बहुत िदनों बाद वापसी अब िवराम नहीं लगने पायेगा |
All posts by Vivek Rastogi
Buy Ruchi Infra & Ruchi Soya
Buy Ruchi Infra CMP 31.9 fire is waiting for 45
& Ruchi Soya CMP 399 fire is waiting for 450-60
Cheers……
MP3 प्लेयर की मुंबई में ढूंढ |
कल हम MP3 प्लेयर को ढूंढने निकले, मुंबई में अपने आँफिस जोगेश्वरी से ओर रुख किया अल्फा के लिये जो कि विले पार्ले में कूपर हाँस्पिटल के पास है, तो कल हम बेस्ट यानि के मुंबई की बस में बैठकर रवाना हुए ओर लम्बे ट्राफिक जाम में फँस गये व ४५ मिनिट में पहुँच ही गये अगर लोकल से जाते तो ७ मिनिट ही लगते पर हमें भी तो जूहू चौपाटी की बस मिल गई थी, तो हम फिसल गये| कूपर से पूछ कर हम अल्फा पहुँचे तो वहाँ ३ अल्फा मिले, अल्फा १ में इलेक्ट्रानिक आइटम मिलते हैं, अल्फा २ में घर से संबंधित और अल्फा ३ में मेकअप और मोबाईल मिलते हैं| इन दुकानों पर कस्टम का सामान मिलता है ऐसा हमें किसी ने बताया इसलिये यहाँ थोड़ा सस्ता समान मिलता है, पर जिस ब्रांड का MP3 प्लेयर हमें लेना था वे लोग रखते ही नहीं| तो अपनी निगाहें घुमाके हम वापस अपनी लोकल पकड़ने के लिये चल दिये|
मुंबई का माल इन आर्बिट
परसों हम घूमने के लिये मलाङ के इन आर्बिट माल गये तो जो मित्र हमारे साथ थे उन्होंने हमें बताया कि ये एशिया का दूसरा सबसे बड़ा माल है | ३ मंजिला माल बहुत ही बड़ी जगह में फैला हुआ है, और इतनी बड़ी कार पार्किंग हमने पहली बार देखी | और फिर माल में मा….ल आह! आह!…अहा! कहने को शब्द नहीं है | बाकी शापिंग माल में तो सभी ब्रांडेड आइटम थे जो कि जितना महँगे से महँगा बेच सकते हैं बेच रहे हैं , खरीदने वाले खरीद रहे हैं और हम केवल देख कर आ रहे हैं…. | वहाँ चटोरों के लिये तीसरा माला स्पेशल बनाया गया है पर यहाँ पर वही चटोरा बन सकता है जिसकी जेब बहुत भारी हो, और खाली होने को तरस रही हो | तो भाईलोग अपन ने ५४९ का पिज्जा छोड़कर बाहर ठेले पे चटकारे ले लेकर पानी पूरी, मुंबईया भेल और रगड़ा पेटिस चटकाया | फिर लोकल पकड़कर छू हो गये |
मुंबई की लाइफ ला…..
आजकल मुंबई की लोकल के धक्के खा रहे हैं, व वेस्टर्न लाइन में भगवान क्या क्या नहीं देखना पड्ता शायद लोगों को घर पर समय नहीं मिलता या फिर घर नहीं मिलता ये सब करने के लिये जो सार्वजनिक करते हैं, चुम्मा चुम्मी तो आम है कोई देखता ही नहीं है ओर हमारे शहर में हो तो क्या हल्ला मचे ! जूहू बीच जाइये समुन्दर का नजारा तो अहा ! व पीछे बीच का नजारा आह! आह! अहा! क्या करुँ शब्द नहीं मिल रहे हैं| देखिये भैया यहाँ क्या क्या होता है नहीं हम देखते हैं ओर आप सबको बतायेंगे |
Buy IFCI new target
Strong recommendation to buy IFCI given target of Rs. 55/- nearly achieved. New Target is 70-80 in near future. Must Buy……..
Happy Profits…
चुनाव – क्या आप जानते हैं….
भारत के चुनावी इतिहास में बसपा इकलौती ऐसी पार्टी है, तो बिना घोषणापत्र के चुनाव लड़ रही है ।
बोल वचन,
जिंदगी में यदि दुस्साहस और रोमांच नहीं, तो समझो कुछ भी नहीं ।
खरीदें NTPC
NTPC खरीदें, एक साल में ३ गुना ज्यादा पायें । एक साल का लक्ष्य ५०० रुपये ।
बोल वचन
लक्ष्यहीन ताकत अपने बोझ से ही ढह जाती है ।