Tag Archives: PreOpening Report

Pre Opening Note 7-Oct

जैसा कि लग रहा है आज भारतीय बाज़ार कमजोरी के साथ खुलेंगे व और नीचे के स्तर हमें बाज़ार में देखने को मिल सकते हैं, हमारे भारतीय बाज़ार कई बार वैश्विक बाज़ारों के स्तरों को अनदेखा कर चुके हैं। Nifty और BankNifty दोनों ही बहुत कमजोर लग रहे हैं। आज यह देखना होगा कि क्या यह कमजोरी बरकरार रहेगी या फिर किसी कारण से sideways होकर यहाँ से बढ़त बनाते हैं।

आज SGX Nifty 136 points बढ़कर 17765 पर बंद हुए हैं और वहीं NASDAQ ने दिन के शुरूआत में जहाँ दिन का निम्नतम स्तर देखा फिर बाज़ार के बंद होते होते अपने लगभग दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। वहीं भारतीय ADR की जमकर पिटाई हुई है।

आज का दिन लगता है कि Auto, IT, Chemicals सेक्टरों में तेजी का दिन हो सकता है।

अभी Dollar/Rupee 74.98 चल रहा है, और Crudeoil 5822 चल रहा है।

कल जो शेयर तेज़ी के साथ बंद हुए थे, उन पर नज़र रखनी चाहिये, वहाँ मुनाफ़ा कमाने के बेहतर लेवल मिल सकते हैं।

04-10-2021 pre opening note शेयर बाजार खुलने के पहले के नोट्स

भारत के शेयर बाजार खुलने के पहले आज हम मुख्यत: ग्लोबल बाजारों पर नजर डालें तो SGX NIFTY +0.50% 17618, Nasdaq +0.82% 14566.70 पर बंद हुए हैं। वहीं ADR’s को देखें तो बैंक, पॉवर, फार्मा, आई.टी., आटो सब बढ़िया तेजी में बंद हुए हैं। पिछले सप्ताह के बड़े इवेंट रहे Inflation Data Announcement, Treasury Yields, Merck की कोरोना के लिये ओरल टेबलेट, जिसके चलते वैक्सीन बनाने वाली फार्मा कंपनियों के शेयर तेजी से गिरे। आज भारतीय बाजारों में भी फार्मा कंपनियों पर इसका असर देखा जा सकता है, परंतु जब तेजी होती है तो कुछ नकारात्मक खबरों को बाजार उतना महत्व नहीं देता।

भारत के शेयर बाजार आज भी बढ़िया उतार चढ़ाव देखेंगे, Nifty 17650-17750 के लेवल के बीच ही रहने की संभावना है और Nifty में resistance level भी यही होंगे, वहीं , ट्रेडर्स के लिये 17400-17300 positional support के लेवल रहेंगे। वहीं BankNifty में बिकवाली हावी रहने की संभावना है और Resistance levels 37400, 37560 रहेंगे, Support Levels 36970, 36710 रहेंगे।

आज 4 अक्टूबर को कोई भी स्टॉक F&O Ban में नहीं है।

Tata Motors के ऑफिशियल आज ICICI Prudential MF के साथ मिलेंगे।

आज के शेयर जिन पर ध्यान रखना चाहिये –
CSB BANK, HERO MOTOCORP, KPI GLOBAL, JSW STEEL, NIIT, TECH MAHINDRA, EICHER MOTORS, TVS MOTORS.

शुक्रवार के Top gainers Abott India, GMR Infra, Delta Corp, Manappuram, Dixcon, Nippon, Bata पर भी ध्यान देना चाहिये।
Top Loosers Cummins, Oberoi Reality, Idea, IEX, Gujrat Gas, Bajaj Finserv, Maruti, Zeel, CanfinHome, Asian Paints, Bajaj Finance पर भी ध्यान देना चाहिये।

L&T Finance को 1-6 महीने के लिये खरीद सकते हैं, यहाँ से टार्गेट लगभग 50% का रहेगा।

Legal Declaimer – I am not SEBI Registered Research Analyst. All Posts, Views & Ideas are for Educational purpose only. I am not responsible for your Profit & Loss. Please consult your Financial Advisor before making any Investment / taking any trade position in market.