Tag Archives: Muhurat Trading

Long Term Investor

Weekly Expiry पर SBI Event

भारत का सबसे बड़ा बैंक जो कि पब्लिक सेक्टर का भी सबसे बड़ा बैंक है, जी हाँ हम भारतीय स्टेट बैंक याने कि SBI की ही बात कर रहे हैं, आज सुबह से ही पता था कि आज SBI का रिज़ल्ट आने वाला है पर यह नहीं लगा था कि केवल इसके परिणामों से ही बाज़ार में इतनी भयंकर उथल स्थल कर देंगे, दोपहर 1.45 को रिज़ल्ट की घोषणा होनी थी, उसके पहले Market Side Ways था, इतना जबरदस्त कि Nifty और Bank Nifty दोनों को ही 15-20 points में घुमा रहे थे। परंतु फिर Nifty और Bank Nifty अचानक ही बहुत कमजोरी दिखाते हुए नीचे आ गये।

तभी SBI के नतीजों के आने के बाद SBI का शेयर 519 से 540 तक trade करता देखा गया, जबकि European market ठीक ठाक खुले थे, अपने भारत का बाजार अलग ही react करता है। खैर SBI के रिजल्ट से सबको लगा कि बहुत अच्छे परिणाम आये हैं, तो Nifty 100 point से ऊपर Bank Nifty भी जबरदस्त रिकवरी दिखाते हुए लगभग 400 points ऊपर आ गया, परंतु 5-10 मिनिट में ही result का analysis आ गया और बाजार फिर से अपने पुराने level पर आ गये।

आज Nifty ने 17750 के level के पास जाकर 17757 का low बनाया, 17750 Nifty के लिये बहुत बड़ा सपोर्ट है, अगर यह level टूटता है तो सीधे 17500-17350 का level test कर सकता है, इसलिये जो भी लोग long portion पर हों, तो उन्हें सतर्क रहना चाहिये। Nifty में तेजी तो तभी आयेगी जब कम से कम 2 दिन Nifty 18050 के ऊपर बंद होगा। सारा का सारा Index Manage हो रहा है।आज की weekly expiry बहुत ही जबरदस्त रही।

सबसे ज़रूरी बात –

आज के ट्रेड –

आज MonteCarlo सोचा था कि अच्छा movement आयेगा, परंतु SBI Event ने इसकी भी लंका लगा दी। हमने इसे Intraday trade कर दिया।

Bhansali polymers (BEPL), Cmp 176, Cbsl 155-160, Target 220-40-60+++++, समय सीमा 1-6 महीने

JublFood Nov 3500pe at 47.55 बेचा

सुबह SBI 500PE में 12.20 पर अपना profit book कर लिया।

Diwali Muhurat Investment Scrip : खरीदें PGIL (Pearl Global), Target 550 – 800 – 1050 +, समय सीमा 1 से 2 वर्ष

आज GreenPly भी ख़रीदा।

मैं दीपावली मुहुर्त पर MON100 ETF & Reliance ख़रीदूँगा।

दीपावली पर बहुत से मैसेज आये हैं, ख़रीददारी के लिये, कल या इस weekend पर compile करके एक अलग Blog लिख देने की सोच रहा हूँ।

दीपावली मुहुर्त –

Post Market Report 05-10-2021 Profit booked around 1k

वैश्विक बाजारों के नीचे बंद होने के बाद से आशंका यही थी कि आज भारत के बाजार भी नीचे ही खुलेंगे। सुबह Nifty 17661 पर खुले, निम्नतम स्तर 17640 रहा व उच्चतम स्तर 17833 रहा, Nifty 17822 पर बंद हुआ। आज निफ्टी 17800 के ऊपर बंद हुआ, इससे पता चलता है कि अब निफ्टी बुलिश है।

बैंकनिफ्टी 37499.80 पर खुले , निम्नतम स्तर 17364 रहा, उच्चतम स्तर 37786 व बंद हुआ 37741 पर। बैंकनिफ्टी आज कमजोरी के साथ खुले बहुत देर तक नीचे ऊपर होते रहे फिर बाजार रेंजबाऊँड हो गये, उस समय बढ़िया से ऑप्शन सैलर ऑप्शन का प्रीमियम खा रहे थे, परंतु आखिरी घंटे में थोड़ी तेजी आई और बाजर बंद होने तक तेजी बनी रही।

Nifty को बढ़ाने वाले मुख्य शेयर रहे – Reliance (2600++), TCS, Infy, ONGC, HDC Bank, अब यहाँ से रिलायंस मुख्य शेयर Nifty को अपने लाईफटाईम हाई पर ले जाने में मददगार रहेंगे।

Nifty में आज ICICI Bank, ITC, Shree Cements, Hindalco, Cipla की आज जबरदस्त पिटाई हुई।

बाजारों के रेंजबाऊँड होने के बावजूद हमने चार्ट देखकर कुछ Nifty & Bank NIfty कुछ Trades CE & PE में लिये, एक ट्रेड में अच्छा फायदा हुआ, दूसरी ट्रेड में भाव के भाव पर निकलना पड़ा, तीसरी ट्रेड उल्टी पड़ गई औऱ थोड़ा लॉस बुक करना पड़ा। यह सब ट्रेडिंग में चलता रहता है।

इसके अलावा हमने आज कोई ट्रेड नहीं ली, परंतु आज हमारे कई शेयर जो होल्डिंग में है, उन्होंने बढ़िया किया।

IRB @205 (for 250) looking good
IGL @530 (for 600) looking good
J K Cement @3365
Subex 50 DMA 53.95 रहा

M&M part qty can be booked, better to keep trailing stop loss, Target is 750-840++

आज की पेपर ट्रेड रही Airtel Buy Above 692.15 SL 688.60 Target 700, Risk Reward Ratio 2.27 रखा था, पर टार्गेट के बाद आज यह 703.45 तक गया व बंद हुआ 699.50 पर।

NSE Muhurat Trading is on Thursday 4th November 2021 at 18:15 (Diwali – Laxmi Pujan)

Muhurat Trading Session – 18:15 to 19:15

Post Closing: 19:25 to 19:35
Pre Open Session – 18:00 to 18:08

Call Auction: 18:20 to 19:05

दीवाली आ रही है तो टेक्सटाईल स्टॉक पर नजर रखना चाहिये – Siyaram, Rupa, Doller etc.

IRCON जल्दी ही 3 अंकों में होगा, बहुत अच्छा वॉल्यूम आ रहा है और आज 46.80 के आसपास ट्रेड कर रहा था।

Legal Declaimer – I am not SEBI Registered Research Analyst. All Posts, Views & Ideas are for Educational purpose only. I am not responsible for your Profit & Loss. Please consult your Financial Advisor before making any Investment / taking any trade position in market.