिटी देखकर ही सोचते रहेंगे कि मैं आखिरकार कौन सा फोन उपयोग में लाता हूँ कि मेरी वीडियो इतनी साफ है।
4. 16 जीबी आंतरिक और 64 जीबी बाहरी मैमोरी – आजकल बहुत ही बड़े बड़े एप्प बाजार में आ रहे हैं, और बाहरी मैमोरी में स्टोर होने से फोन की गति अत्यंत धीमी हो जाती है, पर इस फोन में 16 जीबी आंतरिक मैमोरी होने से फोन की गति तीव्र रहती है, और किसी भी कार्यवाही की प्रतिक्रया काफी तेज होती है। यहाँ तक कि इस फोन की स्क्रीन 6 इंच है पर किसी भी एप का गतिप्रदर्शन लाजबाब होता है।
5. 3300 mAh बैटरी और 3 जी – आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में जैसे हम अपने आप को सोकर चार्ज करते हैं वैसे ही फोन को भी उसकी जरूरत होती है, पर हमारी बैटरी से इस फोन की बैटरी जबरदस्त ताकतवर है और 6 इंच का फोन और लगातार 3 जी के उपयोग होने के बावजूद इसकी बैटरी काफी चलती है और कभी भी बीच में धोखा नहीं देती है।
जब इतनी जबरदस्त मोबाईल फोन रूपी मेरी प्रेमिका होगी तो अपना रंग और ढंग भी बदल जायेगा, दुनिया देखेगी कि वो देखो आसुस जेनफोन A601CG Gold उसकी वेलेन्टाइन है।
हम यह फोन यहाँ http://www.flipkart.com/asus से खरीदने वाले हैं ।
विष्णु प्रभाकर का प्रेम पत्र अपनी पत्नी सुशीला के लिये
सकती है? फिर भी रानी! मुझे नजदीक से पढ़ो। सहानुभूति से पढ़ो। मुझसे कुछ न कहलवाओ। आप ही सोच समझ कर काम कर लो तो ठीक है। नहीं तो ये दुनिया है। कलह, असफलता और पीड़ा सब हम-तुम पावेंगे।
याद रखना है। यदि निर्धनता से प्रेम न हो, यदि आवश्यकता पड़ने पर मेरे साथ कन्धे-से-कन्धा मिलाकर, भूखे-प्यासे रहकर तुम खेत में काम करने की शक्ति न रखती हो तो तुम मुझसे कह देना। अपने मन को दुखी मत करना। तब मैं तुम्हारी व्यवस्था कर दूँगा। लेकिन कहता हूँ यह सब ठीक न होगा। क्या तुम समझी मेरी रानी सोचोगी कि माँ-बाप ने क्या सोचकर ऐसे व्यक्ति से मेरा पल्ला बाँधा। मैं भी कहता हूँ यह तुम्हारा दुर्भाग्य ही है। तुम्हारा ही क्या, न जाने कितनी लड़कियाँ इस दुर्भाग्य का शिकार हो जाती हैं। तुम भी उन्हीं सें से एक हो लेकिन अब इस दुर्भाग्य को सौभाग्य में पलट सको तो क्या होगा ? जानती हो ?
नहीं चाहता। यह पूरुष है चो नारी की अपूर्णता मिलाकर सम्पूर्ण बन जाना चाहता है। बोलो प्रिये! क्या तुम उसे अपने नजदीक आने दोगी या ठुकरा दोगी।
अगर बना सको तो तुम्हारा ही
भी
ने तुम्हें पुस्तक दी होगी। विवाह-सम्बन्धी सब बातें समझकर पढ़ लेना।
समाज में आवारा हवाओं के रुख
में फर्क करना सिखाया है। कुछ लोग हमारा दुपट्टा थोड़ा से खिसकने पर भी अपनी बहिन या बेटी मानकर हमें आँखों से ही आगाह कर देते हैं, पर ऐसे लोग समाज ने कम ही बनाये हैं। अधिकतर लोग दुर्दांत भेड़िये होते हैं जिन्हें तो बस अपनी आँखों में लड़की गरम माँस का लोथड़ा लगती है, कब मौका मिले और कब वे उसे उठायें और कच्चा ही खा जायें। लड़की जितनी असुरक्षित बाहर है उतनी ही घर में, जितने भी वहशीपन के किस्से सामने आते हैं, वे जान पहचान वालों के ज्यादा होते हैं।
नहीं आपको पता कैसे चलेगा”
पायें और अपनी कमजोरी को उनका हथियार न बनने दें।
नहीं हूँ, बहुत हिम्मती हूँ
परिवार से, उनके लिये ही डरती हूँ
हमारे हिस्से में क्यों लिखा है
आवारा हवाओं पर समाज का काबू नहीं है
हवाएँ हमें छूने से परहेज करेंगी
हवाओं का रुख बदलेगा
की दीवारें इन्हें रोकेंगी
साफ होंगी
हवाओं से घुटन खत्म होगी
बदलेंगी,
साँस ले पायेंगे ।
हैं कि उसके सपने पूरे हों, हम कभी भी परेशान नहीं करेंगे”
की इच्छा हो रही थी, किसी ने मेरे सारे सपनों को क्षणभर में ही कुचल दिया था। कहीं कोई दूर काश मेरे लिये भी कोई सपनीली दुनिया होती जहाँ मैं अपने सारे अरमानों और सपनों को पूरा कर सकती। यह केवल मेरा चेहरा ही नहीं मेरी आत्मा जल रही थी, जल के छलनी छलनी हो रही थी, क्यों ये सब हमें भोगना पड़ता है, किसी ने तेजाब का इस तरह का उपयोग क्यों करना शुरू किया, इतनी जलन कि मेरे चेहरे के रोम रोम से मेरे माँस के पल पल बहने का अहसास और तेज हो रहा था, अंदर तक उस तेजाब की आग भभक रही थी, और चारों तरफ बेचारी लड़की के सांत्वना वाले शब्दों को मैं सुन पा रही थी। ऊफ्फ मेरे चारों तरफ एक अजीब तरह की घुटन हो रही थी, तभी पापा मेरे पास आये और मैं उनके स्पर्श को पाकर ही फफक फफक कर रो पड़ी।