Tag Archives: जनहित

उपयोगकर्ता खाता नियंत्रण User Access Control (UAC) विंडोज विस्टा की विशेषता

जब मैंने अपने साफ़्टवेयर को विस्टा आधारित अपने लेपटाप पर चलाने की कोशिश की तो यह समस्या आई An unidentified program wants access to your computer, तब हमने ढूँढ़ मचाई तो विस्टा के UAC का पता चला जो कि विस्टा की विशेषता है।

उपयोगकर्ता खाता नियंत्रण User Access Control (UAC) विंडोज की एक विशेषता है जो कि आपके कंप्यूटर में अनधिकृत परिवर्तन को रोकने में मदद करता है। यह आपसे अनुमति या प्रशासक कूटशब्द (administrator password) लेगा कि संभावित प्रोग्राम कंप्यूटर के संचालन को प्रभावित कर सकता है और सूचित करता है कि यह सेटिंग्स का बदलाव अन्य उपयोगकर्ताओं के कार्यों को प्रभावित कर सकता है। जब भी आप UAC संदेश देखें ध्यान से पढ़ें कि यह उसी कार्यक्रम को शुरु करने का संदेश है जिसे आपने शुरू किया है।

शुरुआत में ही कार्यों से पहले ही पुष्टि करने से, इससे UAC दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर (मैलवेयर) और स्पायवेयर (spyware) स्थापित करने या आपके कंप्यूटर में परिवर्तन करने से रोकने में मदद कर सकता है।

UAC शुरु या बंद निम्नलिखित तरीके से किया जा सकता है –
1.Start
2.Control Panel
3.Turn User Account Control on or off
4.Use User Account Control (UAC) to help protect your computer चेकबाक्स पर क्लिक कर अनचेक कर दें।
5.क्लिक ok
6.क्लिक close.

इसके बाद आपके अपने साफ़्टवेयर विस्टा चलाने देगा पर हाँ सेटिंग्स चेंज करने के बाद एक बार सिस्टम को रिस्टार्ट करना पड़ेगा।

कम्प्य़ूटर के मुफ़्त सुरक्षा उपकरण – भाग ३ (Free Tools for PC Security – Part ३)

५. विनपेट्रोल (Winpetrol) – विनपेट्रोल मजबूत सुरक्षा की निगरानी कर हाइजेकिंग से, मैलवेयर हमलों, और आपके सिस्टम में आपकी अनुमति के बिना परिवर्तनों के लिए बनाया है। पारंपरिक सुरक्षा कार्यक्रम (Anti-viruses), हार्ड ड्राइव स्कैन एवं कुछ थ्रेट्स को ही खोजते हैं। विनपेट्रोल अनुमान से पता लगाता है कहीं आपके सिस्टम पर आपके अनुमति के बिना महत्वपूर्ण संसाधनों का स्नैपशॉट लेकर हमला और सुरक्षा का उल्लंघन करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है और अगर ऐसा है तो विनपेट्रोल आपको चेतावनी दे देगा ।

६. सीकुनिया (Secunia) निजी सॉफ्टवेयर इंस्पेक्टर (SPI) – हम में से अधिकांश ने हमारे सिस्टम में कम से कम एक असुरक्षित प्रोग्राम तो अवश्य स्थापित किया हुआ है जो हमारे सिस्टम को खतरे में डालता है। सीकुनिया (Secunia) निजी सॉफ्टवेयर इंस्पेक्टर (SPI) असुरक्षित कार्यक्रम के लिए आपके पीसी को स्कैन करता है। यह आपके स्थापित प्रोग्राम के लिए आपको अद्यतन (updates) और पैच(patches) की सूचना भी रखता है.

ज्यादा जानकारी के लिये पढ़ें –
कम्प्य़ूटर के मुफ़्त सुरक्षा उपकरण – भाग १ (Free Tools for PC Security – Part १)कम्प्य़ूटर के मुफ़्त सुरक्षा उपकरण – भाग २ (Free Tools for PC Security – Part २)

मुफ़्त साफ़्टवेयर

मुफ़्त चीज हमेशा अच्छी नहीं होती यह मानसिकता हमें बदलने की जरुरत है पर कुछ ३-४ मुफ़्त सा्फ़्वेयर के संयोजन से सुरक्षा प्रणाली अच्छी हो सकती है। क्योंकि मुफ़्त वाले साफ़्टवेयरों में कुछ न कुछ कमी अवश्य होती है पर वह हम किसी और सा्फ़्टवेयर से पूर्ण कर सकते हैं।

कम्प्य़ूटर के मुफ़्त सुरक्षा उपकरण – भाग २ (Free Tools for PC Security – Part 2)

३. स्पायबोट – स्पायवेयर इन्टरनेट पर आपके कम्प्यूटर पर जो भी हो रहा है उसका एक मार्केटिंग प्रोफ़ाईल बनाता है और बिना आपकी जानकारी के आपकी प्रोफ़ाईल विज्ञापन कंपनियों को उपलब्ध करवाता है। अगर आप ध्यान दें तो आपके ब्राउजर का कोई भी नया टूलबार यह सब कर सकता है, और आपको बिना पता चले स्पायवेयर आपके मार्गों को रिकार्ड कर के भेज देता है। कई बार तो स्पायवेयर आपके वेबपेज पर अनाधिकृत प्रवेश कर लेता है और किसी और वेबपेज पर ले जाता है। हालांकि स्पायवेयर का स्वाभाव विनाशकारी नहीं है पर यह आमतौर पर प्रदर्शन (performance) को प्रभावित करता है| अगर आपके सिस्टम की स्पीड बहुत कम हो जाये तो मान लीजिये कि स्पायवेयर ने हमला कर दिया है। आप स्पायबोट से स्पायवेयर को ढ़ँढकर खत्म कर सकते हैं, जो कि बहुत सारे एन्टीवायरस साफ़्टवेयर भी नहीं कर पाते हैं।

विशेष: #१,#२,#३ साफ़्ट्वेयरों का संयोजन एकल उपयोगकर्ता प्रणालियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करता है। इनका आसानी से उपयोग कर सकते हैं इसके लिये किसी विशेष तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं है।

४. वोट (WOT) – बाजार के संदर्भ में, वोट (WOT) एड-इन(add-in) के द्वारा ब्राउज़र के लिए सुरक्षा के लिये एक नई पेशकश है| यह आपके सिस्टम को ऑनलाइन घोटाले, पहचान, चोरी, स्पायवेयर, स्पैम, वायरस और संदिग्ध वाणिज्य साइटों से सुरक्षित, रखेगा। जैसे ही वोट (WOT) संदिग्ध साईट की पहचान करेगा, ये आपको सतर्क कर देगा। बेशक फ़ैसला आपको करना है कि आपको कार्य जारी रखना है या नहीं पर कम से कम आपको यह पहले ही सतर्क तो कर देगा।

ज्यादा जानकारी के लिये पहले पढ़ें कम्प्य़ूटर के मुफ़्त सुरक्षा उपकरण – भाग १ (Free Tools for PC Security – Part १)

कम्प्यूटर के मुफ़्त सुरक्षा उपकरण – भाग १ (Free Tools for PC Security – Part 1)

कम्प्यूटर की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसके लिये सभी बहुत चिन्तित भी रहते हैं ।

कुछ सुरक्षा उपकरणों को हमें खरीदना भी पड़ता है, और कुछ मुफ़्त में भी उपलब्ध हैं। मुफ़्त सुरक्षा उपकरण भी बहुत
अच्छा काम करते हैं। आजमा कर देखें –

१. एवीजी एन्टीवायरस – शायद एवीजी सबसे लोकप्रिय एन्टीवायरस सोफ़्टवेयर है। यह वायरस एवं स्पायवेयर दोनों से सुरक्षा प्रदान करता है।

२. मेलवेयरबाइट्स – यह सुरक्षा प्रदान करता है मेलवेयर से। दुर्भाग्यवश, मेलवेयर एक बार संस्थापित हो जाने के बाद किसी भी तरीके से हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि यह कंट्रोल पेनल में भी नही दिखाई देता है। मेलवेयर कुछ हेल्पर फ़ाइल्स को संस्थापित कर देता है, अगर हम मेलवेयर हटा भी देते है तो यह वापस से डाउनलोड कर संस्थापित कर देता है। मेलवेयर में वायरस, वोर्मस, रूट्किट्स, स्पायवेयर एवं ट्रोजन्स होते हैं। मेलवेयरबाइट्स एक अच्छा उपकरण है मेलवेयर ढूँढ़्ने और हटाने के लिये।

क्या आपको पता है कि १ अप्रैल २००९ से ATM transaction शुल्क नही लगेंगे व भविष्य में आने वाली समस्या ।

जी हाँ, यह गप नहीं यह सत्य है, १ अप्रैल २००९ से ATM transaction शुल्क नही लगेंगे। रिजर्व बैंक ने अपने सर्कुलर में यह कहा है।

शुल्क के नाम पर बैंक अभी तक मनमाना शुल्क वसूलती थीं उन पर लगाम लगेगी। किन्तु जब से यह नियम रिजर्व बैंक ने बनाया है, तब से लगभग किसी भी बैंक ने ATM नहीं लगाया है, सब अपना ATM लगाने से कतरा रहे हैं, क्योंकि उसका स्थापन और परिचालन खर्च तो उसे ही करना है परंतु उपयोग सभी बैंकों के उपभोक्ता करेंगे। इस बारे में रिजर्व बैंक ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है। पर सभी बैंक इस समस्या से निपटने के लिये विचार विमर्श कर रही हैं, और रिजर्व बैंक से अनुरोध भी किया है कि ATM नेटवर्क खुद रिजर्व बैंक ही अपने अधिकार क्षैत्र में ले ले।

नई समस्या जो हमारे सामने आ सकती है – ATM बंद मिले कारण बताया जा सकता है कि कैश खत्म हो गया है, तकनीकी खराबी आ गई है वगैराह।
देखते हैं कि रिजर्व बैंक इस समस्या का क्या समाधान ढूँढती है।
सर्कुलर के लिये आप यहाँ तड़का लगा सकते हैं, रिजर्व बैंक की आधिकारिक साईट पर ।

मेरे देश भारत की राजधानी दिल्ली

वैसे तो मैं मुंबई में नौकरी करता हूँ परंतु दिल्ली में क्लाईंट है तो दिल्ली का चक्कर लगता ही रहता है, वैसे तो मैं भी दिल्ली साईड का रहने वाला हूँ परंतु फ़िर भी यह शहर और यहाँ के लोग मुझे कम ही पसन्द आते हैं, उसका एक कारण यह भी हो सकता है कि मुँबई में आम आदमी अनुशासित है परंतु दिल्ली में उत्तर भारतीयों का जलवा अलग ही झलकता है, अनुशासन में रहना उत्तर भारतीय अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। बस हम निजामुद्दीन रेल्वे स्टेशन पर आये थे और अपने होटल जाने के लिये प्रीपेड रिक्शा का रुख किया वहाँ देखा कि पहले ही बहुत लंबी लाईन लगी है (अनुशासित जनता दिल्ली की नहीं मुँबई की !! या भारत की…), आधे घंटे लाईन में खडे रहने के बाद प्रीपेड की पर्ची के लिये हमारा नंबर आया और फ़िर ऑटो का इंतजार और पर्चीवाले अनुशासित लोगों के मारामारी में १ घंटा चला गया । तब लगा कि शायद आम जनता का सपना हमेशा सपना ही रहेगा, दिल्ली मे प्रशासन का, इससे अच्छा प्रशासन तो मुँबई में है वहाँ ऑटो के लिये भावताव नहीं करना पड़ता है वहाँ मीटर से ईमानदारी से चलते हैं, पर यहाँ आते ही भारत की राजधानी की प्रशासनिक हकीकत से रुबरु होना पड़ता है।

3000 चैनल देखिये फ्री – उपग्रह टीवी पीसी के लिये ।

अभी हाल ही में नई तकनीक आई है, अब आप कम्प्यूटर पर (लेपटाप पर भी) टीवी देख पायेंगें। इस के कुछ फायदे इस प्रकार हैं –
1) महीने की फीस नहीं चुकानी पड़ेगी, यानि के बिल्कुल मुफ्त वो भी जिंदगी भर उपग्रह टीवी पीसी पर ।
2) इतने सारे चैनल – 3000 चैनल देख सकते हैं आप अपने पीसी या लेपटाप पर।
3) टीवी आपके साथ हमेशा – आप विश्व के किसी भी हिस्से में हों पर आप अपने लेपटाप पर टीवी देख सकते हैं।
4) अपने मनपसंदीदा कार्यक्रम डाउनलोड करके बाद में भी देख सकते हैं।
5) दुनियाभर के सभी प्रसिद्ध चैनल जैसे – फोक्स, बीबीसी, इएसपीएन, सीएनएन और भी बहुत सारे।
6) 78 देशों के चैनल उपलब्ध।
7) सभी प्रकार के श्रेणियों के चैनल उपलब्ध।
8) सभी लाईव कार्यक्रम संपूर्ण विश्व से।
9) प्राकृतिक आपदाओं से सेवा प्रभावित नहीं होती है इसलिए यह बहुत विश्वसनीय सेवा है।
10) कोई अलग से हार्डवेयर लगाने की जरूरत नहीं है . केवल एक छोटे से सॉफ़्टवेयर की आवश्यकता है और ब्राडबेंड की।

इस सॉफ्टवेयर को कहा जाता है उपग्रह टीवी पीसी के लिये (Satellite TV for PC). उपग्रह टीवी पीसी के लिये सॉफ्टवेयर 7 वर्षों से अधिक समर्पित अनुसंधान और विकास का नतीजा है जो कि कानूनी तौर पर हजारों की संख्या में टेलीविजन चैनलों को पूरे विश्व में भेजता है आपके कंप्यूटर के लिये, इंटरनेट के माध्यम से।

आप इस सॉफ़्टवेयर को संस्थापित करने के बाद 3000 से ज्यादा चैनल देख सकते हैं वो भी डीवीडी फिल्म गुणवत्ता के साथ ।

केवल एक बार भुगतान करना हैं| वह भी मात्र 2500/- रुपये / 45.95$.

ज्यादा जानकारी के लिये कि टीवी पीसी के लिए कैसे काम करता है व आप किधर से सॉफ़्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं चटका लगायें उपग्रह टीवी पीसी के लिये

लेख :
PC TV – How To Watch Free Online TV In Your Computer
Satellite TV For PC – Watch TV Online In Your PC

बहुत दिनों के बाद हिन्दी….

आज बहुत दिनों के बाद हिन्दी टाईप करने के लिये सिस्टम मिला है नहीं तो क्लाइंट साईट पर या तो टाईम नहीं होता या फिर सिस्टम में नया साफ्टवेयर संस्थापित करने के लिये पर्याप्त राइट्स नहीं होते हैं।

हमें यह‍ दिल्ली में पडे़ हुए पूरे 4 महीने होने आये हैं ओर अगले दो महीने और बाकी हैं मुंबई जाने के लिये। अच्छा यह रहा कि दिल्ली में ज्यादा गरमी नहीं पड़ रही है थोड़ा मौसम ठीक है, क्योंकि पहले ही बेमौसम बरसात हो चुकी है। पर वह्‍ मुंबई में बरसात अपना रंग दिखा रही है और हम वह लुत्फ़ नहीं ले पा रहे हैं।

यह्‍ तो दिनभर काम करने के बाद बस बिस्तर ही नजर आता है और ताजा समाचार या तो फोन पर घ़रवाली बताती है या फिर सुबह समाचार पत्र ।

रोज सुबह होटल में या तो बटर टोस्ट खा लो या फिर आलू परांठा, दोपहर में कनाट प्लेस में बनाना लीफ में साउथ इंडियन, पंजाबी ढाबे का प्योर तेल वाला पंजाबी खाना या फिर राजमा चावल। अब तो हालत यह हो गयी है कि घर का खाना खाने से हाजमा खराब हो जाता है। पर हां शाम को करोलबाग या चांदनीचौक चले जाओ तो दिल्ली की चाट का आनंद ले लो नहीं तो दिन मे छोले कुल्चे, दही भल्ले भी बुरे नहीं हैं।

दुनिया में बड़ी बड़ी खबरें हो गयीं पर हम उन पर चिंतन नहीं कर पाये वैसे भी चिंतन करके हम कर क्या लेते। जैसे कि कच्चे तेल का भाव 145 $ हो गया, शेयर मार्केट अपने निम्नतम स्तर पर, सोने का दाम आसमान पर, महंगाई और न्यूक्लियर मुद्दे पर लेफ्ट का बबाल, सरकार पर खतरा, अमरनाथ श्राईन बोर्ड भूमि विवाद इत्यादि । किंतु हां हम दुनिया से थोडे बहुत जुडे हुए हैं।

बहुत दिनों बाद लिखा है आज ही कैफे हिन्दी से डाउनलोड किया है, पहली बार लिख रहा हूं मात्राओं की गल्ती के लिये क्षमा चाहता हूं।