Anchored VWAP – मतलब की आप खुद अपने Anchor को decide कीजिये, आपको कहाँ कौन से point से अपनी trade journey की शुरूआत करनी है। जैसे समुद्र में जहाज को किनारे लगाने के लिये उसका कप्तान Anchor लगाता है, वैसे ही यहाँ आप अपने जहाज के कप्तान हैं।
Price की Average को जानने के लिये हम Anchored VWAP का पता होना चाहिये, तो हमें Day Time Frame में Hope और Fear के point में Anchor लगा लें। तो आपको AVWAP ले सकते हैं, इससे आप Interaday, swing, positional इत्यादि में Entry ले सकते हैं।
Interaday के लिये nearest AVWAP लगा लें, यहाँ पर Day Time Anchor लगाने से काम नहीं होगा। World में किसी भी बाजार में trade करने के लिये आप Anchored VWAP का उपयोग करिये।हमेशा ही हमें Fear के लिये सबसे lowest point पर लगा लें, अगर Nifty के दो lower price पर लगा दीजिये, तो अपने आप ही आपको हर किसी शेयर के लिये आपको AVWAP मिल जायेगा, और इस AVWAP की दोनों लाईनों को तोड़ना smart money के लिये बहु ही कठिन होगा।
Day Time Frame में जाकर अलग अलग fear के लिये लेवल को देखिये
27-10-2008
20-05-2020
14-03-2020
30-10-2020
ये dates पर Anchor लगाया जा सकता है, बाजार कितना भी गिर जाये तो इन Average को नहीं तोड़ेगा, यहाँ पर हमेशा ही smart money का support रहता है। पोर्टफोलियो हमेशा ही Fear वाले candle पर बनाना चाहिये, भले ही जब भी मौका मिले।
Option Selling में कैसे इसका उपयोग करेंगे –
AVWAP के नीचे Option Strike price पर put बेच देना है, यहाँ Time Frame 1H का रखना है। जैसे ही अगर Candle AVWAP के ऊपर एक candle close देता है, तो trade से exit कर जाना चाहिये।
Stock option पर भी इसे उपयोग किया जा सकता है, वैसे ही अगर Candle AVWAP के ऊपर है तो आप Put में long जा सकते हैं, या फिर Call को बेच सकते हैं।
Strike price chart लगा लीजिये और अगर AVWAP के ऊपर है तो खरीदना है, और नीचे है तो बेच देना है –
ज़्यादा फ़ायदा तभी होगा जब आप AVWAP के पास short करे दें।
Legal Declaimer – I am not SEBI Registered Research Analyst. All Posts, Views & Ideas are for Educational purpose only. I am not responsible for your Profit & Loss. Please consult your Financial Advisor before making any Investment / taking any trade position in market.
यह मेरी ख़ुद की Learning है जो कि मैं NK Sir के Content से सीख रहा हूँ। यह सारा Content NK Sir का copyright है।
Bollinger Band के basics के बारे में आप गूगल करके पढ़ सकते हैं।
Bollinger Band कहता है कि किसी भी दिन Gap Down या Gap up होने के बाद भले वह 15 Min हो या 30 Min या 1 Hour Time Frame हो, और candle Bollinger Band के बाहर बने, Candle Bollinger Band से बिल्कुल भी न छुए।
Gap up होने पर अगर दूसरी या तीसरी या उसके बाद की कोई भी Candle VWAP के नीचे आ जाती है, तो उस दिन price बहुत तेजी से नीचे गिरता है और price ऊपर rarely ही जाता है। मतलब short को Trade बनता है।पूरे दिन अपने VWAP को नहीं तोड़ेगा। ऐसा क्यों होता है क्योंकि smart money वहाँ से exit करता है और retailers trap होता है। इसे BB Trap कहा जाता है। इससे लगभग 10-15% तक का return उसी दिन मिल सकता है। और यह 80-90% केस में successful होता है। आपका Entry price ही आपका Stop loss होगा, आप System में Stop loss लगा देना है। 80-90% केस में आपका stop loss हिट ही नहीं होगा।
Gap Up Ideal scenario
इसमें तीन प्रकार से trade किया जा सकता है –
Cash में short कर सकते हैं, मतलब कि short sell कर सकते हैं, ध्यान रखें कि आपका ऑर्डर MIS & intraday में place होना चाहिये। ऑर्डर कभी भी Normal (NRML) में short नहीं करना चाहिये।
Future को short कर सकते हैं और उसे Necked नहीं करना है, तब put की ATM को short sell कर देना है। उससे क्या होगा कि आपका बढ़िया सी Hedge हो जायेगी। Necked में भी जा सकते हैं, पर उसमें ज्यादा loss हो सकता है।
अगर आप option seller हैं तो एक ATM से एक strike आगे का option sell कर देना है और और जिस underlying security के price पर आपने option short किया है, वह आपका stop loss रहेगा, VWAP को stop loss रखना ठीक रहेगा। Future price is 1773 selected strike is 1780 then ideally your stop loss would be 1773 or VWAP and you can put System stop loss as Day High. ऊपर का CE option buy कर लेंगे। तो लगभग 1830 का option Buy कर लेंगे।
अगर आप option buyer हैं तो आपको ATM के एक strike ऊपर की ITM put को buy करना है और ITM में 1 या 2 strike put sell करना है। जैसे कि अगर 1660 PE 67 पर buy किया है तो 1620 PE 48 पर खरीदा है तो आपका Difference होगा 67-48 = 19 points जैसे ही आपके खरीदे हुए put की कीमत 67+19 = 86 होती है, आपको profit book कर लेना है। खरीदने पर बस आपको ध्यान रखना है कि आपका premium decay हो रहा है।
BB Trap का Scanner बनाईये, जिससे वह काम आयेगा। Stocks में Gap up / Gap down 3% से ज्यादा और Indices में 1% से ज्यादा होना चाहिये।
Hedging करना ज़रूरी है इससे आपका risk calculative रहता है।इसमें आपका profit जरूर कम हो जाता है, परंतु Risk बहुत कम हो जाता है।
Interaday में vwap के ऊपर sell नहीं करना है, और vwap के नीचे है तो buy नहीं करना है। Interaday में pivot points halt का काम करते हैं। अगर आप Indices future 36200 को short करते हैं तो आपको monthly 36200 का ही put short करेंगे। यह आपकी Hedge हो जायेगी, अगर monthly नहीं है तो अगले week की expiry के put को भी short कर सकते हैं। Stop loss यहाँ पर VWAP रहेगा। अपना profit सही समय पर book कर लेना चाहिये।
अगर किसी में भी Day Candle पर Gap up (Bollinger Band के बाहर) होता है और अगली candle उस candle के low को break करती है तो आप positional short जा सकते है।
बााजार open होने के बाद में देखना है कि Open High (OH), Open Low (OL), BB Trap या BB Blast तो नहीं हुआ है। Gap Up में हो तो उसके बाद की Trade अधिकतर सफल होती हैं, वहीं Gap Down में यह उतना सफल नहीं होता है, क्योंकि बाजार में fear होता है।
Gap Down होने पर अगर दूसरी या तीसरी या उसके बाद की कोई भी Candle VWAP के ऊपर आ जाती है, तो उस दिन price बहुत तेजी से ऊपर जाता है और price नीचे rarely ही जाता है। मतलब long को Trade बनता है।
Gap down
Legal Declaimer – I am not SEBI Registered Research Analyst. All Posts, Views & Ideas are for Educational purpose only. I am not responsible for your Profit & Loss. Please consult your Financial Advisor before making any Investment / taking any trade position in market.
यह मेरी ख़ुद की Learning है जो कि मैं NK Sir के Content से सीख रहा हूँ। यह सारा Content NK Sir का copyright है।
हर कोई शेयर बाज़ार के बारे में जानना चाहता है, हम कहते हैं कि पहले आप शेयर बाज़ार को सीख लें समझ लें और फिर इस क्षैत्र में अपने आप को आज़माये, वरना तो ये सीखने की बहुत महँगी फ़ीस लेता है। जैसे आपको इंजीनियर बनना होता है तो आप 4 वर्ष उसकी पढ़ाई करते हो, डॉक्टर बनना हो तो 5 वर्ष और कुछ करना हो तो 3 वर्ष तो कॉलेज के स्नातक में पढ़ते ही हो। बस बिल्कुल वैसे ही शेयर बाज़ार को सीखने के लिये आपको समय देना होगा, यह भी एक स्किल है जिसे सीखने के लिये आपको कम से कम 2 से 3 वर्ष का समय देना चाहिये, वह भी रोज़ के कम से कम 4-5 घंटे।
इसी चक्कर में लोगों को पता ही नहीं होता है कि शेयर बाज़ार सीखने की शुरूआतें कैसे करें? हम किसी sequence में नहीं सीखे, जैसे जैसे चीजें आती गईं हम सीखते गये, आज तो फिर भी ऑनलाइन बहुत से study material उपलब्ध है, बताने वाले YouTube पर उपलब्ध हैं। बस आपके मन में सीखने की तमन्ना होनी चाहिये बाकी तो आगे वक्त बतायेगा, जब तक कि आप confidently 2-3 वर्ष सीख न लें, तब तक बेहतर है कि शेयर बाजार में हाथ न डालें, बस paper trade ही करें, ये काम बहुत boring होता है, क्योंकि इसमें emotion नहीं होता, जब आपका पैसा किसी deal में लगा होता है, तभी आपका emotion उसमें लगता है और आप बेहतर तरीके से सीखते हैं।
शेयर बाज़ार सीखने के लिये सबसे पहले तो आप concept पढ़ें, कि शेयर क्या होता है? क्यों होता है? कैसे होता है? फिर उसके structure को सीखें, बाजार कैसे काम करता है, Regulator का रोल क्या होता है? Corporate Actions को समझें, जैसे कि Merger, Demerget, Dividend, Bonus etc., और भी बहुत सी basic बातें होती हैं जैसे कि Face Value, Split etc. यहाँ एक बात बता दें कि अगर fundamental investor / trader बनना है तो Balance Sheet, Management Quality, P & L Statement, Cashflow वगैरह व सबसे महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ना सीखें। वहीं अगर Technical Investor/ trader बनना है तो Chart पढ़ना आना चाहिये उसके लिये आप candle पढ़ना सीखें, chart पढ़ना तभी सीखेंगे, Moving Average, EMA, MACD, OI, VWAP, AVWAP, Bollinger Band, Super Trend जैसे इंडिकेटर भी पढ़ना सीखें।
उसके बाद इन Indicators से कैसे trade लेते हैं, यह सीखना बेहद जरूरी हैं, बहुत सारी pre-defined methods हैं, अगर आपको अपनी method बनानी है तो आप खुद भी बना सकते हैं, बस यह समझ लीजिये कि ज्ञान पाने के पथ लंबा है। जब एक बार ये बेसिक चीजें सीख लें, फिर उसके बाद आप FnO याने कि Future & Option जी जाने का plan करें। FnO में क्या और कैसे सीखें, इस पर अगली पोस्ट होगी।
कौन प्रवीण ताँबे फ़िल्म हम परिवार के साथ देख रहे थे, तो उसमें एक समय ऐसा बताया गया है कि प्रवीण रणजी की प्रेक्टिस दिन में करते थे और परिवार चलाने के लिेये रात में बार में वैटर का काम करते थे। एक दिन वहाँ वे पत्रकार आते हैं जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, तो प्रवीण को अपने वैटर होने पर बहुत ही शर्म महसूस होती है और वह बाद में रोता हुआ भी दिखाया है।
इस पर बेटेलाल का कहना था कि इसमें शर्म की क्या बात है, प्रवीण कोई चोरी तो कर नहीं रहा और न ही कोई भीख माँग रहा है, प्रवीण तो शान से अपने परिवार के लिये पैसा कमा रहा है, और ये सब सेक्रिफाईज वो केवल अपने रणजी खेलने के लिये कर रहा है, जब प्रवीण को यह पता है तो उसे शर्म किस बात की करनी चाहिये, यह समझ नहीं आया। शर्म तो उन पत्रकारों को अपने बर्ताव पर आनी चाहिये और उन्हें प्रवीण की इज़्ज़त करनी चाहिये थी।
फ़िल्म में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिन्हें गौर से समझने की ज़रूरत है, व्यक्ति जो सोचता है कि वह केवल इसी में comfortable है तो वह ग़लत हो जाता है और सफलता नहीं मिलती, क्योंकि वह अपनी ख़ुद की प्रतिभा को ही नहीं पहचानता, जैसा कि प्रवीण के साथ हुआ, वह ख़ुद को मीडियम पैसा बॉलर समझता था, पर कोच ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और कहा कि तुम लैग स्पिनर अच्छी करोगे, अपनी बॉलिंग बदलो, पहले प्रवीण ने कोच की बात नहीं मानी, पर जब ठोकर लगी तो प्रवीण ने नये जुनून से स्पिनर बॉलर की कला सीखी। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है, क्योंकि अपने आप में किसी एक समय के बाद बदलाव लाना वो भी बिल्कुल ABCD से बहुत मुश्किल होता है।
फ़िल्म बहुत अच्छी है, अगर न देखी हो तो ज़रूर देखें, अपने अंदर की कुछ कर गुजरने की आग कैसी होनी चाहिये, जुनून क्या होता है, यह देखने को मिलेगा। श्रैयस तलपा़ड़े का अभिनय ज़बरदस्त है, कई बार मेरी आँखों में आँसू आये, और उसके लिये उनका अभिनय ही ज़िम्मेदार है।
जी हाँ मैं भी इस समाचार को पढ़कर चौंका कि यह क्या बात हो रही है, कि आपका मोबाईल लेने का अधिकार पुलिस के पास नहीं है, बिल्कुल नहीं है, पर कहाँ ऐसा हो रहा है और क्यों ऐसा हो रहा है, यह जानने के लिये नम्मा बैंगलुरू के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट था –
— ನಮ್ಮ ಬೆಂಗಳೂರು Namma Bengaluru (@NammaBengaluroo) April 2, 2022
और वहाँ बैंगलोर पुलिस कमिश्नर ने न्यूज़ लॉंड्री की एक न्यूज़ पर ट्वीट किया था –
.@BlrCityPolice doesn't approve of taking over the mobile phone of anyone under any pretext. We strongly disapprove of any such act. If you come across such an incident, immediately share/dm the below details:
— CP Bengaluru ಪೊಲೀಸ್ ಆಯುಕ್ತ ಬೆಂಗಳೂರು (@CPBlr) April 2, 2022
तो यहाँ पुलिस के लूटने के हैरतअंगेज़ क़िस्से समाचार में भी लिखे हैं और इस ट्वीट के रिप्लाई में भी कई लोगों ने बताया है कि पुलिस फ़ालतू में परेशान करके उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश में रहती है, नहीं तो मार पिटाई तक पर उतर आते हैं।
अगर आप बैंगलोर में हैं तो इस तरह के पुलिस वालों से बचकर रहें, ये ऊपर के पुलिस अधिकार याने कि Top Cop केवल ट्विट करेंगे, पर आपके पास उस समय मदद के लिये कोई नहीं होगा, जब आपको पुलिस से बचाने के लिये किसी की मदद की जरूरत होगी। और तो और कोई एवीडेंस भी नहीं होगा। अपनी सुरक्षा अपने हाथ, पुलिस के हाथ नहीं।
हमारी सरकार अब केवल एक ही मुद्दे पर बन रही है कि हिन्दू सुरक्षित रहें। परंतु ऐसा कोई कदम हिन्दुओं के लिये उठाया ही नहीं जा रहा है कि हिन्दू सुरक्षित महसूस करें। सरकार चाहे तो ऐसे बहुत से कदम उठा सकती है जिससे हिन्दू सुरक्षित महसूस करें –
१. बहुविवाह प्रथा – बहुविवाह प्रथा हमारे यहाँ सदियों से चली आ रही है, परंतु हिन्दुओं पर नकेल कसने के लिये केवल एकल विवाह सिस्टम बना दिया गया, जिससे हमारी पीढ़ीयाँ भी सिमटती चली गईं। अब हालत यह है कि बच्चे भी एकल विवाह संस्था में हम एक ही करना चाहते हैं, और उस बच्चे पर पढ़ाई व परिवार का इतना प्रेशर होता है कि पढ़ ले, नौकरी कर ले, नहीं तो शादी नहीं होगी और अपना परिवार याने कि वंश आगे नहीं बढ़ेगा। आजकल सभी परिवार अपनी लड़की देने के पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि लड़का सैटल्ड हो, ऐसा क्यों हो रहा है, क्योंकि हमारे यहाँ लड़कियाँ कम हैं और लड़कों को सही पढ़ाई न करने के कारण फिर उनके विवाह में बहुत तकलीफ़ होती है।
बहुविवाह प्रथा से हमारे हिन्दुओं में भी लड़कियों की कमी नहीं रहेगी और न ही लड़कों पर प्रेशर रहेगा, जिससे वे भी अपना दिमाग़ धार्मिक ग्रंथों में लगाकर, हथियार चलाने की प्रैक्टिस कर पायेंगे।
२. धार्मिक शिक्षा – हमारे हर मंदिर में धार्मिक शिक्षा का प्रबंध हो, व हर मंदिर में अपने पुराणों, गीताजी व अन्य धार्मिक ग्रंथों पर नियमित कार्यक्रम हो, व कोई ऐसा सर्टिफिकेट निश्चित कर दिया जाये कि हिन्दुओं को कम से कम इस ग्रेड का सर्टिफिकेट इस मंदिर से लेना ही होगा। हर मंदिर में हिन्दुओं के लिये भोजन की व्यवस्था रखी जाये।
३. सरकारी नौकरी – यह भी सुनिश्चित किया जाये कि हर परिवार में किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये, जिससे परिवार पर कमाई करने का बोझ न रहे और वे अपने धार्मिक कार्यक्रमों में नियमित रहें।
४. लड़ाई का प्रशिक्षण – हमारे यहाँ भारत में सदियों से कई प्रकार की लड़ाईयों का अभ्यास होता रहा है, परंतु मैकाले की शिक्षा व्यवस्था ने उस पारंपरिक लड़ाई की कला को ख़त्म कर दिया है। बजाय कुंग फूँ या चीन के किसी और खेल के, क्यों न हमारे यहाँ विधिवत लठ्ठ चलाने, तलवार, भाले इत्यादि पुरातन लड़ाई की कलाओं को प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाये, व ब्लैक बैल्ट जैसे कुछ ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू किये जायें।
मुझे उम्मीद है कि अगर कम से कम इतने कदम हिन्दुओं के लिये उठा लिये गये तो फिर हमें किसी और क़ौम से डरने की ज़रूरत ही नहीं रह जायेगी। कल हमारे एक मित्र से फ़ोन पर बात हो रही थी, ये उनके विचार हैं जो कि हमने ब्लॉग पर लिखे हैं।
जिस कंपनी को देखो वही मेरे को लोन देने को पीछे पड़ा है।बजाज फाइनेंस वालों ने खूब परेशान किया, फिर हमने खूब परेशान किया, और एक एक शर्त को ईमेल पर लिखवाकर समझा, बेचारों को उसका जबाब देते पसीने आ गये, अब फोन नहीं करते, वो कहते हैं सर डॉक्यूमेंट दे दो तो लोन प्रोसेस करवा दें।इतना डिस्कशन किया कि बजाज फाइनेंस वालों ने सारे चार्जेस वगैरह सब फ्री कर दिए, ईमेल पर भी लिखकर दे दिया, अब हम कह रहे हैं, कि हमें तुम पर भरोसा नहीं, इसलिये अब यह लोन लेना ही नहीं।फिर एक फोन आया आज, सर बजाज फाइनेंस से बोल रहे हैं, हमने कहा दिया ईमेल पर सब कुछ है, पढ़ लो। अब सामने से कहा जाता है कोई बात नहीं टाटा कैपिटल से ले लो हमने कहा चलो करो डिटेल ईमेल, फिर तुम्हारा भी प्रोडक्ट समझते हैं। (हमारा फ़ेसबुक स्टेटेस)
बजाज फ़ाइनेंस का यह Flexi OD Loan आपको आपके CIBIL Score के आधार पर मिलता है, मतलब कि यह एक प्रकार से Line of Credit होती है। परंतु यहाँ एक बहुत बड़ा कैच भी है कि बजाज फाईनेंस इस लोन के लिये आपसे लगभग 6,999 रूपये Flexi Charges, 4,999 Processing Charges, 5,000 Cibil Fitment Charges और एक इंश्योरेंस भी बेचते हैं। हमें बताया गया कि आपके लोन में केवल Flexi Charges ही लिया जायेगा, जो कि Cashback के रूप में return भी हो जायेगा। हमने कहा कि आप जब Cashback दे ही दोगे तो आप इस Flexi Charge को Exceptional Approval लेकर लगाईये ही मत। पर इसका कोई जबाब नहीं आया। खैर इसके बाद हर वर्ष आप इस Flexi OD Loan को उपयोग करें या न करें, आपको .25% AMC Charges के रूप में भी भरना होंगे। वैसे ब्याज दर 1.25% प्रति माह होता है, जो कि हमें बताया गया कि 1.12% होता है।
खैर हमने फिर Decide किया कि हम यह Flexi OD Loan नहीं लेंगे।फिर एक मित्र से बात हुई वे एक निजी बैंक के कोर बैंकिंग IT Team में हैं, तो बोले बिजनेस से पूछ कर बताते हैं, अब वे कह रहे हैं, यार ये किस प्रकार का लोन है बिजनेस ने हमारा फोन भी उठाना बंद कर दिया है। लो बताओ।
अगर आप भी कोई लोन ले रहे हैं, तो ठोक बजाकर सोच समझकर लोन लें।
यह बात है वर्ष 2014 की जब भारतवर्ष में चुनावी बिगुल बजा हुआ था और बाबा रामदेव खुलेआम भाजपा का समर्थन कर रहे थे व वित्त के क्षैत्र में बहुत से ऐसे ऐसे बयान दे रहे थे, कि हमें भी आश्चर्य होता था कि ऐसा हो ही नहीं सकता और ये व्यक्ति जो कि इतने लोगों की सोच प्रभावित करता है कैसे कह सकता है कि अगर पेट्रोल 30-40 रूपये चाहिये तो भाजपा को जिताओ। इतना प्रचार किया था कि बताया नहीं जा सकता था, उस समय कई फ़ोरम में मैंने अपने विचार रखे तो लोगों ने मुझे पसंद नहीं किया। खैर हम तो इतना जानते हैं कि बाबा रामदेव को सरकार बनने के बाद ही संसद के सामने धरने पर बैठकर सरकार से माँग करनी चाहिये थी कि पेट्रोल 30-40 रूपये प्रति लीटर करो।
हुआ उसका बिल्कुल उलट अब हम 30-40 रूपये पेट्रोल के लिये प्रति लीटर ज़्यादा दे रहे हैं, अब जो बाबा रामदेव कह रहे हैं कि सरकार देश कैसे चलायेगी अगर पेट्रोल सस्ता हो जायेगा। यह बात हमने फ़रवरी 2014 में जब बाबा रामदेव के स्कूल में बेटेलाल का एडमीशन करने के दौरान उनके मैनेजमेंट को भी कही थी।
दरअसल हुआ यह था कि बाबा रामदेव ने हरिद्वार में नया स्कूल खोला था, जिसमें कि वेदों के साथ साथ अंग्रेज़ी में भी पढ़ाई होती है, हमने बैंगलोर में एडमीशन टेस्ट दिलवाया था, फिर सिलेक्शन होने पर कहा गया कि हरिद्वार में उनके स्कूल आचार्यकुलम में 7 दिन बच्चे को रहना होगा, और वे देखेंगे कि बच्चा वाक़ई उनके स्कूल के काबिल है या नहीं। तब हम हरिद्वार गये और बेटेलाल को 7 दिन के लिये स्कूल में छोड़ दिया। जब 7 दिन बाद हम वापिस लेने गये तो उनके आचार्य जी ने कहा कि हमने आपके बेटे की सबसे ज़्यादा अनुशंसा की है क्योंकि बालक मेधावी है। फिर पता चला कि अब अभिभावकों का मैनेजमेंट से साक्षात्कार होगा।
उस समय हमारा भारत के बाहर जाने का प्लान भी बन रहा था, हमसे पूछा कि भारत से बाहर क्यों जाना चाहते हैं। हमने कहा कौन बेहतर विकल्प नहीं अपनाना चाहेगा। फिर पूछा कि आप तो वित्त क्षैत्र से जुड़े हैं तो बताइये कि आप बाबा रामदेव के चुनावी मुद्दों में इकॉनोमिक्स के विचारों को कैसे देखते हैं, तो हमने बिना लाग लपेट के कह दिया कि बाबा रामदेव के विचार अपनी जगह और व्यवहारिक दुनिया में यह संभव नहीं। बाबा रामदेव जिन बातों को समझते नहीं क्यों उन पर अपने विचार रखते हैं। फिर हमसे पूछा गया कि अगर किसी कारण से बाबा रामदेव या स्कूल कहता है कि तत्काल ही 50-70 हज़ार रूपये जमा करवाइये बिना सवाल जबाब के, तो आप करवा पायेंगे। हमने कहा अगर यह रूपये हमारे बालक के किसी कार्य के लिये करवाये जायेंगे व हम उस कारण से पूर्ण रूप से संतुष्ट होंगे तो करवा देंगे।
फिर बाद में एडमीशन की लिस्ट जारी हुई तो हमारे बेटेलाल का नाम उसमें नहीं था, आचार्य जी आये और बोले कहीं कुछ गड़बड़ हुई है, मैं पता करके आता हूँ। वे पता करके आये बोले कि आपका बच्चा तो एडमीशन के लिये पास था, पर आप साक्षात्कार में फेल हो गये, आपने अपने विचार उचित दिशा में नहीं रखे। हम मन ही मन हँसे कि हम तो वैसे भी यहाँ एडमीशन करवाने वाले थे नहीं, पर कम से कम बाबा रामदेव के स्कूल और मैनेजमेंट के मन की खो़ट तो हमें पता चल गई।
आज भी यह क़िस्सा इसलिये लिख रहा हूँ कि जब एक पत्रकार ने पूछा था कि बाबाजी आपने कहा था कि पेट्रोल 30-40 रूपये हो जायेगा, तो बाबा रामदेव ने कहा तो क्या पूँछ पाड़ेगा मेरी।
कल केड़ियानॉमिक्स वाले सुशील केड़िया जी को ट्विटर स्पेस पर सुन रहा था।
एक बहुत बढ़िया बात बताई, कि स्टॉक मार्केट में सब पैसा बनाने ही आते हैं पर उनका आत्मबल और पारिवारिक प्रेम इतना कम होता ही कि वे हमेशा घाटा ही खाते हैं। फिर कहते हैं कि अपने तो भाग्य में ही नहीं था।
टेक्निक की अपनी एक जगह है, और जो अनुशासन से अपनी टेक्नीक फॉलो करेगा, वो कभी पारिवारिक जीवन में भी गलत नहीं करेगा। हाँ यह अलग बात है कि एक टेक्नीक हर किसी के लिये काम नहीं करती, सबका मगज अलग अलग है, तो सबकी समझने की, निर्णय लेने की क्षमता भी अलग अलग है।
कहा जाता है कि बड़ा पैसा भाग्य वालों का बनता है, मैं भी इसी में विश्वास करता हूँ, जब आप पैसा कमाते हो, तो जो भी लोग उस पैसे का भोग करने वाले हैं, उनके प्रति आपका प्यार अनुराग कैसा है, उनके कर्म कैसे हैं, इन सब चीजों का अपना एक महत्व है और इस प्यार अनुराग से ही बड़ा पैसा बनता है।हम भले पैसा ज्यादा नहीं कमा सकते, परंतु अच्छा व्यवहार, प्यार, अनुराग ओर अच्छे कर्म करने से तो हमें कोई रोक नहीं सकता।
तो सबसे पहले अपने आपको अच्छा इंसान बनाइये। क्योंकि पैसा आता है बहुत सारी जिम्मेदारियों को भी साथ लाता है।यह सब छोटी छोटी बातें हैं, जिन्हें समझना सोचना शायद बहुत कठिन हो, क्योंकि इसमें कोई टेक्नीक नहीं लगती। इसमें अपना दिल साफ और निस्वार्थ भाव होना चाहिये।
अब मानना न मानना अपने अपने ऊपर निर्भर करता है। बस समस्या यही है कि कोई भी इस बात को मानना ही नहीं चाहता। कोई अच्छा बनना ही नहीं चाहता, कोई अपने मन को शांत रखना ही नहीं चाहता, सभी अपने आपको, अपने मन को हमेशा ही व्यस्त रखना चाहते हैं।
कोई भी कंपनी हो, हम हमेशा केवल price देखते हैं, कि price ऊपर जा रहा है या नीचे जा रहा है। हम कंपनी के बारे में कुछ जानने की कोशिश नहीं करते हैं। किसी भी स्टॉक को देखने के लिये Monthly, Weekly & Daily टाईमफ्रेम में सपोर्ट रेसिस्टेंस, ट्रेंड देखते हैं।
The master has failed more times, than the beginner has even tried.
हम लोग (Traders) निर्णय लेने के व्यवसाय में हैं, मतलब कि हमें रोज ही Buy ही Sell के लिये decision लेना होते हैं। Decision हमेशा ही सही नहीं हो सकते, परंतु अगर हम descpline follow करते हैं, किसी एक टेक्नीक को फॉलो करते हैं तो हमारे decision सही होने के chance ज्यादा हो जाते हैं, और गलत होने की probability कम हो जाती है।
The movement of the MARKET is the movement MASS Psychology.
किसी भी स्टॉक का Support & Resistance होता ही है।
इस दुनिया में रहने वाले हर प्राणी का एक pattern जरूर होता है। Trader
Charts are maps of collective human behavior.
Nothing gets plotted on a chart until people take action.
The art of Technical Analysis, is to identify a trend reversal at a relatively early stage and ride that trend, until the weight of the evidence shows or proves that the trend has reversed.
The farther back you can look, the farther forward you are likely to see. – Winston Churchill
इसलिये हमेशा हम किसी भी स्टॉक के price action को देखने के लिये historical data देखते हैं, हर स्टॉक का अपना अपना moving average, pattern होता है। अगर उस स्टॉक में काम करना है तो हमें उसे समझना जरूरी है। पर कोई तो ऐसा moving average होता ही होगा, जो हर स्टॉक के लिये काम करता ही होगा।
The index has corrected in every 2 year from the top.
These corrections are categorized –
11-17%
25-35%
40-60%
Historically, these corrections 13 to 21 months duration.
पिछले 20 वर्षों का data बताता है –
अक्टूबर नवंबर दिसंबर बाजार के लिये बढ़िया रहते हैं।
जनवरी, फरवरी, मार्च हमेशा ही bearish रहता है।
जब भी बाजार correct होता है तब वह उतनी ही तेजी से अपना high बनाता है।
जैसे कि मार्च 2020 – अक्टूबर 2020 के दौरान 39.57% correction हुआ था, परंतु केवल 18 महीनों में ही निफ्टी 147.69% बढ़ चुका था।
Rule of the Game –
Buy the strength and Exit the weakness
The stronger stocks always lead the market and forms new highs.
अगर benchmark स्टॉक 1% बढ़ता है तो Index 3-5% बढ़ता है, यह नियम 70% स्टॉक follow करते हैं। वहीं अगर Index 5% गिरता है तो benchmark स्टॉक 10% तक गिर जाते हैं।
Identify the stock which never made a lower low (1 low is ok) on a monthly chart / weekly for short term.
Every time, buy a stock only at life time highs.
कभी बाजार में आप अपना पैसा नहीं loss करेंगे You never lost money in market.
Exit –
जब भी स्टॉक अपने पिछले weekly average से नीचे आये तो partially profit बुक कर लें।
पिछले monthly average से नीचे आये तो 100% exit कर लें।
अगर अपने top से 5-8% correct होता है तो exit कर लें।
Intraday or Short term Exit Rules
Exit is Stop loss – You are a professional trader
Trailing Stop loss (Small or Big profit)
Booking profit at Target – You are GOD.
You buy high sell higher, you will never loose the money in market.
Stage 2 – Markup (Where retailers get in) – Termination
Stage 3 – Distribution – Holding
Stage 4 – Mark Down – Break Out – Consolidation / Pull Back – Continuation
हमेशा कोशिश करना है कि हम Stage 2 में ऐसे स्टॉक में Entry करें।
Step one –
Identify 3 most popular patterns –
Flat Base
Cup with handle or without handle
Double Bottom
When a market is in sideways (At high) or in a Downtrend – (Where to buy)
Fall at least 60% from the top – If 70-80% then very good to invest.
Longer the Base sharper the move – If consolidating for 6-9 months then move very sharp for up side.
Low Volume
Oscillates around 40/30 week average, several months.
Price makes higher low
Before the breakout 40/30 WMA truns up.
Tata Motors as an example corrected till 90% then see the move in 20 weeks.
Deepak Niterate –
Step Two –
A Breakout
Look for volume confirmation
Above – Average Volume (40-50%)
Better Relative Strength (RS) 60
Ashok Leyland
Atul – Moving Higher & Higher
Aarti Drugs
Step Three –
Post Breakout
Failed Breakout / below the Breakout level
Breakout Retest / Run Up
Buy at 1-5% above the Breakout level
BalkrisInd
Step Four –
The Run up
Sharp Run Up – Longer the base / consolidation.
50DMA / 10WMA, below the price (Exit)
Stronger Stocks always above this line.
A dip below this line with lower volume ignore. (Some big distribution is happening)
NavineFlour
Step Five –
The Toping
Slicing the 50DMA / 10WMA
50DMA / 10WMA with volume / distribution day.
7-8% from the top
Partial exit @25% gains, if closes above then previous month then exit fully.
अगर 50 DMA से नीचे आ जाता है तो इसका मतलब होता है कि अब correction stage में हैं।
The Setup – (Interaday / Positional) Moving Average Ribbon
Use 3 same period averages
Use 34 EMA of close
Use 34 EMA of high
Use 34 EMA of LOW
On bottom – Apply MACD line only.
जब भी आपको अपने ऐसे स्टॉक में 25% का profit हो रहा हो तो, अपना profit निकाल लें और वह profit ऐसे किसी और स्टॉक में invest कर दें। इस प्रकार से long term का portfolio बना पायेंगे।
निफ्टी नीचे जा रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि सारे स्टॉक्स भी उसके साथ correct होंगे, 30% स्टॉक्स हमेशा benchmark के opposite काम करेंगे।
Target निकालने के लिये Fibonacci retracements का उपयोग करें।