All posts by Vivek Rastogi

About Vivek Rastogi

मैं २००६ से हिन्दी ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, और वित्त प्रबंधन मेरा प्रिय विषय है। मेरा एक यूट्यूब चैनल भी है जिसे आप https://youtube.com/financialbakwas देख सकते हैं।

कमजोर ह्रदय वाले न देखें अगले साल (२०१०) की छुट्टियों का कैलेन्डर देखकर सदमा लग सकता है…..

    आज सुबह हम अगले साल की छुट्टियों का जायजा ले रहे थे, वह भी राज्यवार क्योंकि हमें हर राज्य की छुट्टियों पर और बैंकों के अवकाश और हड़ताल की तारीखों का ध्यान रखना होता है, तो हमने पाया कि अगले साल २०१० में तकरीबन ७-८ छुट्टियाँ ऐसी हैं जो सप्ताहांत पर आ रही हैं, तो इतनी छुट्टियाँ तो कम हो गईं साल २०१० में, और हमें भी बहुत सदमा लगा क्योंकि हमारा ह्रदय भी बहुत कमजोर है।

   पर हाँ कुछ छुट्टियाँ ऐसी भी हैं जो लंबा सप्ताहांत देंगी जैसे कि होली, दीपावली पर केवल कुछ से हमें कहाँ संतोष होने वाला है। 🙂

    अब बात करें २००९ की तो यह साल छुट्टिधारियों के लिये बहुत अच्छा रहा है, क्योंकि लगभग हर त्यौहार या तो सोमवार या शुक्रवार को पड़ा था तो एक लंबा सप्ताहांत मिल गया था, जैसे कि अब आने वाली २५ दिसंबर की छुट्टियों को ही ले लीजिये । केवल तीन छुट्टियाँ लीजिये और २५ दिसंबर से ३ जनवरी तक मौज करिये – २५ दिसंबर क्रिसमस, २६,२७ दिसंबर सप्ताहांत, २८ दिसंबर मौहर्रम, २९,३०,३१ की छुट्टी लेना पड़ेगी, १ जनवरी नववर्ष, २,३ जनवरी फ़िर सप्ताहांत, तो पूरे दस दिन के मजे। ले लीजिये इस साल मजे अगले साल तो कोई छुट्टी नहीं है इस तरह की –

   एक नजर २०१० के कुछ मुख्य अवकाशों की ओर जो सप्ताहांत पर पड़ रहे हैं –

त्यौहार दिनांक दिन
मिलाद उन नबी २७ फ़रवरी २०१० शनिवार
मई दिवस १ मई २०१० शनिवार
स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त २०१० रविवार
गणेश चतुर्थी ११ सितंबर २०१० शनिवार
गांधी जयंती २ अक्टूबर २०१० शनिवार
दशहरा १७ अक्टूबर २०१० रविवार
गुरुनानक जयंती २१ नवंबर २०१० रविवार
क्रिसमस २५ दिसंबर २०१० शनिवार

अमेरिका में गंगा माता को बीमारी कहा गया फ़ॉक्स न्यूज चैनल द्वारा…. हिन्दू समुदाय का कड़ा विरोध..

कल फ़ॉक्स न्यूज चैनल पर उनके वरिष्ठ एंकर ग्लेन बेक द्वारा गंगा माता का अपमान किया गया। कहा गया कि गंगा जो कि भारत की सबसे लंबी नदी है वह एक बीमारी की तरह है। कम से कम मीडिया को किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले यह तय कर लेना चाहिये कि इससे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

हमारे हिन्दूवादी संगठनों ने प्रतिक्रिया दिखाई और इसका विरोध किया पर फ़ॉक्स न्यूज के ग्लेन बेक माफ़ी मांगने को तैयार नहीं हैं, क्यों, क्योंकि उनकी विचारधारा में भारत एक पिछड़ा देश है और पिछड़े देश को अमेरिका जैसे अगड़े देश कुछ भी बोल सकते हैं, उसका ताजा उदाहरण है – कोपेहगन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन।

बाबा रामदेव ने तो यहाँ तक कहा कि फ़ॉक्स न्यूज को जब पता नहीं है कि गंगा को हिन्दू समाज माता का दर्जा देता है तो क्यों कुछ भी ऐसा बोला गया। ग्लेन बेक खुद यहाँ कुंभ के दौरान आयें और यहाँ आकर देखें कि हम भारतीय और विश्व के हिन्दुओं के श्रद्धा का केन्द्र है गंगा नदी। और उसमें स्नान कर उन्होंने जो अभद्र टिप्पणी की है गंगा माता पर, और जो पाप किया है, उस पाप को धोना चाहिये।

वाकई गंभीर मुद्दा है ये अमीर देश हमें अभी भी पिछड़ा ही समझता है और हम भी उससे दबकर रहते हैं, क्यों नहीं दबंगता दिखाते, भारत उनके लिये बड़ा बाजार है और नुकसान तो उन्हें भी होगा, हमें ये दिखाना पड़ेगा।

मोबाईल लेना है पर बहुत भ्रम है कि कौन सा लेना चाहिये… आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार है…..।

१ जनवरी से मोबाईल के क्षैत्र में क्रान्ति आने वाली है, क्योंकि १ जनवरी से नंबर पोर्टेबिलिटी शुरु होने जा रही है।

अभी हमारे पास टाटा इंडिकोम का मोबाईल और नंबर है पर अब हम एमटीएनएल की सर्विसेस लेना चाहते हैं, क्योंकि उनकी बात करने की दरें अभी सबसे कम है और इंटरनेट उपयोग करने के लिये भी।

अब सीडीएमए से जीएसएम में हमारा नंबर तो बदल जायेगा परंतु मोबाईल तो हमें नया खरीदना ही होगा, क्योकि अभी जो मोबाईल हमारे पास है वह केवल सीडीएमए टेक्नोलॉजी का है और जीएसएम का समर्थन नही करता है।

बजट – कम से कम, क्योंकि अपनी ही जेब हल्की होने वाली है  🙂

अब नया मोबाईल खरीदना है तो सोचा कि इसमे क्या क्या सुविधाएँ होनी चाहिये –

१. मोबाईल जीएसएम होना चाहिये
२. बैटरी बैक अप अच्छा होना चाहिये
३. इंटरनेट एकसेस कर सकते हों
४. ईमेल क्लाईंट संस्थापित कर सकते हों
५. कैमरा कम से कम २ मेगा पिक्सल होना चाहिये
६. लेपटॉप् से कनेक्ट करके इंटरनेट एक्सेस कर सकते हों
७. एफ़.एम. रेडियो
८. गाने सुन सकते हों
९. वोईस रिकोर्डर भी हो

१०. हिन्दी सपोर्ट कर सकता हो, अगर ब्लॉग उस पर लिख सकते हों तो सोने पे सुहागा, फ़िर तो मोबाईल से ही ब्लॉग ठेल दिया करेंगे 🙂

अगर ये चीजें हों तो अतिउत्तम –
१. ३जी तकनीक
२. वाई फ़ाई तकनीक
३. फ़ुल कीबोर्ड

अगर आप ऐसा कोई मोबाईल उपयोग करते हों या ऐसे मोबाईल के बारे में जानते हों तो कृप्या मार्गदर्शन करें। आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार है।

कुछ अच्छे वाक्य (Nice Sentences..) एक बुद्धिमान आदमी कहता है कि आप तब बहुत खूबसूरत लगती हैं जब आपके होंठ बंद रहते हैं।…

3 आसान तरीके मरने के लिए:
रोज एक सिगार लो – तुम 10 साल पहले मर जाओगे
रोज रम पियो – तुम 30 साल पहले मर जाओगे.
किसी से सच्चा प्यार करो  – तुम रोज हरपल मरोगे

1. एक बेवकूफ़ आदमी एक औरत को बोलने से रोकने के लिये सीधे मना करता है परंतु एक बुद्धिमान आदमी कहता है कि आप तब बहुत खूबसूरत लगती हैं जब आपके होंठ बंद रहते हैं।

2. शराब को कम करने का अच्छा तरीका –

शादी के पहले – जब भी तुम दुखी हो तो पी लो।

शादी के बाद – जब भी तुम खुश हो तो पी लो।

3. तीन सबसे तेज संचार के साधन:
1. टेली फोन
2. टेली विजन
3. औरत को  कहो
और  तेज – उसे कह दो कि किसी को बताने  की जरूरत नहीं, किसी को बताना मत..

4 .. प्यार अपने दोस्तों से करो  उनकी बहनों से नहीं,  प्यार अपनी बहन से करो उसकी सहेलियों से नहीं।

6 .. हमें इतना उदार होना चाहिये : चार चींटी एक जंगल में जा रही हैं
तभी  उन्हें  एक हाथी अपनी ओर आ रहा दिखाई देता है –
पहली चींटी कहते हैं: हमें उसे मार देना चाहिए।
दूसरी चींटी कहते हैं: नहीं, हमें केवल उसका एक पैर तोड़ देना चाहिए।
तीसरी चींटी कहते हैं: नहीं, हमें बस उसे हमारे रास्ते से दूर फेंक देना चाहिए ।
चौथी चींटी कहते हैं: नहीं, हमें उसे छोड़ देना चाहिए,  क्योंकि वह अकेला है और हम चार हैं।

7.. अगर तुम्हारी कोई गर्लफ़्रेन्ड नहीं है – तो तुम्हारे जीवन में कुछ ऐसा है जो छूट रहा है ।

अगर तुम्हारी गर्लफ़्रेन्ड है – तो तुम अपने जीवन में सब कुछ छोड़ रहे हो

8 .. प्रश्न: आप कब किसी को गलती करने पर बधाई देते हैं ?
जवाब: उसकी शादी पर !!

9.. जब आपका जीवन अंधकारमय हो गया हो, भगवान से प्रार्थना करो कि कि तुम्हें इस अंधकार से मुक्ति मिल जाये, प्रार्थना करने के बाद भी अगर तुम अंधकार में ही हो – “तो कृप्या बिजली बिल का भुगतान करें”।

10. सरकार एक आदमी को दो महिलाओं के साथ शादी करने की अनुमति क्यों नहीं देती ?
क्योंकि संविधान के अनुसार, किसी एक गलती के लिये  दो बार एक ही गलती के लिये सजा नहीं मिल सकती ।

विज्ञापन देखिये पैसे कमाईये…

हमने भी बहुत दिनों से नेट से कमाई के सपने देख रखे थे पर अब जाकर यह सच हो गया, अब कुछ ही दिनों बाद ज्यादा नहीं पर हाँ कुछ पैसे तो आयेंगे। कम से कम अपने ब्रॉडबेन्ड का खर्चा तो निकलेगा मतलब लगभग ६०० रुपये महीना वह भी रोज केवल ५ मिनिट नेट पर विज्ञापन देखने पर, आईये देखिये और नेट से कुछ कमाकर देखिये कि कैसा लगता है।

बिल्कुल एक अलग तरह का अनुभव होगा।

सोच क्या रहे हैं चटका लगाईये और हमारे रेफ़रल में आ जाईये।

क्या गजब के चोर हैं जो रुपये नहीं रुपये निकालने की मशीन ही ले उड़े…

 अभी अभी खबर लगी कि जबलपुर में मीरगंज में चोर ए.टी.एम. मशीन ही ले उड़े, अब उन्होंने सोचा होगा कि ये रोज रोज रुपये की चिकचिक से तो ये रुपये निकालने वाली मशीन ही ले जाते हैं बस घर पर बैठकर जितने चाहें उतने रुपये निकालते रहेंगे, पर शायद वे जानते नहीं होंगे कि ए.टी.एम. मशीन में जहाँ रुपये रखे जाते हैं वह बहुत ही सुरक्षित जगह होती है जिसे न आप काट सकते हैं न आग जला सकती है और न ही पासवर्ड और चाबी के बिना खुलता है।
बेचारे अनपढ़ चोर अपना कार्ड डाल कर थक गये होंगे कि रुपये निकल आयें और काम बन जाये। अब चोरी में भी तो अकल लगानी पड़ेगी। शायद सोच रहे हों कि चलो ए.टी.एम. चोर बाजार में बेच देंगे।
अब देखते हैं कि चोर कितने रुपये निकालने में कामयाब होते हैं इस चोरी करे हुए ए.टी.एम. मशीन से।

ये तो हम पतियों के साथ ज्यादती है वहाँ पत्नी मारे मोबाईल से, यहाँ बेलन से….

    अभी अखबार में खबर थी कि प्रसिद्ध गोल्फ़र टाईगर वुड्स को उनकी पत्नी एलीना ने मोबाईल फ़ेंक कर मारा, और वुड़्स का दांत टूट गया। ये तो हम पतियों के साथ बहुत ज्यादती है कि वहाँ पत्नी मारे मोबाईल से और यहाँ बेलन से।

     विवाहेतर संबंध पकड़े जाने के बाद टाईगर वुड्स के ऊपर उनकी पत्नी ने मोबाईल से हमला कर दिया। यहाँ अगर ऐसे संबंध पकड़ में आ जायें तो बेलन, लाठी, कटोरी, चम्मच, थाली, झाड़ू तक से पिटाई की जाती है और वहाँ मोबाईल से, अरे हमारा भी कोई स्तर है या नहीं।

     हम भी तो मोबाईल का हमला सहन कर सकते हैं, वैसे ये सोचने की बात है कि मोबाईल के हमले से दांत टूट गया, कितना मजबूत होगा वो मोबाईल और इतरा रहा होगा कि देखो आज मैंने सारी मोबाईल प्रजाति का नाम रोशन कर दिया। अब पत्नियाँ मोबाईल टेस्टिंग करके खरीदा करेंगी कि इसके फ़ेंकने से क्या क्या हो सकता है। ये तो ब्रह्मास्त्र जैसा कोई अस्त्र बन सकता है। मोबाईल ही फ़ेंक कर मार दो, किसी अस्त्र की जरुरत ही नहीं है।

    इधर बेचारा यहाँ का पति सोच रहा है कि ऐसी हमारी किस्मत कहाँ कि मोबाईल हम पर फ़ेंका जाये और हमारा दांत टूट जाये कि हम भी मुँह छिपाते फ़िरें। हमारा स्तर बेलन और झाड़ू से ऊपर कभी उठ ही नहीं पाया है। कहाँ मोबाईल और कहाँ हम। इतना मजबूत मोबाईल महंगा भी होगा, अब सस्ता वाला तो प्लास्टिक का होगा उसे फ़ेंककर मारा तो मुँह तो नहीं पर मोबाईल जरुर टूट जायेगा। इसके लिये तो मैटल का मोबाईल होना चाहिये, तभी तो वह मजबूत होगा और दांत तोड़ सकता है।

    ऐसा मोबाईल तो बहुत महंगा आता है, अखबारों की सुर्खियों में आने के लिये सस्ता मोबाईल तो हम अफ़ोर्ड कर सकते हैं पर महंगा नहीं। अगर ऐसा हुआ तो महंगे मोबाईल की ही डिमांड होगी तो सरकार अखबारों में इस तरह की खबरें प्रतिबन्धित कर देगी, इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भार आयेगा। क्योंकि फ़िर पति मिलकर अपनी तन्खवाह बड़ाने की मांग करेंगे।

     सब देख लिया सोच लिया पर आखिरकार निष्कर्ष यही है कि यहाँ के पति की किस्मत में केवल बेलन और झाड़ू ही है।

हैकर्स ने गूगल क्रोम बनाकर लांच भी कर दिया और डाउनलोड के लिये भी उपलब्ध है.. (Download Google ChromiumOS Free)

     हैकर्स क्या क्या नहीं कर सकते। गूगल भले ही अपना ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल क्रोम बनाने से सालों दूर हो पर हैकर्स ने गूगल क्रोम बनाकर लांच भी कर दिया।  १९ नवंबर २००९ को क्रोमियम ओएस के नाम से पहला बिल्ड आया था जो कि ४ जीबी की जगह लेता था स्थापित होने के लिये पर अब नया बिल्ड आया है जो कि ९५० एमबी की जगह स्थापित होने के लिये लेता है और इसकी स्थापित होने वाली फ़ाईले (Installation File) मात्र ३०० एमबी की है।

गूगल का क्रोम का वर्किंग एडीशन भी डाऊनलोड के लिये उपलब्ध है। यहाँ चटका लगाकर आप डाऊनलोड कर सकते हैं।

    यह एक ओपनसोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसे यूएसबी स्टिक से भी चलाया जा सकता है, यह बूट होने में १० सेकंड से भी कम समय लेता है, गूगल की लगभग सभी सेवाओं के लिये इसमें बटन दिये गये हैं जिससे आप सीधे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जीमेल, पिकासा और यूट्यूब इसमें कुछ और वेब सेवाओं का भी लिंक दी गई है जैसे कि याहू मेल, हॉटमेल, पनडोरा, फ़ेसबुक और ट्विटर।
    इन लिंकों के अलावा आपको यहाँ मिलेगा एक कैलकुलेटर, एक घड़ी और नेटवर्क दिखाने वाला निशान। अगर आप ऑनलाईन नहीं हैं तो आपको नोटपैड भी उपयोग करने को नहीं मिलेगा अगर कुछ भी लिखकर सुरक्षित करना हो तो।
    सबसे बड़ी बात है कि यह एक फ़्री ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसके लिये आपको न लायसेंस खरीदना पड़ेगा और न ही एन्टीवायरस की जरुरत होगी। और भी बहुत सारे फ़ीचर्स उपलब्ध हैं इस फ़्री ऑपरेटिंग सिस्टम में।

बड़ी फ़ाईलें कैसे भेजें या ज्यादा डाटा नेट पर थोड़े समय तक कैसे सुरक्षित रखें..

      अगर कोई फ़ाईल बहुत बड़ी है जो कि जिप करने के बाद भी ईमेल पर अटैच नहीं कर पाते हैं पर जल्दी ही जरुरी में कहीं भेजनी है, क्योंकि ईमेल पर ज्यादा से ज्यादा १० एम.बी या २० एम.बी. की फ़ाईलें ही भेजी जा सकती हैं।

    इस प्रकार की सर्विसेस देनेवाली बहुत सारी साईटें हैं पर कुछ विश्वसनीय और तेज साईटें हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है, इन साईटों पर बिना किसी लोगिन के आप फ़ाईल अपलोड कर सकते हैं और इसकी दो लिंक आपके बताये हुए ईमेल पते पर आ जाती हैं, एक तो डाउनलोड करने के लिये और दूसरी इस फ़ाईल को डिलीट करने के लिये (जब आपका काम हो जाये तो आप इस लिंक से डिलीट कर सकते हैं।) | निम्न साईटों पर बिना लोगिन फ़्री में आप कितना अपलोड कर सकते हैं वो आप देख सकते हैं –

१.मेगाअपलोड   – 100 mb free

२.रेपिडशेयर – 100 mb free

३.बिगअपलोड – 2000 mb

४.वीट्रांसफ़र – 2 gb आपको इसका पार्श्व भी अच्छा लगेगा जो समय समय पर अपने आप बदलता रहता है।

     अपलोड और डाउनलोड आपकी ब्राडबेन्ड की स्पीड पर निर्भर करता है जैसे कि मेरे पास २५६ केबीपीएस से १०० एमबी अपलोड करने में लगभग १ घंटा लगता है। अगर आपके पास इससे कम स्पीड है तो और ज्यादा समय लगेगा व और ज्यादा स्पीड वाला होगा तो कम समय लगेगा।

    पर जहाँ हम अपनी फ़ाईलें अपलोड कर रहे हैं वह भी सुरक्षित जगह होना चाहिये, इसके लिये हम कुछ उपाय कर सकते हैं कि जब फ़ाईल को जिप करें तो उसे एनक्रिप्टेड पासवर्ड से सुरक्षित कर दें। क्योंकि जब आप इन सर्विसेस वाली साईटों पर फ़ाईल अपलोड करेंगे तो ये सर्च इंजिन की नजर में भी आ जाता है। इसलिये इन फ़ाईलों को कुछ अजीब नाम दें जिससे आपकी फ़ाईल में क्या है वह फ़ाईल के नाम से पता न चले।

    अगर ये लिंक किसी को पता न हो तो कोई फ़ाईल डाउनलोड नहीं कर सकता है, और ये बिल्कुल यूनिक की (unique key) होती है।

    अब अगली बार जब आप अपना कम्पयूटर फ़ार्मेट कर रहे हों या फ़िर कहीं आपको फ़ाईल ले जानी हो पर साधन न हो या कुछ और बस अपनी फ़ाईल अपलोड कीजिये और बाद में डाउनलोड कर लीजिये, हो गया न आपका काम।

कोई आपके कार के शीशे पर अंडों से हमला कर दे तो ……

अभी आज ही एक ईमेल आया था कि अगर आप रात को कहीं जा रहे हों और कोई आपके कार के शीशे पर अंडों से हमला कर दे तो अंडे को साफ़ करने के लिये वाईपर न चलायें और न ही वाईपर चलाने के पहले पानी छिड़कें, ऐसा करने पर आपकी विंड स्क्रीन दूधिया हो जायेगी और आप ९२.५% तक देख नहीं पायेंगे। और मजबूरी में आपको अपनी कार रोकनी होगी जिससे आप लूट के शिकार हो सकते हैं।

यह नई तकनीकी लुटेरों द्वारा आजकल बहुत हो रही हैं सावधान रहें।

इस तरह की कई लूट की वारदातें राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में हो चुकी हैं।