दिल का दौरा

सौरव गाँगुली को दिल का दौरा 2 जनवरी 2021 को पड़ा, और उन्हें तत्काल ही अस्पताल में ले जाया गया, तथा अब एन्जियोप्लास्टी भी की गई है, हमने यह अखबारों में व सोशल मीडिया में पढ़ा। दादा जल्दी स्वस्थ हों, हमारी शुभकामनायें उनके साथ हैं।

.
सब जगह यही बात चल रही थी कि खिलाड़ी को कैसे दिल का दौरा पड़ सकता है, खिलाड़ी तो इतना दौड़ते भागते हैं, फिर भी उन्हें दिल का दौरा कैसे पड़ सकता है। दरअसल खिलाड़ी होने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि दिल का दौरा मतलब कि हमारे ह्रदय में ब्लॉकेज हो जाना, वो कोलोस्ट्रोल व ट्राईग्लिसराईड से होता है।
.
कोलोस्ट्रोल याने कि कोई भी डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, घी, अंडा, पनीर, मांसाहार कुछ भी, वहीं दूसरी चीज है ट्राईग्लिसराईड तो यह मिलता है तेल में, भले कोई तेल हो, बादाम में सबसे ज्यादा होता है, नारियल में भी। तेल कोई हो वह आपको ट्राईग्लिसराईड देगा ही। एक बात और बता दें यहाँ कि तेल को अगर ज्यादा बार उपयोग किया जाता है तो उसमें ट्रांसफैट भी होता है, जो कि बहुत ही ज्यादा हानिकारक है, तेल को मात्र एक बार ही उपयोग करना चाहिये, उसके बाद उसमें ट्रांसफैट बनने लगता है, पर हम भारतीय लोग तेल को जाने कितनी बार उपयोग कर लेते हैं।
.
तो होता यह है कि 18 वर्ष की उम्र तक शरीर की ग्रोथ होती रहती है और उसके बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है, पर खानपान में कोई सुधार नहीं होता, तो लंबाई की जगह मोटाई बढ़ने लगती है। जितना ज्यादा आप कोलोस्ट्रोल वाली चीजों का उपयोग करेंगे, उतनी ही जल्दी ह्रदयाघात की समस्या होगी। विस्तार से इस पर एक ओर पोस्ट लिख दी जायेगी।
.
तो  कोलोस्ट्रोल व ट्राईग्लिसराईड डैडली कॉम्बो हैं, और उच्च रक्ताचाप तो सोने पर सुहागा है। हम यही कहेंगे कि डेयरी उत्पादों, मांसाहार, धूम्रपान, मद्यपान व तेल सबसे ज्यादा हानिकारक है। न उपयोग करें, उतना अच्छा। दादा तो बड़ी हस्ती हैं, प्रधानमंत्री जी फोन करके उनसे हालचाल पूछते हैं, व उनके लिये भारत के बेस्ट ह्रदय रोग विशेषज्ञों की तत्काल ही समिति बना दी गई, पर हम साधारण लोग हैं, हमारे लिये तो सामान्य सा डॉक्टर भी हमें लाईन में बिठायेगा। अपना व परिवार की सेहत का ध्यान हमें ही रखना है।

4 thoughts on “दिल का दौरा

  1. मैंने कई ICU , CCU में देखा है कि जितने भी पेशेंट थे वह कोई ओवरवेट नही थे। सब दिखने में फिट। तो लगा जिनके चर्बी शरीर के ऊपर है वह सुरक्षित है और जिनके नसों में है वह खतरे में

    1. बिल्कुल शरीर को देखकर किसको कब क्या होगा, पता ही नहीं चलेगा।

  2. बेहद उपयोगी जानकारी। एक जिज्ञासा है क्या स्ट्रेस भी ह्रदय की ब्लाॅकेज के कारणों में से एक है। डेरी प्राॅडक्ट्स के नाम पर सिर्फ चाय पीती हूँ गुड़ वाली वह भी करती हूँ जल्द से जल्द। ऑइल के स्थान पर क्या प्रयोग करें कृपया यह भी बताने की कृपा कीजिए।

    1. स्ट्रेस ब्लॉकेज नहीं बढ़ाते परंतु अगर ब्लॉकेज है तो इमोशनल होने पर ये ब्लॉकेज को बर्स्ट करने का काम ज़रूर करता है।
      डेयरी उत्पाद भी बिल्कुल बंद करना चाहिये।
      ऑयल के स्थान पर पानी का उपयोग करिये। ज़ीरो आयल कुकिंग करिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *