कम्प्यूटर की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसके लिये सभी बहुत चिन्तित भी रहते हैं ।
कुछ सुरक्षा उपकरणों को हमें खरीदना भी पड़ता है, और कुछ मुफ़्त में भी उपलब्ध हैं। मुफ़्त सुरक्षा उपकरण भी बहुत
अच्छा काम करते हैं। आजमा कर देखें –
१. एवीजी एन्टीवायरस – शायद एवीजी सबसे लोकप्रिय एन्टीवायरस सोफ़्टवेयर है। यह वायरस एवं स्पायवेयर दोनों से सुरक्षा प्रदान करता है।
२. मेलवेयरबाइट्स – यह सुरक्षा प्रदान करता है मेलवेयर से। दुर्भाग्यवश, मेलवेयर एक बार संस्थापित हो जाने के बाद किसी भी तरीके से हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि यह कंट्रोल पेनल में भी नही दिखाई देता है। मेलवेयर कुछ हेल्पर फ़ाइल्स को संस्थापित कर देता है, अगर हम मेलवेयर हटा भी देते है तो यह वापस से डाउनलोड कर संस्थापित कर देता है। मेलवेयर में वायरस, वोर्मस, रूट्किट्स, स्पायवेयर एवं ट्रोजन्स होते हैं। मेलवेयरबाइट्स एक अच्छा उपकरण है मेलवेयर ढूँढ़्ने और हटाने के लिये।



