Tag Archives: हिन्दी वर्णमाला

क्या आपको हिन्दी वर्णमाला आती है ? [ Do you know Hindi Alphabets]

जब से मेरा बेटा पढ़ना सीख रहा है, मुझे भी वापस पूरी हिन्दी वर्णमाला याद हो गई है।अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अ:
क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
ट ठ ड़ ढ ण
त थ द ध न
प फ़ ब भ म
य र ल व स श ष ह
क्ष त्र ज्ञ

हमने याद किया कि हमें आखिरी बार वर्णमाला कब याद थी, तो याद आया कि स्नातकोत्तर संस्कृत में हमने यह पढ़ा था, पर किसी कारणवश हम उपाधि नहीं ले पाये थे। फ़िर अपने मोबाईल पर वर्णमाला मिली, पर उस समय हमें वर्ग याद रहता था, फ़िर बाद में वर्ग भी भूल जाते थे।

और सुधिजन विद्वान बतायें कि क्या यह हिन्दी वर्णमाला पूर्ण है, क्योंकि आजकल कुछ नये शब्द इसमें जोड़े जा रहे हैं, जो कि मुझे पच नहीं रहे हैं।
जैसे कि – ड़, ढ़, श्र

आप बताईये क्या आपको हिन्दी वर्णमाला आती है ?