रीयल एक्टिव फ़ाईबर प्लस (Real Activ Fiber +) डाबर इंडिया लिमिटेड का उत्पाद है जो कि पूरी तरह से देशी है। दावा किया गया है कि यह १०० प्रतिशत फ़लों का रस है, अलग से शक्कर नहीं डाली गई है और न ही किसी प्रिजर्वेटिव का उपयोग किया गया है।
यह गुणकारी है इसका एक ग्लास जूस पीने से जो कि लगभग २०० मि.ली. होता है से एक फ़ल की आपूर्ती करता है, और ४०% तक कम कैलोरी आपको मिलती हैं जो कि आपके मनपसंदीदा नाश्ते में होती हैं। नाश्ता – एक समोसा, या पिज्जा की स्लाईस या फ़िर बटर सैडविच।
इसमें फ़लों का गूदा मिलाया गया है जिससे यह गाढ़ा और अच्छे स्वाद का होता है। यह आपको तरोताजा कर देगा।
आज फ़ाईबर की जरूरत क्यों है ? क्योंकि हो सकता है कि आपको खाने मॆं भरपूर फ़ाईबर नहीं मिल रहा हो तो आहार को संतुलित रखने के लिये यह जरूरी है। रोज आहार में कितना फ़ाईबर लेना चाहिये ? रोज खाने में २५ ग्राम फ़ाईबर लेना चाहिये और इसके एक गिलास से ३ ग्राम फ़ाईबर की आपूर्ती शरीर को होती है।
इसके चार गुण बताये गये हैं –
Manage weight & Stay fit
Keep digestive system healthy
Maintain heart health
Enhance fullness
एक लीटर के पैक में लगभग ५३० कैलोरी होती हैं।
इस पैक को रिसायकल्ड डब्बे में पैक किया गया है वैसे इसकी एम.आर.पी. ९० रुपये है, परंतु अभी ट्रायल ऑफ़र में ७० रुपये में उपलब्ध है। एक्स्पायरी छ: महीने की है।
हमने इसके दो भिन्न स्वादों को चखा है पहला है मल्टी फ़्रूट और दूसरा है ओरेंज सिट्रस पंच।
मल्टी फ़्रूट का स्वाद हमें बहुत भाया और ओरेंज सिट्रस पंच थोड़ा खट्टा है ऐसा लगता है कि जैसे संतरा ही मुंह में रख लिया है।
कुल मिलाकर अच्छा है और नये स्वादों को चखने की इच्छा है।