All posts by Vivek Rastogi

About Vivek Rastogi

मैं २००६ से हिन्दी ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, और वित्त प्रबंधन मेरा प्रिय विषय है। मेरा एक यूट्यूब चैनल भी है जिसे आप https://youtube.com/financialbakwas देख सकते हैं।

आप कैसा व्यवहार करते हैं

आप कैसा व्यवहार करते हैं और कैसे दूसरे से बातें करते हैं, यह आपका खुद का आईना होता है। कभी यह परवरिश का नतीजा होता है तो कभी यह हमारे प्रोफेशन में होने वाली कठिनाईयों का नतीजा होता है। हम व्यवहार में सामने वाले से कैसे बातें करते हैं, उसकी कितनी इज्जत करते हैं, Continue reading आप कैसा व्यवहार करते हैं

और दौड़ के लिये समय निकल ही आया

अक्टूबर से दौड़ना बंद था, कभी किसी काम में व्यस्त तो कभी किसी काम में और समय ही नहीं निकल पाया, दरअसल दौड़ हमारी पिछले वर्ष जुलाई से ही कम हो गई थी। पर खैर देर आयद दुरुस्त आये। आज से फिर दौड़ शुरू की है, सबसे बड़ी समस्या समय की है, समय उतना ही है और काम बहुत सारे करने हैं। तो सोचा कि चलो अब नींद के समय में से थोड़ा समय चुराया जाये, अभी 6 बजे उठ रहे थे, अब आज से सुबह 5 बजे उठना शुरु कर दिया, और दौड़ के लिये समय निकल ही आया और साथ ही आधा घंटा बोनस का अपने पढ़ने लिखने के लिये ओर मिल गया।

दौड़
दौड़

सबसे बड़ी समस्या केवल और केवल आलस है। आज जब सुबह तैयार होकर दौड़ने जा रहे थे, तो लग रहा था कि आज किसी बहुत बड़ी समस्या का हल निकल गया है और फिर जब धीरे धीरे दौड़ना शुरू किया तो सारी समस्या ही खत्म हो गई। एक किमी दौड़ने के बाद जब पसीना आना शुरु हुआ तो समझ आया कि यह अहसास कितना अच्छा है। सुबह दौड़ते समय ताजी हवा से फेफड़े भी प्रसन्न हो रहे थे। सुबह कोई शोरगुल नहीं, न कार न स्कूटर, यहाँ तक कि सड़क पर पैदल चलने वाले भी नहीं थे। बस दूध देने वाले, समाचार पत्र देने वाले या कार साफ करने वाले दिख रहे थे। सुरक्षाकर्मियों की सुबह की ड्यूटी बदल रही थी, वे अपने नियत स्थान पर जा रहे थे। हमने देखा कि अब सारे सुरक्षाकर्मी बदले हुए हैं, वो भी 2-4 दिन में हमें पहचान जायेंगे, वैसे भी जब कॉलोनी के गेट से निकलते हैं, तो पहचानते तो होंगे ही।

हर एक राऊँड के बाद में पानी जरूर पी लेता हूँ, मेरा एक राऊँड लगभग 1.5 किमी का होता है, सतीश सक्सेना जी से बात करते हुए हमें भी यह लगा था, कि जब रिक्शे वाला कितने ही किमी बिना कोई एनर्जी ड्रिंक लिये रिक्शा खींच लेता है, तो हम क्यों लें, वैसे ही खेत का मजदूर, या अनाज मंडी का हम्माल। अब हम भी केवल दौड़ते हुए केवल पानी पीते हैं, हाँ जब लंबी दूरी के लिये दौड़ना होगा तब कुछ न कुछ एनर्जी ड्रिंक लेना ही होगा, क्योंकि पसीने के साथ सारा नमक निकल जाता है।

घर आते ही जबरदस्त वाली भूख लगने लगी, तो रिलेक्स करने के बाद सबसे पहले एक केला खाया और फिर 5 मिनिट का आराम करने के बाद नहाने चल दिये। अब अपने रोज के कार्य करने के लिये तैयार हैं, तो सोचा कि उसके पहले 10-15 मिनिट में अपने अनुभव ब्लॉग पर लिखते चलें।

वैसे शेयर बाजार आज अच्छा करने की संभावना है, क्योंकि वैश्विक बाजारों ने मंदी से उबरने के संकेत दिये हैं। सुबह ही सुना कि हीरो मोटर्स के नतीजे अच्छे आये हैं और उन्होंने 55 रूपये का डिविडेंड दिया है, हीरो मोटर्स के शेयर का भाव लगभग 3500 रूपये है, उस हिसाब से डिविडेंड का प्रतिशत 2 भी नहीं आता है, इससे बेहतर है कि REC के शेयर खरीदे जायें, जहाँ कि डिविडेंड यील्ड़ बहुत अच्छी है।

सुबह के मन का आलस या जिद बहुत खतरनाक होते हैं।

हर रोज हम जो काम करते हैं, वह निरंतर करने की इच्छा कभी कभी नहीं होती है, हम उस क्रम को किसी न किसी बहाने तोड़ना चाहते हैं। सुबह के मन का आलस या जिद बहुत खतरनाक होते हैं। सुबह उठकर कई बार ऐसा लगता है कि आज फिर काम पर जाना है, खाना बनाना है या स्कूल जाना है। मतलब कि जो भी काम हम नियमित रूप से कर रहे हैं, उस क्रम को हम तोड़ना चाहते हैं। इसे आलस कहें या जिद कहें, पर यह होता सबको है। यकीन मानिये कि आपको अगर यह नहीं होता तो आप असाधारण मानव है। Continue reading सुबह के मन का आलस या जिद बहुत खतरनाक होते हैं।

बिटक्वाईन वाले करोड़पति (Millionaire by Bitcoin)

आज शाम के समय की बात है हमारे एक सहकर्मी ने अपने ऑफिशियल चैट प्रोग्राम पर पिंग किया और पूछा कि बिटक्वाईन में निवेश किया या नहीं? हमने रोज वाले अंदाज में ही कहा कि नहीं भई, अपने को बिटक्वाईन नहीं जमता और न ही अभी तक समझे हैं, तो बेहतर है कि ऐसी चीजों के निवेश से दूर ही रहें, जो समझ में न आती हों। तब वे बताने लगे कि एक उनके मित्र ने 8 लाख बिटक्वाईन में लगाये थे जो कि अब लगभग 48 लाख रूपये हो चुके हैं, और उन्होंने भी देखा देखी 4 लाख 3 सप्ताह पहले लगाये हैं जो अब 6.24 लाख रूपये हो चुके हैं। हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि जो बंदा म्यूचुअल फंड तक में पैसे लगाने से डरता था, केवल किसी और के पैसे बढ़ गये तो उसने अपने 4 लाख रूपये का रिस्क याने कि जोखिम ले लिया। हमें कहने लगे कि और 2-3 सप्ताह देखते हैं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो पैसा दोगुना तो हो ही जायेगा। Continue reading बिटक्वाईन वाले करोड़पति (Millionaire by Bitcoin)

MTR (मवाली टिफिन रूम्स) बैंगलोर

बहुत दिनों से चिकपेट जाने का कार्यक्रम बन रहा था, पर जा ही नहीं पा रहे थे, 2 सप्ताह पहले भी गये थे, पर रास्ता भटकने की वजह से वापिस आ गये। इस बार फिर से कार्यक्रम कल सुबह बना, अपने सारे कार्य निपटाकर चल पड़े, भोजन का समय था MTR(मवाली टिफिन रूम्स) अपने खाने के लिये बहुत प्रसिद्ध है। हम वैसे भी कई बार MTR के भोजन का आनंद ले चुके हैं, परंतु हर मौसम का अपना अलग आनंद होता है। सर्दियों के शुरूआत होने से मीठा अलग हो जाता है।

पार्किंग के लिये MTR के आसपास बहुत से निजी पार्किंग उपलब्ध हैं, सड़क पर गाड़ी न खड़ी करें, एकदम मुस्तैद पुलिस गाड़ी टो करके ले जायेगी। पार्किंग MTR के बिल्कुल सामने ही पार्किंग कर सकते हैं या फिर 3-4 दुकान छोड़कर बिल्कुल कोने पर भी एक पार्किंग बनी है, वहाँ पार्किंग कर सकते हैं।

दोपहर के भोजन का समय 3 बजे तक ही है, इसके बाद ये लोग भोजन याने कि थाली नहीं परोसते, शनिवार और रविवार को रात्रि भोजन भी उपलब्ध रहता है, यह कल मैंनें MTR में पढ़ा था। अगर और किसी समय जा रहे हों तो डोसा, बिसिबेला भात जरूर खायें। खाने के विविध व्यंजन उपलब्ध हैं।

MTR की थाली खाना भी अपने आप में बहुत बड़ी बहादुरी है, हमने तो एक नियम बना रखा है कि कोई भी चीज दोबारा नहीं लेते हैं, तब जाकर सारी चीजें खा पाते हैं। MTR में घुसने के बाद सबसे पहले काऊँटर पर आप अपना बिल पे कर दें, प्रीपैड काऊँटर है। और उसके बाद पहली मंजिल पर चले जायें, जहाँ आपको अपना बिल दिखाना होता है, और वहाँ मौजूद स्टॉफ आपको एक नंबर देगा, क्योंकि इंतजार यहाँ कम से कम 10-20 मिनिट का होता है। हम भी इंतजार कर रहे थे, तब हम बात कर रहे थे कि यह रेस्टोरेंट 92 वर्ष पुराना हो चुका है, और पता नहीं कितने लोग कहते हैं कि विश्व का सबसे अच्छा डोसा यहीं मिलता है।

हमारा नंबर आ चुका था, इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि यहाँ गंदगी का नामोनिशान नहीं मिलेगा, सफाई का हर जगह, हर तरफ ध्यान दिया जाता है। सबसे पहले हमें अंगूर का जूस सर्व किया गया और फिर थाली जिसमें कि खुद की ही कटोरियाँ हैं, दी गई और साथ ही चम्मच भी दी गई।

angoor ka juice
angoor ka juice

सबसे पहले नारियल चटनी सर्व की गई, फिर आलू की सब्जी, हलवा (मूँग का हलवा लग रहा था), सलाद (किसा हुआ गाजर और भीगी हुई मूँग दाल), बादाम हलवा, सब्जी (जिसमें हमें लगा कि कच्चे मसाले हैं और थोड़ी तेल स्वाद के लिये मिलाया गया है), मूँग बड़ा औऱ डोसा। यह पहला राऊँड था।

worlds best dosa at MTR
worlds best dosa at MTR

दूसरा राऊँड – इसके बाद पूरी दी जाती है।

poori at MTR
poori at MTR

तीसरा राऊँड – बिसिबेला भात, रायता, चिप्स और अचार।

bisibela bhat at MTR
bisibela bhat at MTR

चौथा राऊँड – सादा चावल, सांभर।

chawal sambhar at MTR
chawal sambhar at MTR

पाँचवा राऊँड – सादा चावल, रसम।

rasam at MTR
rasam at MTR

छठा राऊँड – दही चावल।

curd rice at MTR
curd rice at MTR

सातवाँ राऊँड – पान।

pan at MTR
pan at MTR

आठवाँ राऊँड – फ्रूट आईसक्रीम।

fruit icecream at MTR
fruit icecream at MTR

खाना अनलिमिटेड है, पान और फ्रूट आईसक्रीम लिमिटेड है।

खाने का भरपूर आनंद उठायें, और अपने पेट का भी ध्यान रखें।

मैं जीवन में बहुत चंचल और वाचाल रहना चाहता था… मेरी कविता

मैं जीवन में बहुत चंचल और वाचाल रहना चाहता था।
मैं मेरे जीवन को मेरे हिसाब से जीन चाहता था।
मैं जी भी रहा था…
पर फिर एक ऐसा मोड़ आया, जहाँ
सब कुछ बदल गया, मेरा जीवन बदल गया।
उस मोड़ के कारण मैं धीर गंभीर हो गया।
मैं जीवन को रफ्तार से हराना चाहता हूँ।
अब मैं कुछ पाना चाहता हूँ।

NDTV बड़ा ही देशद्रोही चैनल है

NDTV बड़ा ही देशद्रोही चैनल है, भले हिंदी वाला हो या अंग्रेजी वाला, आज अभी थोड़ी देर पहले अंग्रेजी वाले चैनल पर झारखंड में भूख से हुई कुछ मौतों पर कार्यक्रम आ रहा था, जिसमें सरकार से जुड़ा हर आदमी बेशर्मी से कह रहा था, कि सब प्राकृतिक मौत हैं। और मरने वाले ने दाल भात भी खाया व परिवार के लोग 2-3 हजार महीना कमाते हैं, लोगों का कहना है कि आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ है तो उन्हें राशन की दुकान से राशन नहीं मिल रहा। इस पर भी केंद्र और राज्य के बयान विरोधाभासी हैं।

किसी को कोई क्लिएरिटी नहीं है, गरीब मर रहे हैं, देखकर मन अजीब सा हो रहा है। मानवीयता को शर्मसार करने वाले लोग आज भी हैं।

बेटेलाल साथ बैठकर देख रहे थे, वे ख़ुद ये सब देखकर द्रवित थे, उनको राशन कार्ड के बारे में नहीं पता, तो उनको बताया कि राशन कार्ड से क्या होता है और क्यों जरूरी है। ये भी बताया कि जितने रूपये चॉकलेट और आइस्क्रीम एक महीने में खर्च कर देते हो, उतने में तो एक परिवार का महीने भर का राशन आ जाता है।

वे अवाक रह गये!!

मम्मी जी की असामान्य स्वास्थ्य की बातें (Unusual Health problems)

हर वर्ष अप्रैल या मई में ही घर जाने का कार्यक्रम होता है, हम हमेशा ही कोशिश करते हैं कि लगभग सभी से मिल लें, समय हमेशा ही कम होता है, परंतु फिर भी उसी समय में सब जगह जाना, सबसे मिलना और साथ ही थोड़ा बहुत घूमना भी करना होता है। इस वर्ष भी हम दिल्ली, धौलपुर, उज्जैन और इंदौर गये थे, साथ ही धौलपुर के पास मुरैना में ही चौंसठ योगिनी का मंदिर और बहुत पुराने मंदिरों की श्रंखला पढ़ावली और बटेश्वर भी गये थे। इन मंदिरों के बारे में और यात्रा के बारे में विस्तार से लिखने का सोचा था, बहुत सारे फोटो खींचे थे, जो कि हमने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किये थे। अब थोड़ा थोड़ा समय निकाल कर लिखेंगे।

जब इस बार हम उज्जैन पहुँचे तो मम्मी जी और पापा जी अच्छे से चल फिर रहे थे और अपने लगभग सारे कार्य सामान्य रूप से ही कर रहे थे, अपने आप में पूरे आत्मविश्वास से लबरेज थे। जब आप अपने आधारस्तंभों को आत्मविश्वास से लबरेज देखते हैं तो अपने आप ही हमारे अंदर बेहद आश्चर्यजनक रूप से बहुत सी शक्ति, ऊर्जा के संचार होने लगता है। मम्मी जी की तबियत कई दिनों से खराब चल ही रही थी Continue reading मम्मी जी की असामान्य स्वास्थ्य की बातें (Unusual Health problems)

एक फोनटैब जो आज तक बिक न सका #CleanUpCashOut

पहला स्मार्टफोन होना ही अपने आप में बड़ी बात होती थी, मुझे याद है कि मैंने पहला स्मार्टफोन केवल इसलिये लिया था कि मुझे भी टच स्क्रीन वाला फोन का अनुभव लेना था, तो मैंने अपने कीबोर्ड वाले मोबाईल को स्टोर पर ही बॉय बैक में दे दिया था।

अब तक उसके बाद मैं कई बार अपने फोन बदल चुका हूँ, इस वर्ष भी मात्र 7 दिन पहले ही फोन बदला है। मेरे पास एक पुराना 7 इंच का टचस्क्रीन फोन था, जिसका मैं अधिकतर उपयोग केवल किताबों को पढ़ने के लिये करता था, फिर मैंने किताब पढ़ने के लिये अमेजन किंडल का उपयोग करना शुरू कर दिया और यह 7 इंच का टैब मेरे पास फ्री हो गया। मैंने सोचा कि चलो इसको बेच देते हैं, क्योंकि अब वह टैब मेरे किसी काम नहीं आने वाला था। पर मैं निश्चय ही नहीं कर पा रहा था कि यह फोन बिकेगा भी या नहीं, क्योंकि टैब की तकनीक 3 वर्ष पुरानी हो चुकी थी, पर किताब पढ़ने के लिये ठीक था। मैंने ऑनलाईन स्टोर पर इस टैब को बेचने के लिये फोटो के साथ इसकी कीमत भी डाल दी।

सबसे आश्चर्य की बात है कि मेरे पास कई लोगों के चैट पर मैसेज आये और फोन आये, परंतु एक बंदा जो था वह बहुत ही जल्दी में था और उसको भी केवल किताब पढ़ने के लिये ही टैब चाहिये था, मैंने कहा कि आप पहले टैब देख लो और फिर निर्णय ले लो कि आपको यह टैब चाहिये या नहीं, वह बंदा राजी हो गया। हमने एक कॉमन जगह पर मिलने का समय निश्चित किया, जिससे वह बंदा टैब देखकर अपनी तसल्ली कर ले और मुझे मेरी लगाई गई कीमत दे दे। मैंने टैब को फॉर्मेट भी नहीं किया था और फेक्टरी रीसेट भी नहीं किया था, उसमें सारी किताबें वैसी की वैसी ही डाउनलोडेड थीं।

हम निश्चित समय पर मिले और उस बंदे ने लगभग 5-10 मिनिट तक टैब को अपने हाथ में लेकर देखा परखा और बोला कि मुझे या टैब पसंद है, हमने कहा ठीक है, हम इसे फेक्टरी रीसेट कर देते हैं, क्योंकि इसमें हमारे सारे लॉगिन वगैरह सुरक्षित हैं और कुछ निजी जानकारी भी है। उसने भी हामी भरी और कहा कि जो किताबें आपके पास हैं वे ईमेल कर दें, तो मैंने कहा कि वो किताबें मैं बाद में ईमेल कर दूँगा। हमने सेटिंग्स में जाकर टैब को फेक्टरी रीसेट कर दिया। अब यहाँ से समस्या की शुरूआत हुई कि जैसे ही हमने फैक्टरी रीसेट किया और वापिस से सेट करने लगे, तो कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम की एरर आ गई, हमें लगा कि हो सकता है कि कुछ समस्या हो गई हो, तो हमने वापिस से रिसेट किया और फिर से इंतजार करने लगे, इसी बीच बातों ही बातों में हम पास की कॉफी शॉप पर चले गये और कॉफी का ऑर्डर कर दिया, पता चला कि हम दोनों एक ही फील्ड से हैं और शौक भी बहुत से मिलते जुलते हैं। टैब रिसेट होकर वापिस से शुरू हुआ तो हमने देखा कि फिर से वही एरर आ रही है, हमने उस बंदे से कहा कि लगता है इस टैब को हमें छोड़ने के मन ही नहीं है, देखना घर पहुँचते ही ठीक हो जायेगा, वह बंदा भी हँसने लगा और कहने लगा कि दो बार देख लिया है, एक बार और रिसेट करके देख लो। हमने कहा यह भी सही है, कि एक बार और रिसेट करके देख लें। इसी बीच हमारी एक कॉफी खत्म हो चुकी थी, और रिसेट के बाद वापिस से तीसरी बार भी वही एरर आने लगी।

हमने उस बंदे से कहा कि एक काम करो, आप इस टैब को ले जाओ और जब आपको तसल्ली हो जाये तब आप इसके पैसे हमारे एकाऊँट में ट्रांसफर कर देना, उस बंदे ने कहा कि नहीं, जब तक टैब सही हालत में नहीं होगा वह लेकर नहीं जायेगा। नहीं तो उसके ऊपर टैब खरीदने का दबाब होगा। हमने कहा चलो ठीक है, हम घर जाकर फिर से कोशिश करेंगे, हो सकता है कि हो जाये और फिर हम आपको बता देंगे कि आप इस टैब को कब ले सकते हैं।

हम टैब लेकर घर चले आये, परंतु जितनी बार रिसेट किया, उतनी बार ही एरर आई, कुछ दिन हमने बहुत ट्राय किया परंतु कुछ नहीं हुआ, फिर वही हुआ कि हमने उस टैब को अपने ड्रॉअर के हवाले कर दिया और वह आज तक हमारे ड्रॉअर में ही है, और घर में पहली बार हमारे पास एक पुराना टैब फोन पड़ा ही रह गया।

अब इसके लिये कैशिफाई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। जहाँ केवल 60 सेकंड में फोन बेचा जा सकता है। जो #CleanUpCashOut के काम आता है।

अगर आप भी कैशिफाई पर कुछ पुराना गैजेट बेचते हैं और CLEANCASH कोड का उपयोग करते हैं तो आपके Rs.250 ज्यादा मिलेंगे।

किसका झंडा (Flag) विश्न में सबसे ऊँचा फहराया जाता है? Which flag is hoisted long?

किसका झंडा (Flag) विश्न में सबसे ऊँचा फहराया जाता है? Which flag is hoisted long?

सारी लड़ाईयाँ केवल बंदूकों और तोपों से नहीं लड़ी जाती हैं, और खासकर जबकि यह भारत और पाकिस्तान के बीच की बात हो। पिछले कुछ महीनों से भारत और पाकिस्तान के बीच झंडे की ऊँचाई पर तनातनी चल रही है, भारत के बाघा अटारी सीमा पर झंडे की ऊँचाई इसका कारण है।

भारत के बाघा अटारी सीमा पर झंडा फहराने के 8 महीने बाद, पाकिस्तान ने अपने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को भारत के झंडे से 50 फिट ऊँचा झंडा फहराया।

पाकिस्तान के इस झंडे को दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा झंडा माना जा रहा है, साथ ही विश्व में आठवाँ ऊँचा झंडा है। पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यरात्रि में बाघा अटारी सीमा के पास यह झंडा फहराया।

8 मार्च 2017 को जब भारत ने 350 फिट ऊँचा झंडा बाघा सीमा पर फहराया, यह झंडा 20 किमी दूर लाहौर से भी देखा जा सकता था। पाकिस्तान ने ऊँचे झंडे पर भारत के बीएसएफ से आपत्ति दर्ज करवाई कि यह जासूसी करना का एक तरीका है और इस झंडे में जासूसी कैमरे लगे हैं, जो कोई देख नहीं सकता है। जिससे भारत पाकिस्तान की खुलाआम जासूसी करेगा। परंतु, भारत ने जबाब दिया कि हमने झंडा फहराने से कोई भी नियम नहीं तोड़ा है और पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने बड़ा बयान दिया कि यह हमारे भारत का झंडा है और अपनी सरजमीं पर हमें इसे फहराने से कोई नहीं रोक सकता।

फिर भी, तिरंगा याने कि भारत के झंडे को कई बार उतारना ही पड़ा, इसका कारण बाघा सीमा पर बहुत तेज चलने वाली हवायें हैं, जिससे एक महीने में 4 बार झंडा फट चुका था। कहा जा रहा है कि ऊँचा झंडा बनाने वालों ने बाघा सीमा पर चलने वाली तेज गति से चलने वाली हवाओं को ध्यान में रखकर झंडा नहीं बनाया था। बाद में जुलाई 2017 में पाकिस्तान ने कहा कि वह भी 400 फीट ऊँचा झंडा स्वतंत्रता दिवस पर फहरायेगा। अफवाह है कि इस झंडे को जिस टॉवर पर फहराया गया है, उस पर हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगे हैं जो कि भारतीय सीमा के अंदर तक जासूसी कर सकते हैं।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि चीन ने इस झंडे को प्रायोजित किया है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रूपये आई है। कहा यह भी जा रहा है कि इसके ऊपर हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगा रखे हैं जो कि न केवल अटारी तक जूम करके देख सकते हैं बल्कि अमृतसर के पास भारतीय सेना का खसास कैंट और बीएसएफ के हैडऑफिस तक जासूसी कर सकता है। इस टॉवर को इस तरह से बनाया गया है कि कम से कम एक दर्जन पाकिस्तानी जवान इस पर खड़े हो सकते हैं और भारतीय सीमा की जासूसी कर सकते हैं।

Indian Flag 350 Ftभारत का झंडा (तिरंगा)

360 फीट ऊँचाई

लागत 2.43 करोड़ रूपये और 1.25 लाख रूपये प्रति झंडे की कीमत

मरम्मत का खर्च 15 लाख रूपये

 

 

Pakistani 400 ft Flagपाकिस्तानी झंडा

400 फीट ऊँचाई

लागत 7 करोड़ रूपये

झंडे का आकार 120×80 फीट

 

Jeddah Flagpole Saudi Arabia 561 ftसऊदी अरब के जेद्दाह में झंडा

जेद्दाह में झंडा फहराने के विश्व में सबसे ऊँचा बिना किसी सहारे के स्तम्भ है जो कि सन 2014 में बनाया गया था। इसकी ऊँचाई 171 मीटर (561 फीट) है। झंडा फहराने के स्तम्भ को बनाने में 500 टन स्टील का उपयोग हुआ है, केवल झंडे का वजन ही 570 किलो है। झंडे का आकार 162×108 फीट का है।

 

Dushanbe flagpole tajikistan 541 ft
Dushanbe flagpole tajikistan 541 ft

दुशान्बे का झंडा फहराने का स्तम्भ, तजाकिस्तान

दुशान्बे का झंडा फहराने का स्तम्भ विश्व का दूसरा ऊँचा स्तम्भ है। यह पैलेस ऑफ नेशन्स के ठीक सामने दुशान्बे में है। इसकी ऊँचाई 154 मीटर (541 फीट) है।

 

 

 

national flag square azerbaijan 162 meter
national flag square azerbaijan 162 meter

राष्ट्रीय ध्वज स्कवेयर, अजरबैजान

पहले यही ध्वज सबसे ऊँचा था और इसी के नाम पर सबसे ऊँचा ध्वज होने का कीर्तिमान था। इसकी ऊँचाई 162 मीटर है, और इसकी बनाने की शुरूआत 30 दिसंबर 2007 को अजरबैजान के राष्ट्रपति द्वारा की गई थी।

 

 

 

panmunjom flagpole north korea 323 ft
panmunjom flagpole north korea 323 ft

पन्मुनजोम का झंडा फहराने का स्तम्भ, उत्तर कोरिया

जब दक्षिण कोरिया ने दाइसोंग-डोंग में 323 फीट ऊँचा झंडा फहराने का स्तम्भ बनाया, तब उत्तर कोरिया ने जबाब में उससे ऊँचा स्तम्भ बनाया। पन्मुनजोम स्तम्भ उत्तर कोरिया के किजोंग-डोंग में 525 फीट ऊँचा है और लंबे समय तक इसे विश्व का सबसे ऊँचा झंडा होने का गौरव प्राप्त था।

 

 

 

ashgabat flagpole turkmenistan 436 ft
ashgabat flagpole turkmenistan 436 ft

अश्बागात का झंडा फहराने का स्तम्भ, तुर्कमेनिस्तान

अश्बागात का स्तम्भ बिना किसी सहारे के खड़ा हुआ विश्व का पाँचवे नंबर का स्तम्भ है। इसकी ऊँचाई 436 फीट है, यह तुर्कमेनिस्तान में 2008 में बनाया गया था।

 

 

 

Raghadan Flagpole Jordan
Raghadan Flagpole Jordan

राघदान का झंडा फहराने का स्तम्भ, जॉर्डन

राघदान का झंडा फहराने का स्तम्भ जॉर्डन के अम्मान में 416 फीट ऊँचाई का है, और यह स्टील से बना हुआ है। यह राघदान पैलेस के रॉयल घराने अल-मैक्वार में फहराया हुआ है। इसे 10 जून 2003 को फहराया गया था, और इसे राजधानी के 20 किमी दूर से भी देखा जा सकता है।