मैं २००६ से हिन्दी ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, और वित्त प्रबंधन मेरा प्रिय विषय है। मेरा एक यूट्यूब चैनल भी है जिसे आप https://youtube.com/financialbakwas देख सकते हैं।
View all posts by Vivek Rastogi →
कल केड़ियानॉमिक्स वाले सुशील केड़िया जी को ट्विटर स्पेस पर सुन रहा था।
एक बहुत बढ़िया बात बताई, कि स्टॉक मार्केट में सब पैसा बनाने ही आते हैं पर उनका आत्मबल और पारिवारिक प्रेम इतना कम होता ही कि वे हमेशा घाटा ही खाते हैं। फिर कहते हैं कि अपने तो भाग्य में ही नहीं था।
टेक्निक की अपनी एक जगह है, और जो अनुशासन से अपनी टेक्नीक फॉलो करेगा, वो कभी पारिवारिक जीवन में भी गलत नहीं करेगा। हाँ यह अलग बात है कि एक टेक्नीक हर किसी के लिये काम नहीं करती, सबका मगज अलग अलग है, तो सबकी समझने की, निर्णय लेने की क्षमता भी अलग अलग है।
कहा जाता है कि बड़ा पैसा भाग्य वालों का बनता है, मैं भी इसी में विश्वास करता हूँ, जब आप पैसा कमाते हो, तो जो भी लोग उस पैसे का भोग करने वाले हैं, उनके प्रति आपका प्यार अनुराग कैसा है, उनके कर्म कैसे हैं, इन सब चीजों का अपना एक महत्व है और इस प्यार अनुराग से ही बड़ा पैसा बनता है।हम भले पैसा ज्यादा नहीं कमा सकते, परंतु अच्छा व्यवहार, प्यार, अनुराग ओर अच्छे कर्म करने से तो हमें कोई रोक नहीं सकता।
तो सबसे पहले अपने आपको अच्छा इंसान बनाइये। क्योंकि पैसा आता है बहुत सारी जिम्मेदारियों को भी साथ लाता है।यह सब छोटी छोटी बातें हैं, जिन्हें समझना सोचना शायद बहुत कठिन हो, क्योंकि इसमें कोई टेक्नीक नहीं लगती। इसमें अपना दिल साफ और निस्वार्थ भाव होना चाहिये।
अब मानना न मानना अपने अपने ऊपर निर्भर करता है। बस समस्या यही है कि कोई भी इस बात को मानना ही नहीं चाहता। कोई अच्छा बनना ही नहीं चाहता, कोई अपने मन को शांत रखना ही नहीं चाहता, सभी अपने आपको, अपने मन को हमेशा ही व्यस्त रखना चाहते हैं।
कोई भी कंपनी हो, हम हमेशा केवल price देखते हैं, कि price ऊपर जा रहा है या नीचे जा रहा है। हम कंपनी के बारे में कुछ जानने की कोशिश नहीं करते हैं। किसी भी स्टॉक को देखने के लिये Monthly, Weekly & Daily टाईमफ्रेम में सपोर्ट रेसिस्टेंस, ट्रेंड देखते हैं।
The master has failed more times, than the beginner has even tried.
हम लोग (Traders) निर्णय लेने के व्यवसाय में हैं, मतलब कि हमें रोज ही Buy ही Sell के लिये decision लेना होते हैं। Decision हमेशा ही सही नहीं हो सकते, परंतु अगर हम descpline follow करते हैं, किसी एक टेक्नीक को फॉलो करते हैं तो हमारे decision सही होने के chance ज्यादा हो जाते हैं, और गलत होने की probability कम हो जाती है।
The movement of the MARKET is the movement MASS Psychology.
किसी भी स्टॉक का Support & Resistance होता ही है।
इस दुनिया में रहने वाले हर प्राणी का एक pattern जरूर होता है। Trader
Charts are maps of collective human behavior.
Nothing gets plotted on a chart until people take action.
The art of Technical Analysis, is to identify a trend reversal at a relatively early stage and ride that trend, until the weight of the evidence shows or proves that the trend has reversed.
The farther back you can look, the farther forward you are likely to see. – Winston Churchill
इसलिये हमेशा हम किसी भी स्टॉक के price action को देखने के लिये historical data देखते हैं, हर स्टॉक का अपना अपना moving average, pattern होता है। अगर उस स्टॉक में काम करना है तो हमें उसे समझना जरूरी है। पर कोई तो ऐसा moving average होता ही होगा, जो हर स्टॉक के लिये काम करता ही होगा।
The index has corrected in every 2 year from the top.
These corrections are categorized –
11-17%
25-35%
40-60%
Historically, these corrections 13 to 21 months duration.
पिछले 20 वर्षों का data बताता है –
अक्टूबर नवंबर दिसंबर बाजार के लिये बढ़िया रहते हैं।
जनवरी, फरवरी, मार्च हमेशा ही bearish रहता है।
जब भी बाजार correct होता है तब वह उतनी ही तेजी से अपना high बनाता है।
जैसे कि मार्च 2020 – अक्टूबर 2020 के दौरान 39.57% correction हुआ था, परंतु केवल 18 महीनों में ही निफ्टी 147.69% बढ़ चुका था।
Rule of the Game –
Buy the strength and Exit the weakness
The stronger stocks always lead the market and forms new highs.
अगर benchmark स्टॉक 1% बढ़ता है तो Index 3-5% बढ़ता है, यह नियम 70% स्टॉक follow करते हैं। वहीं अगर Index 5% गिरता है तो benchmark स्टॉक 10% तक गिर जाते हैं।
Identify the stock which never made a lower low (1 low is ok) on a monthly chart / weekly for short term.
Every time, buy a stock only at life time highs.
कभी बाजार में आप अपना पैसा नहीं loss करेंगे You never lost money in market.
Exit –
जब भी स्टॉक अपने पिछले weekly average से नीचे आये तो partially profit बुक कर लें।
पिछले monthly average से नीचे आये तो 100% exit कर लें।
अगर अपने top से 5-8% correct होता है तो exit कर लें।
Intraday or Short term Exit Rules
Exit is Stop loss – You are a professional trader
Trailing Stop loss (Small or Big profit)
Booking profit at Target – You are GOD.
You buy high sell higher, you will never loose the money in market.
Stage 2 – Markup (Where retailers get in) – Termination
Stage 3 – Distribution – Holding
Stage 4 – Mark Down – Break Out – Consolidation / Pull Back – Continuation
हमेशा कोशिश करना है कि हम Stage 2 में ऐसे स्टॉक में Entry करें।
Step one –
Identify 3 most popular patterns –
Flat Base
Cup with handle or without handle
Double Bottom
When a market is in sideways (At high) or in a Downtrend – (Where to buy)
Fall at least 60% from the top – If 70-80% then very good to invest.
Longer the Base sharper the move – If consolidating for 6-9 months then move very sharp for up side.
Low Volume
Oscillates around 40/30 week average, several months.
Price makes higher low
Before the breakout 40/30 WMA truns up.
Tata Motors as an example corrected till 90% then see the move in 20 weeks.
Deepak Niterate –
Step Two –
A Breakout
Look for volume confirmation
Above – Average Volume (40-50%)
Better Relative Strength (RS) 60
Ashok Leyland
Atul – Moving Higher & Higher
Aarti Drugs
Step Three –
Post Breakout
Failed Breakout / below the Breakout level
Breakout Retest / Run Up
Buy at 1-5% above the Breakout level
BalkrisInd
Step Four –
The Run up
Sharp Run Up – Longer the base / consolidation.
50DMA / 10WMA, below the price (Exit)
Stronger Stocks always above this line.
A dip below this line with lower volume ignore. (Some big distribution is happening)
NavineFlour
Step Five –
The Toping
Slicing the 50DMA / 10WMA
50DMA / 10WMA with volume / distribution day.
7-8% from the top
Partial exit @25% gains, if closes above then previous month then exit fully.
अगर 50 DMA से नीचे आ जाता है तो इसका मतलब होता है कि अब correction stage में हैं।
The Setup – (Interaday / Positional) Moving Average Ribbon
Use 3 same period averages
Use 34 EMA of close
Use 34 EMA of high
Use 34 EMA of LOW
On bottom – Apply MACD line only.
जब भी आपको अपने ऐसे स्टॉक में 25% का profit हो रहा हो तो, अपना profit निकाल लें और वह profit ऐसे किसी और स्टॉक में invest कर दें। इस प्रकार से long term का portfolio बना पायेंगे।
निफ्टी नीचे जा रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि सारे स्टॉक्स भी उसके साथ correct होंगे, 30% स्टॉक्स हमेशा benchmark के opposite काम करेंगे।
Target निकालने के लिये Fibonacci retracements का उपयोग करें।
Swift से रशिया को हटाना कोई नई बात नहीं, यह 2014 में क्रीमिया के समय भी हुआ था, और मॉस्को को हमेशा से यह अंदेशा था। Swift पेमेंट सिस्टम नहीं है, यह एक प्रकार से बैंकिंग कम्युनिकेशन की अंतर्राष्ट्रीय भाषा है, जो कि विभिन्न देशों के बैंक आपस में उपयोग करते हैं। कानूनन यह केवल बैंकिंग इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज के ट्रांसमिशन सिस्टम को कंट्रोल करती है। Swift ब्रुसेल्स में है और G-10 सेंट्रल बैंकों द्वारा नियंत्रित होते हैं या देखे जाते हैं।
डॉक्यूमेंट Swift से भेजे जाते हैं, वे xml file format में होते हैं, जो कि सुविधाजनक होते हैं और पढ़ने में आसान होते हैं। Swift को हटाने के लिये 2014 में सेंट्रल बैंक ऑफ रशिया ने खुद का मेसेजिंग सिस्टम तैयार किया System for Transfer of Financial Message (SPFS).
तो अब असली प्रश्न – अगर किसी देश को Swift network से हटा दें तो क्या होगा?
वित्तीय लेनदेन और पेमेंट्स होंगे, पर थोड़ी देरी के साथ delayed. परंतु बैंकों को मैसेज नहीं मिलेंगे और उनसे संबंधित जानकारी मतलब अंतर्राष्ट्रीय भुगतान किसने या किसे भेजा, पता नहीं चलेगा। तो इस समस्या से निपटने के लिये विदेशी बैंक व संस्थान जो कि रशिया बैंकों से व्यापार करना चाहते हैं वे SPFS ज्वाइन कर लेंगे। यहाँ एक बात और कि swift एक कमर्शियल प्रोडक्ट है और यहाँ व्यापार ही प्रथमिकता है और इसमें जो पार्टिसिपेंट होते हैं उनका उद्देश्य व्यावसायिक हितों की रक्षा करना होता है न कि राजनीतिक उद्देश्यों के हितों की।
अगर किसी कारणवश SPFS काम न कर पाया तो, चीन ने खुद का मैसेजिंग सिस्टम CIPS (Chinese Interbank Payment System) बना रखा है, तो CIPS alternate है।और CIPS यूरेशिया के रीजन में Swift के alternate काम कर ही रहा है।
इसी तरह 2018 में अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंधों के चलते EU ने INSTEX (Instrument for supporting Trade Exchange) Swift का alternative बनाया, जिससे ईरान से ट्रेड हो सके। इसका मतलब यह है कि ट्रेड और पेमेंट्स Swift के बिना भी हो सकते हैं।
अब असली खतरा क्या है? रशिया की हालत केवल सबसे ज्यादा तभी खराब होगी, जब सारे विदेशी बैंक रशियन बैंकों के सारे विदेशी मुद्रा खाते ब्लॉक कर दें, जैसा कि ईरान के साथ हुआ था।
तो इससे रशिया कैसे निपटेगा?सेंट्रल बैंक डिजिटल करंसी या डिजिटल रूबल (क्रिप्टोकरन्सी) से सेंट्रल बैंक अपनी मुद्रा बिना किसी कोरोस्पॉन्डेन्ट बैंकिंग या मेसेजिंग सिस्टम नेटवर्क के बिना भी आपस में मूव कर सकते हैं।
इससे डॉलर के वैश्विक प्रभुत्व को ज्यादा नुकसान होगा।
2021 में डिजिटल रूबल का प्रोटोटाइप रशिया ने तैयार कर लिया था, और इस वर्ष क्रीमिया में भी पायलट लांच की तैयारी है। एक बार सेंट्रल बैंक ऑफ डिजिटल करंसी (CDBC) रशिया में पूर्ण तरीके से शुरू हो जायेगी, तो Swift की जरूरत ही नहीं रह जायेगी।
तो यह समझ लीजिये की पुतिन जो भी कर रहे हैं, वो जानते हैं कि क्या कर रहे हैं और उसकी पूरी तैयारी करी हुई है।
नववर्ष पर पहली ब्लॉग पोस्ट है, सोचा तो था कि जल्दी पोस्ट करेंगे, परंतु लगातार व्यस्तता के चलते यह रह ही गया। नववर्ष पर किताबें पढ़ने का प्रण लिया है, तो अभी तक हम नववर्ष में १० किताबें पढ़ चुके हैं –
नाम हैं –
Trading Nifty and BankNifty Options
टोपी शुक्ला
राहुल सांकृत्यायन विविध प्रसंग
Mastering Options Short Strangles Trading
How to find a Jackpot call in Option
More profit from Nifty options
Nifty BankNifty Interaday Options Buying Single Successful Strategy
Trend Trading with Nifty & Bank Nifty
The Secret of Trading Bank Nifty Future
Secret No Loss BankNifty Options Strategy
कुछ पॉडकास्ट भी सुने जिसमें सबसे बेहतरीन लगे 2 जो कि पढ़ाकू नितिन पॉडकास्ट से हैं
किताबों के सैकडों पन्नों से अपने काम की चीज कैसे निकाली जाये – Episode 22
बादशाहों के दरबार से निकली ‘किस्सागोई’ की दिलचस्प कहानी – Episode 20
आप ये गूगल करके सुन सकते हैं, किताबें हमने अमेजन किंडल पर पढ़ी हैं, व हमारे पास किंडल अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन है, तो आप वहाँ पर भी पढ़ सकते हैं।
आजकल मैं वीकली स्ट्रेटेजी बना रहा हूँ, स्विंग ट्रेडिंग की, देख लीजिये अगर समझ आये तो, नहीं तो कमेंट करके पूछ लीजियेगा –
कई लोगों का मेरे INBOX में हमेशा यही मैसेज रहता है कि क्या टिप है, कुछ शेयर के नाम बता दीजीये, और कम ही लोग यह पूछते हैं कि शेयर बाज़ार को कैसे सीखें, समझें।
टिप पूछने वाले तो खैर अपने पैर पर ख़ुद ही कुल्हाड़ी मार रहे होते हैं, क्योंकि उनको ही नहीं पता है कि वे क्या ख़रीदने वाले हैं अपनी उस रक़म से जो कि उन्होंने दिन रात काम करके, परिवार के समय के साथ समझौता करके, किसी न किसी अपनी इच्छा को मारकर, किसी ऐसे व्यक्ति के कहने पर कहीं भी पैसा लगाने को तैयार रहते हैं जिन्हें वे मार्केट एक्सपर्ट समझते हैं। यहाँ शेयर बाज़ार में ऐसा कोई नहीं जो कि हमेशा ही लाभ में होता हो, सभी को घाटा होता है, यह भी एक व्यापार ही है।
बस हमें अपने लाभ को घाटे से ज़्यादा रखना होता है, तो हम शेयर बाज़ार में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नहीं तो जो रक़म गाढ़ी कमाई की है उसे बाज़ार में आकर गँवा देंगे। बाज़ार में कोई भी एक्सपर्ट नहीं है, शेयर बाज़ार सर्वोपरि है, भगवान है, कब क्या हो जाये कोई भी प्रिडिक्ट नहीं कर सकता है।
मैं ख़ुद उतने वर्षों से बाज़ार में रहते हुए, सीखने के लिये लालायित रहता हूँ, जो तरकीबें आज से १० साल पहले काम करती थीं, वे अब काम नहीं करती, बाज़ार में काम करने का तरीक़ा, बाज़ार का ट्रेंड बदलता रहता है, और जब सीखेंगे तभी कुछ अच्छा कर पायेंगे।
बाज़ार को सीखने के लिये रोज़ समय देना होता है, मैं आज भी लगभग रोज़ २ घंटे बाज़ार को सीखने के विश्लेषण करने के देता हूँ, तभी आज थोड़ा बहुत सफल हो पाता हूँ। बाज़ार ऐसी जगह है जहाँ सभी तरह के लोग हैं कोई ट्रेडर है तो कोई निवेशक, सबकी अपनी अपनी ज़रूरत और सीखने की अपनी प्रक्रिया होती है। सीखना एक लंबी प्रक्रिया है, फिर उसे प्रेक्टिस करके, बैकटेस्ट करके ही कुछ सफलता हाथ लग सकती है।
अब तो यूट्यूब चैनल हैं सीखने के लिये, मैं अमूमन जब सीखता हूँ, तो मुझे १ घंटे के वीडियो को ख़त्म करने में ही ४ घंटे से ज़्यादा वक़्त लग जाता है, क्योंकि मैं साथ ही प्रैक्टिस भी करता जाता हूँ। शेयर बाज़ार जितना आसान है, उतना ही मुश्किल। बस एक बात अपनी जोखिम क्षमता को ज़रूर परख लें, और शेयर बाज़ार लत है, रोज़ ट्रेड नहीं करने की आदत भी डालनी चाहिये, मार्केट ट्रेंड के साथ कभी कभी ट्रेड करके अपने पैसे को मात्र ४-५ घंटे में १०-११ गुना भी बनाया जा सकता है, बस आपकी स्टडी अच्छी होनी चाहिये, और सबसे बड़ी बात कि अपनी स्टडी पर ख़ुद को ही कॉन्फ़िडेंस होना चाहिये।
भारत का सबसे बड़ा बैंक जो कि पब्लिक सेक्टर का भी सबसे बड़ा बैंक है, जी हाँ हम भारतीय स्टेट बैंक याने कि SBI की ही बात कर रहे हैं, आज सुबह से ही पता था कि आज SBI का रिज़ल्ट आने वाला है पर यह नहीं लगा था कि केवल इसके परिणामों से ही बाज़ार में इतनी भयंकर उथल स्थल कर देंगे, दोपहर 1.45 को रिज़ल्ट की घोषणा होनी थी, उसके पहले Market Side Ways था, इतना जबरदस्त कि Nifty और Bank Nifty दोनों को ही 15-20 points में घुमा रहे थे। परंतु फिर Nifty और Bank Nifty अचानक ही बहुत कमजोरी दिखाते हुए नीचे आ गये।
तभी SBI के नतीजों के आने के बाद SBI का शेयर 519 से 540 तक trade करता देखा गया, जबकि European market ठीक ठाक खुले थे, अपने भारत का बाजार अलग ही react करता है। खैर SBI के रिजल्ट से सबको लगा कि बहुत अच्छे परिणाम आये हैं, तो Nifty 100 point से ऊपर Bank Nifty भी जबरदस्त रिकवरी दिखाते हुए लगभग 400 points ऊपर आ गया, परंतु 5-10 मिनिट में ही result का analysis आ गया और बाजार फिर से अपने पुराने level पर आ गये।
आज Nifty ने 17750 के level के पास जाकर 17757 का low बनाया, 17750 Nifty के लिये बहुत बड़ा सपोर्ट है, अगर यह level टूटता है तो सीधे 17500-17350 का level test कर सकता है, इसलिये जो भी लोग long portion पर हों, तो उन्हें सतर्क रहना चाहिये। Nifty में तेजी तो तभी आयेगी जब कम से कम 2 दिन Nifty 18050 के ऊपर बंद होगा। सारा का सारा Index Manage हो रहा है।आज की weekly expiry बहुत ही जबरदस्त रही।
सबसे ज़रूरी बात –
आज के ट्रेड –
आज MonteCarlo सोचा था कि अच्छा movement आयेगा, परंतु SBI Event ने इसकी भी लंका लगा दी। हमने इसे Intraday trade कर दिया।
Bhansali polymers (BEPL), Cmp 176, Cbsl 155-160, Target 220-40-60+++++, समय सीमा 1-6 महीने
JublFood Nov 3500pe at 47.55 बेचा
सुबह SBI 500PE में 12.20 पर अपना profit book कर लिया।
Diwali Muhurat Investment Scrip : खरीदें PGIL (Pearl Global), Target 550 – 800 – 1050 +, समय सीमा 1 से 2 वर्ष
आज GreenPly भी ख़रीदा।
मैं दीपावली मुहुर्त पर MON100 ETF & Reliance ख़रीदूँगा।
दीपावली पर बहुत से मैसेज आये हैं, ख़रीददारी के लिये, कल या इस weekend पर compile करके एक अलग Blog लिख देने की सोच रहा हूँ।
बैंगलोर में सबसे ज़्यादा रोड टैक्स किसी भी वाहन पर भारत में भरना होता है।मतलब कई बार तो ऐसा लगता है कि इतना टैक्स लेने के बाद शायद यहाँ बेहतर सड़कें मिलेंगी पर ऐसा कुछ है नहीं, हाईवे पर लूट अलग है।जब तक कोई दमदार व्यक्ति किसी सड़के के लिये न कहे, तब तक यहाँ सड़कें नहीं बनतीं। हमें समुद्र बहुत ही पसंद है, पर उसके लिये हमें समुद्र किनारे नहीं जाना पड़ता, जब भी थोड़ी सी बारिश हो, तो बैंगलोर की सारी सड़कें ही समुद्र बन जाती हैं, और बिना पैसे खर्च किये ही मज़ा आ जाता है।
अब रही बात ज़बरदस्ती विकास की, तो जब सब ठीक चल रहा है तो आपका खर्चा नहीं होगा, जब समुद्र बनेगा तो आपकी गाड़ी फँसेगी, आपको गाड़ी निकलवानी पड़ेगी, गाड़ी ख़राब होगी तो मैकेनिक के पास ले जानी पड़ेगी, इस प्रकार से देखिये कितने लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार देने की महती योजना चल रही है।
अब बारिश ख़त्म हो गई तो बिल्कुल बारिश ख़त्म होने के पहले सड़कें दोनों तरफ़ से खोद दीं, चौराहों पर, मोड़ों पर भी सड़कें खोद दी गईं, अब सोचो मास्टर माईंड, लोग समझ ही न पाये, एक बारिश हुई और जो खोदने के बाद उसे दिखाने के लिये मिट्टी डाली थी, वह बड़ा गढ्ढा बन गया, कल कई दिनों बाद दीपावली पूजन सामग्री के लिये बाज़ार जाना हुआ, जैसे ही बाज़ार के लिये मुड़े, कार गढ्ढे में, फच्च की आवाज़ आई, एक्सीलरेटर मारने पर कार निकल गई, हमने मन में सोचा कि चलो बचे।
पर बात यहीं ख़त्म नहीं हुई, अब सड़क के दोनों और की खुदाई की परेशानी, बाज़ार है पर बाज़ार में पार्किंग नहीं, तो भई आप या तो सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दो और शॉपिंग करो, या फिर चुपचाप गाड़ी घर ले जाओ, शॉपिंग अगले साल कर लेना। गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दो तो सफ़ेद वर्दीधारी आकर फट से स्लिप और चिपका के निकल जायेगा। और इसके बाद एक बात और कि सड़क पर ही बीचोंबीच नाले को साफ़ करने के लिये ढक्कन सड़के के ऊपर कम से कम एक फ़ीट ऊँचा करके लगा दिया है, अब अगर जगह न हो, और मजबूरी में गाड़ी उस पर से निकालनी पड़े, तो बस हो गया कार्यक्रम, याने कि ज़बरदस्ती दूसरों का विकास।
फिर गये पटाखे लेने, तो एक टंकी वाला मैदान है जहाँ तरह तरह के मेले लगते रहते हैं, वहाँ पर पटाखों की दुकानें लगी हैं। हमने सोचा चलो पटाखे ले लें, मैदान में जाने का रास्ता पहले समतल हुआ करता था, फिर लॉकडाऊन हुआ तो चढ्ढे वाले गिरोह के लोगों ने वहीं पर एक कमरा बनाकर, उस पर क़ब्ज़ा कर लिया और गेट भी लगा दिया, बीच में लगभग दो फ़ीट ऊँचा कर दिया, अब कल गये तो अंदाज़ा ही नहीं लगा, और बस गाड़ी चेसिस पर फँस ही गई थी, तो अंदर के लोगों ने कहा, मारो एक्सलेरेटर गाड़ी निकल जायेगी, आख़िर निकल गये। हमारी ही नहीं सबकी गाड़ियाँ फँस रही थीं।
जब डैमेज ही नहीं होगा तो आप क्यों ठीक करवाने जाओगे, इसलिये अब यह सब ज़बरदस्ती करवाया जा रहा है, आपको लगे कि गलती हमारी ही है, पर इसके पीछे की ज़बरदस्ती विकास की मंशा को समझना बेहद कठिन है। ऐसा ही कार्यक्रम कई अन्य क्षैत्रों में हो रही है।
आज बाज़ार में पंटरों ने कुछ होने ही नहीं दिया, चारों तरफ़ से पटकनी दी। पहले बाज़ार को थोड़ा नीचे रखा, फिर भयंकर वाला range bound रखा, फिर थोड़ी रफ्तार दी, तो कुछ लोग केंडल की तेजी देखकर call में घुसे, हमने 2 बार profit book कर लिया। पर आखिरी में तेजी का अहसास दिलवाकर हम एक call में फँस गये, जिसमें से निकलने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि अगर मिला भी होता तो, हम मीटिंग में व्यस्त थे। अब आगे से सोच लिया कि अगर कोई मीटिंग होगी तो कोई trade position में नहीं रखेंगे। आज position में trade थीं तो हम फँस गये और ज्यादा नहीं पर अपने profit को loss में convert कर लिया।
Profit से Loss में आना किसे अच्छा लगता है, पर ये बाजार है, यहाँ का राजा तो केवल बाजार ही है, और कोई कुछ नहीं कर सकता है। आज बिल्कुल फुरसत ही नहीं मिली, 15 मिनिट की मीटिंग अगर 1 घंटे से ज्यादा खिंच जाये तो बहुत ही आफत होती है, फिर बाजार खत्म होने के बाद ही खाने को कुछ मिला और फिर थकान मिटाने के लिये Black Coffee मुझे बहुत ही अच्छी लगती है।
मैं अपने Trade setup के Nifty / Bank Nifty के trade यहाँ शेयर नहीं करता हूँ क्योंकि वे बहुत ही ज्यादा Movemetum होते हैं, और अधिकतर बार तो कुछ ही सेंकंड्स में खेल हो जाते हैं, आज भी कम से कम 3-4 बार Bank Nifty ऊपर या नीचे अचानक से ही 100 point से गिरा या बढ़ा। ऐसे खेल बहुत ही खतरनाक साबित होते हैं खासकर तब जब आपने अपनी Trade बिल्कुल एक ऊपर या नीचे के point पर अपनी conviction के हिसाब से ली होती है, या फिर Bank Nifty का Future Short या Long कर दिया हो।
HUL ready for 1/2/3 century हमारे पास HUL का फ्यूचर और हमने Put भी बेच रखा है।
आज Jindal Poly 960 के आसपास ख़रीदा।
HBL Power 51 के आसपास खरीदा जिसका CBSL 39-40 है और यहाँ से 1x,2x,3x,4x+++ जा सकता है, कुछ वर्षों के लिये इसे अपने portfolio में बनाकर रख सकते हैं।
आज हमने HDFCAMC में भी ख़रीददारी करी।
PSP Projects हमने 533 के आसपास खरीदा और एक बार यह 550 के ऊपर निकला तो धमाका होगा।
आज हमने TATASteel का 1340PE Nov भी बेचा।
Yes Bank के लिये कहा जा रहा है कि कुछ वर्षों में अच्छे return मिल सकते हैं, पर हमें उतना यकीन नहीं, फिर भी हमने काफी कम पर थोड़े शेयर ले रखें हैं।
हम कैश में जितने भी शेयर ख़रीदते हैं, हमारा target हमेशा ही 10-20% तक का होता है, बाक़ी अपने sources की information पर निर्भर करता है।
3 दिन बाद भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली आ रहा है, 4 नवंबर को शेयर बाज़ार की छुट्टी भी है, इसके चलते 3 नवंबर को इस बार weekly expiry है। आज Nifty और BankNifty ने अपने हर लेवल पर लोगों को छकाया और कई बार बिल्कुल Range Bound होकर ट्रेडिंग करवाई गई। बड़े पंटर्स ने बढ़िया से premium भी खाया और बाजार को ऊपर भी ले गये, पर बैंकनिफ्टी को आज 40,000 के Level को touch नहीं करने दिया।
कुछ बार हम ग़लत भी हुए, पर बढ़िया profit वाली trade चल ही रही थी, कि हम एक false signal के चक्कर में पड़ गये और फिर तो बाजार ने हमको जो धोया है, कि बस पूछो मत, और हम उस ट्रेप में फँसते ही चले गये। दरअसल होता यह है कि हम किसी गलत trade में फँसने के बाद उस trade को ठीक करने की कोशिश करते रहते हैं, जो कि हमारा ego होता है कि बाजार अपनी side आयेगा कैसे नहीं। बस बाजार इस मामले में बहुत ही शातिर होता है, जो लपेटना शुरू करता है कि छठी का दूध याद दिला देता है। हालांकि हमने कुछ Adjustments करके अपने loss को कम करने की कोशिश जरूर करी, पर वह भी trape ही निकला।
Banknifty का 40,000 का psychological level है, जिसे कि लगता है, BankNifty कल cross करेगा और फिर बढ़िया से दीपावली मनवायेगा।
आज के कुछ trade जो हमने करे –
Booked part qty in sail & Guj gas
Small qty network 18, Cmp 77, Sl 73-74, Target 82-85
Cummins 900, Took support 860, Try small qty for 930-50-75+++, Strict sl 875
शेयर बाज़ार में लोगों का interest जब से lockdown लगा है, तब से कुछ ज्यादा ही हुआ है। इसी कारण से कोई भी ब्रोकर हो उनके यहाँ रिकार्डतोड़ DMAT account खुल रहे हैं। पर समस्या यह है कि लोगों को पैसा बनाने के लिये टिप चाहिये होती है, सीखने वाले न के बराबर हैं। टिप बहुत बुरी बीमारी है, टिप से व्यक्ति को अपनी risk ही पता नहीं रहती। किसी और के कहने पर अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा अंधी दौड़ के लिये लगाता जाता है।
खैर ज़्यादा भाषण नहीं, तो मुख्य बात यह है कि शेयर बाज़ार में रोज़ नई चीजें कैसे सीखें, यहाँ तक कि बुनियादी बातें, Share market terms कैसे जानें। उसके लिये बहुत ही बढ़िया तरीका है कि आप यूट्यूब पर जाकर आपको जो सीखना है वह सीखना शुरू करें, फिर जो terms आपको समझ न आती हों तो उन terms को लिखकर सर्च करें, इस प्रकार कड़ी से कड़ी जोड़कर आप बहुत सी चीजों को सीख सकते हैं।
मुझे शेयर बाज़ार में काम करते हुए 20 वर्ष से ज़्यादा हो गये, पर अब भी बहुत सी नई चीजें उनके बीच के co-relation पता चलते हैं, तो बच्चे जैसा सीखने के लिये मचल जाता हूँ, और फिर पागलों की तरह की वीडियो देखता रहता हूँ, ब्लॉग पढ़ता हूँ, ट्विटर पर ढूँढता हूँ, साथ ही अपनी कॉपी रखता हूँ, और जो भी महत्वपूर्ण बिंदु होते हैं, उन्हें लिखता जाता हूँ, अगर data उपलब्ध होता है तो हाथों हाथ उन सबकी back testing भी कर लेता हूँ, तथा अगले दिन से paper trade में शामिल कर लेता हूँ।
केवल इसी हैबिट के कारण मुझे पिछले एक महीने से इतना फ़ायदा हुआ कि अब एक डील में weekly expiry के दिन लेता हूँ और Friday बाजार बंद होने के पहले या Monday morning में ही मुझे मेरी लगायी मार्जिन रकम का 1.5 – 2% का रिटर्न मिल जाता है, जिसके लिये मुझे बारबार बाजार भी नहीं देखना होता है। मैं अपना ऑफिस के काम में व्यस्त रहता हूँ, बस किसी एक ब्रेक में डील देख लेता हूँ, जब भी मुझे 1.5-2% के आसपास का फायदा होता है, मैं निकल लेता हूँ। महीने का 8% जो कि साल का 96% याने कि लगभग पैसा दोगुना एक साल में हो जायेगा। अभी तक मेरा profit 2% हर सप्ताह के हिसाब से पिछले 3 सप्ताह से हो रहा है, जिसकी पेपर ट्रेडिंग मैंने लगभग 1 महीना की, फिर मुझे confidence आ गया, क्योंकि मैं बहुत सारे ifs and buts जानता था, अगर trade गलत हो गई तो उसके adjustments भी करना जानता हूँ।
आज कुछ नई बातें MACD, Elliot Waves पर सीखीं, back testing भी करी, अब कल से paper trade करेंगे, अगर यह समझ आ गया तो बस मजा ही आ जायेगा।
शेयर बाज़ार जुआँ सट्टा नहीं है, बहुत सी चीजें technicals पर चलती हैं, बहुत सी नहीं, इसलिये सीखना बहुत है, मेरा तो यही मानना है कि शेयर बाज़ार में आकर मुनाफ़ा कमाना दूर की बात है, पहले आप जो पैसा बाज़ार में लगाने के लिये लाये हैं, पहले उसे बचाना सीख लें, अगर वह सीख लिया तो profit तो झक मारकर आयेगा।